Responsive Scrollable Menu

लंदन जा रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई, हवा में हुआ जोरदार झगड़ा!

लंदन जा रही एक फ्लाइट में दो पैसेंजर के बीच अचानक विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच हवा में ही हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैसेंजर के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मामला बढ़ने पर फ्लाइट के केबिन क्रू ने बीच में आकर दोनों पैसेंजर को अलग किया और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

Continue reading on the app

नए दौर में विकसित भारत की नींव चिप और सेमीकंडक्टर से रखी जाएगी: गुरु प्रकाश

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और जेडीयू प्रवक्ता ने सेमीकंडक्टर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में दिए गए बयान चिप इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा भारत का समर्थन किया। इसके साथ ही नेताओं ने सेमीकंडक्टर्स आज दुनिया की बड़ी जरूरत बताया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने आईएएनएस से कहा, सेमीकंडक्टर आज के दौर में बहुत महत्वपूर्ण चीज है। सेमीकंडक्टर खिलौने से लेकर रॉकेट में इस्तेमाल हो रहा है। इसका उत्पादन भारत में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हमारे यहां भरोसे का इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसको लेकर पूरे विश्व में एक उम्मीद की लहर है। गुजरात के धौलेरा में सेमीकंडक्टर का प्लांट तैयार हो चुका और मैन्युफैक्चरिंग भी जल्द शुरू होगी। नए दौर में विकसित भारत की नींव चिप और सेमीकंडक्टर से रखी जाएगी।

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, सेमीकंडक्टर्स आज दुनिया की बड़ी जरूरत है। भारत ने पहले चरण में 12 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, इसमें तीन में कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। हमारा लक्ष्य है कि विश्व में जो इस काम से जुड़े हैं, उनके साथ तालमेल बिठाकर आगे बढ़ें।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चिप बनने की शुरुआत हो रही है। सेमीकॉन सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने भारत की औद्योगिकी और प्रौद्योगिकी की प्रशंसा की है। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में टेक्नॉलजी भारत की होगी, जिसका प्रभाव पूरे विश्व पर दिखाई देगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन के बाद कहा था कि देश की चिप इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और भारतीय सेमीकंडक्टर दुनिया में निर्यात होंगे। वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल होने के बाद भी देश ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल की है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की चिप इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और भारत की चिप्स दुनिया भर में जाएंगी।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: जापान में क्रिकेट खेलने पर क्या बोल गए भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर?

भारतीय क्रिकेट टीम जापान में ऐतिहासिक मैच और एशियाई खेलों की तैयारी कर रही है। खिलाड़ी जापान की सुंदरता, तकनीक और खाने से प्रभावित हैं। वे ओलंपिक में स्वर्ण पदक और जापान प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों को आईपीएल में देखने की उम्मीद रखते हैं। Mon, 21 Sep 2026 18:13:41 +0530

  Videos
See all

मेक्लेनबुर्ग-वेस्टर्न पोमेरेनिया का मजाक क्यों उड़ाया जाता हैं [Memes on Mecklenburg Vorpommern] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:07:02+00:00

Bihar Jamui Case: जमुई में छात्रा से दरिंदगी पर पप्पू यादव का रौद्र रूप Jamui Accused Arrested #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:05:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers