Asian Games 2026: जापान में 496 भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जलवा, जानें भारत में कब और कहां देख पाएंगे LIVE मुकाबले
Asian Games 2026: शनिवार यानी 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत होगी. एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता में इस बार भारत अपने पिछले रिकॉर्ड को बेहतर करने के इरादे से उतरेगा. एशियन गेम्स हर चार साल में आयोजित होते हैं और इनका आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) करता है. इस प्रतियोगिता में एशिया के 45 देश और क्षेत्र हिस्सा लेते हैं. इस इवेंट में भारत 496 खिलाड़ियों के दल के साथ उतरेगा. तो चलिए जानते हैं भारतीय खिलाड़ियों, मुकाबलों और लाइव स्ट्रीमिंग-टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी.
1951 में हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत
आपको बता दें कि एशियन गेम्स का पहला आयोजन साल 1951 में नई दिल्ली में हुआ था. तब 11 देशों के 489 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया था. अब तक इस प्रतियोगिता के 19 संस्करण हो चुके हैं. 2026 में होने वाला आयोजन इसका 20वां संस्करण होगा. जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले टोक्यो ने 1958 और हिरोशिमा ने 1994 में इन खेलों की मेजबानी की थी.
भारत की नजर रिकॉर्ड पदकों पर
भारत ने हांग्जो 2023 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण पदक शामिल थे. इस बार भारतीय दल अपने पिछले प्रदर्शन से आगे निकलने की कोशिश करेगा. भारत पुरुष और महिला क्रिकेट, कबड्डी और पुरुष हॉकी में मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगा. एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के 496 खिलाड़ियों के दल को मंजूरी मिली है. भारतीय खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा लेंगे. क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में कई बड़े नाम नजर आएंगे.
????????????????’???? ???????????????????????????? ???????????????????????????????? ???????????????????????????????????? ???????? ????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 18, 2026
501 Indian athletes. 36 sports. 256 events. And 300+ debutants ready to make their mark at the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026! ⚡️
Watch the Asian Games Aichi-Nagoya 2026 LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/MtUgtDjJU4
बैडमिंटन में पीवी सिंधु भारतीय अभियान की अगुवाई करेंगी. वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, शूटिंग में मनु भाकर, कुश्ती में अमन सहरावत और बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन पर नजर रहेगी. एथलेटिक्स में 75 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, ज्योति याराजी और पारुल चौधरी प्रमुख नाम हैं. शॉट पुट में तेजिंदरपाल सिंह तूर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे.
भारत में कहां देखें लाइव मुकाबले?
एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को आइची-नागोया में होगी. भारत में खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं, टीवी पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports 1 और Sony Sports 5 पर किया जाएगा. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी मुकाबले देखे जा सकेंगे. Sony Sports 3 पर हिंदी और Sony Sports 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में प्रसारण किया जाएगा. भारतीय फैंस क्रिकेट से लेकर हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग तक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के मुकाबले लाइव देख सकेंगे. भारत में कई मुकाबले सुबह करीब 4:30 बजे से शुरू होंगे और दिनभर चलेंगे, इसलिए फैंस को कुछ मुकाबलों के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ सकता है.
Asian Games 2026 ????
— The SportsGram India (@SportsgramIndia) September 18, 2026
When: 19 Sept - 4 Oct
Where: Aichi-Nagoya ????????
Live on Sony Ten & SonyLIV ????
India will be represented by around 500 athletes. Let's bring the medals home ????????#AsianGames2026 #TeamIndia pic.twitter.com/O4waLekxQ7
एशियन गेम्स 2026 की डिटेल्स :-
-
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन कहां हो रहा है?
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के शहर आइची-नगोया में हो रहा है. -
एशियन गेम्स 2026 आयोजन कब से कब तक होगा?
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन आधिकारिक तौर पर 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा. -
एशियन गेम्स 2026 में कितने मेडल इवेंट होंगे?
एशियन गेम्स 2026 में कुल 469 मेडल इवेंट होंगे यानी 469 पदक दांव पर होने वाले हैं. -
एशियन गेम्स 2026 के लाइव मुकाबले कहां देख सकते हैं?
एशियन गेम्स 2026 के लाइव मकुाबलों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी Sony Sports 1 से Sony Sports 5 तक सभी चैनलों पर एशियाई खेलों का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं. -
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले भारत में फैंस यहां भी देख सकते हैं?
भारत में फैंस एशियन गेम्स 2026 के लाइव मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी प्री डिश के जरिए भी देख सकते हैं. -
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV App और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें- भारत को इन युवा खिलाड़ियों से होगी एशियन गेम्स 2026 में मेडल की उम्मीद, जानिए कौन सा प्लेयर किस खेल में लगाएगा जान
मोदी के जन्मदिन पर डोंबिवली में जला ‘आशीर्वाद का दीप’, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर डोंबिवली स्थित श्री गणेश मंदिर संस्थान में भक्तिमय वातावरण के बीच ग्रामदेवता श्री वरदगणेश की महाआरती संपन्न हुई. इस अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष एवं डोंबिवली के विधायक रविंद्र चव्हाण के हाथों ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया गया. इसी के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भी शुभारंभ किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, निरोगी एवं दीर्घायु जीवन तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प की पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में डोंबिवलीकरों ने श्री वरदगणेश के चरणों में सामूहिक प्रार्थना की.
‘आशीर्वाद का दीप’ सेवाव्रत का प्रतीक: रविंद्र चव्हाण
इस अवसर पर रविंद्र चव्हाण ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाव्रत और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और परिसर में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभाशीर्वाद देने का आह्वान किया. चव्हाण ने नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील भी की.
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा कल्याण जिलाध्यक्ष नंदू परब, कल्याण-डोंबिवली के उपमहापौर राहुल दामले, गुटनेता शशिकांत कांबळे, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रिया जोशी, नगरसेवक मंदार हळबे, नगरसेवक समीर चिटणीस, नगरसेविका ज्योति पाटील, नगरसेविका मंदा पाटील, नगरसेविका रंजना पेणकर, नगरसेविका मृदुला नाख्ये तथा भाजपा युवा मोर्चा कल्याण जिला उपाध्यक्ष अनमोल म्हात्रे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के 76वें जन्मदिन पर आने वाले पूरे एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चला रही है. इसकी शुरुआत महाराष्ट्र में भी हो चुकी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









