Responsive Scrollable Menu

एफएसएसएआई ने शिशु पोषण उत्पादों को लेकर नेस्ले इंडिया के खिलाफ तीन मामलों में शुरू की कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नेस्ले इंडिया के खिलाफ उसके शिशु पोषण उत्पादों को लेकर कथित नियामकीय उल्लंघनों के संबंध में तीन अलग-अलग न्यायनिर्णयन (एडजुडिकेशन) मामले शुरू किए हैं। इनमें एनएएन एक्सेला प्रो स्टेज 1 और लैक्टोजेन प्रो 1 जैसे उत्पाद शामिल हैं।

खाद्य नियामक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए नोटिस के अनुसार, एफएसएसएआई ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सूचीबद्ध इन उत्पादों और उनसे जुड़े प्रचार सामग्री की जांच की तथा कुछ दावों पर आपत्ति जताई।

एनएएन एक्सेला प्रो स्टेज 1 के मामले में नियामक ने 5 एचएमओएस और व्हे प्रोटीन से जुड़े दावों पर सवाल उठाए हैं। वहीं लैक्टोजेन प्रो 1 के लिए व्हे प्रोटीन को आसानी से पचने योग्य बताए जाने वाले दावे पर आपत्ति दर्ज की गई है।

एफएसएसएआई ने कहा कि इन दावों के संबंध में नेस्ले इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जांच के बाद नियामक ने पाया कि ये उत्पाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (फूड्स फॉर इन्फेंट न्यूट्रिशन) रेगुलेशंस, 2020 के नियम 4(2) का उल्लंघन करते हैं।

यह नियम शिशु आहार उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से किए जाने वाले प्रचार और दावों पर प्रतिबंध लगाता है। एफएसएसएआई ने इन्फेंट मिल्क सब्स्टीट्यूट्स, फीडिंग बॉटल्स एंड इन्फेंट फूड्स (रेगुलेशन ऑफ प्रोडक्शन, सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अधिनियम, 1992 की धारा 3 का भी हवाला दिया, जो ऐसे उत्पादों के विज्ञापन और प्रचार पर रोक लगाती है।

एक अन्य मामले में एफएसएसएआई ने कहा कि नेस्ले इंडिया द्वारा निर्मित एक फॉलो-अप फॉर्मूला के नमूने में प्रयोगशाला परीक्षण के दौरान बायोटिन की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

इसके बाद नमूने को दोबारा परीक्षण के लिए एक रेफरल प्रयोगशाला भेजा गया। दूसरे परीक्षण में भी यह पाया गया कि उत्पाद फूड्स फॉर इन्फेंट न्यूट्रिशन रेगुलेशंस, 2020 के तहत निर्धारित बायोटिन मानकों को पूरा नहीं करता है।

एफएसएसएआई ने कहा कि इन नियामकीय मुद्दों के संबंध में नेस्ले इंडिया के खिलाफ तीन अलग-अलग न्यायनिर्णयन मामले दायर किए गए हैं।

हालांकि नियामक के नोटिस में यह नहीं कहा गया है कि नेस्ले इंडिया पर कोई अंतिम जुर्माना लगाया गया है। ये मामले फिलहाल कथित प्रचार संबंधी उल्लंघनों और बायोटिन की मात्रा से जुड़े प्रयोगशाला निष्कर्षों से संबंधित हैं।

खबर प्रकाशित होने तक नेस्ले इंडिया की ओर से इस नोटिस पर स्टॉक एक्सचेंजों को कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई थी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एलिफ एराल्प:शरणार्थी की बेटी बन पाएंगी बर्लिन की मुख्यमंत्री? [ Migrant Child to Berlin Leader?]

बर्लिन के राज्य चुनाव से कुछ दिन पहले, एलिफ एराल्प की वामपंथी पार्टी डी लिंके दो प्रमुख सर्वेक्षणों में मामूली बढ़त से आगे है. उनका कंजर्वेटिव पार्टी सीडीयू के साथ बर्लिन की सत्ता को लेकर मुकाबला कड़ा है. लेकिन उनकी पार्टी पर यहूदी-विरोधी बयानों को लेकर आरोप भी लग रहे हैं. Days before Berlin holds state elections, Elif Eralp’s Left Party is narrowly ahead in two major polls — setting up a close race with the conservative CDU for control of the German capital. But as her party faces allegations over antisemitic rhetoric, Eralp must prove if she can tame some of the more radical voices within her party. #dwhindi #dwhindinews #dwnews #dwgermanpolitics #DReel

Continue reading on the app

  Sports

चीफ सेलेक्टर की कुर्सी खुद छोड़ेंगे अजीत अगरकर या बीसीसीआई लेगा एक्शन, अंदरूनी कलह के बीच बड़ा सवाल

Ajit Agarkar BCCI Chief Selector Tenure: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अपना कार्यकाल न बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने इसके बारे में बीसीसीआई को अवगत करा दिया है. रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हुए विवाद और बोर्ड के प्रशासनिक हस्तक्षेप से अगरकर काफी नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगरकर खुद चीफ सेलेक्टर का पद छोड़ेंगे या एजीएम के बाद बीसीसीआई कोई बड़ा कदम उठाएगा. Fri, 18 Sep 2026 16:00:08 +0530

  Videos
See all

News18 India Jazba 2026: RAPID FIRE SHIVAM DUBEY: TOUGHEST BOWLER कौन है? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:17:09+00:00

Pitbull Attack In India: 6 साल में 22 बार पिटबुल कर चुका है हमला, Video देख दहल जाएगा दिल। Sonipat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers