गंभीर बोले- हार्दिक अभी 10 ओवर के लिए तैयार नहीं:वापसी में जल्दबाजी नहीं; वैभव को मौके का इंतजार करना होगा
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम में भूमिका को लेकर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि हार्दिक अभी वनडे में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी-20 में प्लेइंग-11 से बाहर रहे वैभव को लेकर गंभीर ने कहा कि जब उन्हें मौका मिलेगा, तो टीम उन्हें लगातार अवसर देगी। भारत ने गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीती। हार्दिक फिट होंगे तो नितीश के साथ खेल सकते हैं गंभीर ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या इस समय 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते। हम उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस लाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते। जब वह फिट होंगे, तो हार्दिक और नितीश दोनों के खेलने की संभावना है।’ हार्दिक के पूरी तरह फिट होने पर भारत के पास तेज गेंदबाजी करने वाले दो ऑलराउंडर का विकल्प होगा। इससे टीम को बल्लेबाजी में अतिरिक्त गहराई के साथ गेंदबाजी में भी एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है। इंडिया-ए टीम में नाम, फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार हार्दिक को पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, इस सीरीज में उनका खेलना बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलने वाली अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। 15 साल के वैभव को तीनों मैच में नहीं मिला मौका वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इससे उनका घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल डेब्यू भी टल गया। वैभव ने कुछ महीने पहले इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने तीन मैचों में 42 रन बनाए। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 151 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। इस दौरान उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। अच्छी फॉर्म के बावजूद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग का मौका नहीं मिला। टीम मैनेजमेंट ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने वाली अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखा। दोनों ने तीन मैचों में मिलकर 346 रन बनाए। गंभीर बोले- वैभव को अभी अपने मौके का इंतजार करना होगा वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले पर गंभीर ने कहा, ‘वैभव के साथ बातचीत बिल्कुल साफ थी कि उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा। हम जानते हैं कि उसमें किस तरह की प्रतिभा है और वह क्या कर सकता है। लेकिन जो खिलाड़ी दो साल से लगातार अच्छा कर रहा है, वह उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी टीम में आया है।’ गंभीर ने कहा कि वैभव को मौका मिलने पर टीम उन पर भरोसा करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में खिलाड़ी की उम्र 15 साल हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। संजू को बाहर करना गंभीर के लिए सबसे मुश्किल फैसला था गंभीर ने संजू सैमसन को फिर से मौका देने के फैसले पर कहा कि वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाला खिलाड़ी अचानक खराब नहीं हो जाता। उन्होंने माना कि इंग्लैंड सीरीज से संजू को बाहर रखना उनके कोचिंग कार्यकाल का शायद सबसे मुश्किल फैसला था। गंभीर ने कहा कि इस सीरीज में वह वर्ल्ड कप वाली ओपनिंग जोड़ी के साथ जाना चाहते थे। उनके मुताबिक, 3-4 मैच में नाकाम होने से कोई खिलाड़ी खराब नहीं हो जाता। अभिषेक ने 34 गेंद में 108 रन बनाए अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद में 108 रन की पारी खेली। उन्होंने 30 गेंद में शतक पूरा किया, जो सभी फुल मेंबर टीमों के बीच सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन का 33 गेंद का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। अभिषेक ने तीन मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 269.41 रहा। ‘1-2 खराब सीरीज से बैटिंग डिपार्टमेंट तय नहीं होता’ अभिषेक ने जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली टी-20 सीरीज हार का जिक्र करते हुए कहा, “एक-दो खराब सीरीज हमें बैटिंग डिपार्टमेंट के तौर पर परिभाषित नहीं कर सकतीं। हम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पूरे साल विपक्षी टीम चाहे कोई भी हो, दबदबा बनाए रखना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि बल्लेबाज के तौर पर उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन टीम के तौर पर एक-दूसरे का साथ देना जरूरी है। अभिषेक ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा कि वह किसी भी एरिया को सीमित नहीं करना चाहते और गेंद देखकर शॉट खेलने पर भरोसा करते हैं। इब्राहिम बोले- बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा सीरीज खेलनी होंगी अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा कि उनकी टीम समय के साथ बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि एक-दो सीरीज में संघर्ष हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल टीमों को हराने के लिए इंटेंट जरूरी है। जादरान ने कहा कि अफगानिस्तान को अपना स्तर सुधारने के लिए जिम्बाब्वे और आयरलैंड के अलावा बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा सीरीज खेलनी होंगी। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। पूरी खबर
Sleep and Weight Gain: नींद पूरी न होने से बढ़ सकता है वजन? जानें शरीर पर कैसे पड़ता है असर
Lack of Sleep Weight Gain: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नींद पूरी नहीं हो रही है, तो इसका असर आपकी मेहनत पर भी पड़ सकता है। कम या खराब नींद भूख और खाने की आदतों को प्रभावित कर सकती है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम बढ़ सकता है।
रात में देर तक जागना या लगातार कम घंटे सोना सिर्फ दिनभर की थकान तक सीमित नहीं है। नींद की कमी शरीर में भूख और तृप्ति से जुड़े हार्मोन के संतुलन को प्रभावित कर सकती है और ज्यादा खाने की इच्छा बढ़ा सकती है। जानें इसका शरीर पर कैसे असर पड़ता है।
नींद कम होने से क्यों बढ़ सकता है वजन?
नींद और वजन के बीच सीधा संबंध देखा गया है। पर्याप्त नींद न मिलने पर भूख और खाने की इच्छा बढ़ सकती है। कम नींद वजन बढ़ने और मोटापे के जोखिम से जुड़ी है।
1. भूख ज्यादा लग सकती है
नींद की कमी शरीर के भूख से जुड़े संकेतों को प्रभावित कर सकती है। शोध में कम नींद के साथ ghrelin जैसे भूख बढ़ाने वाले हार्मोन में बदलाव और leptin से जुड़े बदलाव देखे गए हैं। इसका असर भूख और खाने की मात्रा पर पड़ सकता है।
2. हाई-कैलोरी खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है
जब नींद पूरी नहीं होती, तो व्यक्ति को ज्यादा ऊर्जा वाले खाने की इच्छा हो सकती है। कुछ शोधों में नींद की कमी के दौरान ज्यादा कैलोरी और फैट वाले खाद्य पदार्थों की ओर झुकाव देखा गया है।
3. शरीर के मेटाबॉलिज्म पर भी असर
नींद की कमी शरीर में ग्लूकोज के इस्तेमाल और इंसुलिन संवेदनशीलता जैसे मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकती है। लंबे समय तक नींद की कमी को वजन बढ़ने और मोटापे के जोखिम से जोड़ा गया है।
4. देर रात खाने की आदत बढ़ सकती है
कम सोने का मतलब है कि आप ज्यादा देर तक जाग रहे हैं। ऐसे में देर रात स्नैकिंग या बार-बार कुछ खाने की आदत बन सकती है। इसके अलावा थकान के कारण एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधि का समय भी कम हो सकता है।
वजन कंट्रोल करने में नींद भी है जरूरी
अगर आप वजन को स्वस्थ तरीके से मैनेज करना चाहते हैं, तो सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। स्वस्थ वजन के लिए पौष्टिक भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव को मैनेज करना भी महत्वपूर्ण हैं।
इसलिए रोजाना सोने और जागने का एक नियमित समय रखने की कोशिश करें। अगर लंबे समय से नींद की समस्या बनी हुई है या वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
नोट: वजन बढ़ने के पीछे नींद के अलावा डाइट, शारीरिक गतिविधि, उम्र, दवाएं, हार्मोन, मेडिकल कंडीशन और जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं। इसलिए केवल कम नींद को वजन बढ़ने की एकमात्र वजह नहीं माना जा सकता।
यह भी पढ़ें: कब्ज की शिकायत बनी रहती हैं तो सतर्क हो जाएं, इन 5 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi








