शुक्रवार यानी 18 सितंबर 2026 को OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ से लेकर ‘थुडक्कम’ और ‘द स्कैंडल’ तक शामिल हैं। एक नजर इन रिलीज पर डालें।
Sonarika Bhadoria Postpartum Message: टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया ने नई मांओं की बॉडी शेमिंग पर लोगों को नसीहत दी और कहा कि उन्हें कमेंट नहीं, प्यार और सुकून से ठीक होने का समय चाहिए।
india womens vs japan womens: भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के चौथे क्वॉर्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला बिलकुल सही साबित करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने जापान टीम महज 57 के स्कोर पर समेट दिया। जबकि टीम इंडिया ने 58 रन लक्ष्य को मामूली साबित करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही इंडियन विमेंस टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार सुबह टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम 2023 एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछली बार टीम को गोल्ड मेडल मिला था। वहीं, भारतीय टीम ने हाल ही में विमेंस एशिया कप का खिताब भी जीता था।
जापान का खेल फिसड्डी जापान की महिला टीम 19.5 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन सिर्फ 57 रन ही बना सकी। उसके पूरी टीम इस छोटे स्कोर पर सिमट गईं। जापान की तरफ ओपनिंग जोड़ी ही डबल डिजिट स्कोर बना पाईं। हरुना इवासाकी 10 और अयाका काटो स्टाफोर्ड ने 25 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाईं। टीम 20 के फॉर्मेट में जापान ने टेस्ट के रनरेट से बल्लेबाजी की। जापान 19.5 ओवर में 2.87 के रनरेट से महज 57 रन बनाए।
भारत का प्रदर्शन शानदार जापान की तरफ से 57 रन का छोटा स्कोर बनाने के बाद उनकी गेंदबाजी इसे डिफेंड नहीं पाईं। भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिया और 15 गेंदों में 40 रन बनाकर भारत की जीत दिला दी। उनके आगे जापान की बॉलर्स संघर्ष करती नजर आईं। शैफाली ने नाबाद पारी खेलीं। इसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए।