Responsive Scrollable Menu

Iran में सरकार आयोजित विशाल रैली में हजारों नागरिकों ने हथियार उठाने का लिया संकल्प

ईरान में शुक्रवार को हजारों नागरिकों ने फरवरी में अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद सरकार द्वारा आयोजित अपनी तरह के सबसे बड़े प्रदर्शन में संकल्प जताया कि वे हथियार उठाने को भी तैयार हैं। ईरान की सरकार ने लोगों को एकजुट करने और राष्ट्रीय एकता पर जोर देने की कोशिश की है, जबकि अमेरिकी नौसेना द्वारा ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी और तेहरान की आर्थिक मुश्किलों को बढ़ाने के लिए लगाए गए नए अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इस देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है। सीमित सैन्य प्रशिक्षण लेने और देश की रक्षा करने के लिए स्वेच्छा से आगे आने वाले लोगों की संख्या के बारे में अलग-अलग अनुमान सामने आए।

इस प्रयास को ‘जानफदाये-ए-ईरान’ या ‘ईरान के लिए अपनी जान कुर्बान करना’ करार दिया जा रहा है। इसमें लोगों ने लड़ाकू बलों की वर्दी में झंडे लेकर तेहरान के शहर के बीचोंबीच मार्च निकाला और उपस्थित लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। कई दिनों से सरकारी मीडिया ईरान वासियों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है और कह रहा है कि हथियारों के साथ प्रशिक्षण जल्द ही शुरू होगा।

ये कार्यकर्ता शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड अर्द्धसैनिक बल और उसकी शाखा ‘बासिज’ के अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी होंगे। तेहरान के गार्ड प्रमुख, जनरल हसन हसनजादेह ने सरकारी प्रसारणकर्ता को बताया कि छह लाख से अधिक लोगों ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है, और 10 लाख से अधिक लोगों के प्रशिक्षण में भाग लेने की उम्मीद है। ‘बासिज’ के नए प्रमुख, होसैन ताएब ने रैली की शुरुआत में एक भाषण में घोषणा की कि स्वयंसेवक ‘पूर्ण रक्षा’ के लिए तैयार रहेंगे और जल्द ही अन्य शहरों में भी ऐसी ही रैलियां होंगी।

Continue reading on the app

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: 'हनुमान अंश' बनी 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: रिलीज के 42वें दिन भी हनुमान अंश ने अक्षय कुमार-सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' ज्यादा कमाई की है। मूवी का इंडियन नेट कलेक्शन 6.25 रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

चीफ सेलेक्टर की कुर्सी खुद छोड़ेंगे अजीत अगरकर या बीसीसीआई लेगा एक्शन, अंदरूनी कलह के बीच बड़ा सवाल

Ajit Agarkar BCCI Chief Selector Tenure: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अपना कार्यकाल न बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने इसके बारे में बीसीसीआई को अवगत करा दिया है. रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हुए विवाद और बोर्ड के प्रशासनिक हस्तक्षेप से अगरकर काफी नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगरकर खुद चीफ सेलेक्टर का पद छोड़ेंगे या एजीएम के बाद बीसीसीआई कोई बड़ा कदम उठाएगा. Fri, 18 Sep 2026 16:00:08 +0530

  Videos
See all

News18 India Jazba 2026: RAPID FIRE SHIVAM DUBEY: TOUGHEST BOWLER कौन है? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:17:09+00:00

Pitbull Attack In India: 6 साल में 22 बार पिटबुल कर चुका है हमला, Video देख दहल जाएगा दिल। Sonipat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers