Indoor Herb Gardening Tips: अगर आपको खाना बनाने के लिए हर बार बाजार से पुदीना, धनिया और हरा प्याज खरीदना पड़ता है, तो इन्हें घर के किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं आइए जानते हैं कैसे?
Home Remedies For Cracked Heels: गांव-देहात में अक्सर लोगों को यह समस्या होती है जिसमें पैरों की उंगलियों के बीच की त्वचा ज्यादा समय तक पानी और कीचड़ में रहने के कारण गलने लगती है. इसके साथ ही पैर फटते भी हैं और एड़ियों की दरारें कई बार इतनी गहरी हो जाती हैं कि दर्द पैदा करने लगती हैं. त्वचा गलने को पानी लगना भी कहा जाता है. इसमें भी बहुत दर्द भी होता है.
Asian Games 1st day: भारत ने एशियन गेम्स के पहले दिन 10 मीटर राइफल शूटिंग में दो रजत पदक हासिल किए। व्यक्तिगत स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। वह गोल्ड मेडल से महज 0.6 अंक पीछे रहीं। जापान की हिनाता ताइची ने 253 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इससे पहले महिला टीम इवेंट में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद की भारतीय टीम ने 1898 अंक जुटाए। टीम को दूसरे स्थान के साथ रजत पदक मिला।
Elavenil Valarivan bags silver in the 10m Air Rifle, bringing another medal home for India! ????
सुचिका तरियाल ने पक्का किया मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी के 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मंगोलिया की अल्तनचिमेग बैगलमा को 2-0 से शिकस्त दी।
Suchika Tariyal defeats her Mongolian opponent 2-0 to storm into the semifinals and guarantee herself a medal. ????
हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 के बड़े अंतर से मात दी। भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले में 13 गोल दागे, जबकि इंडोनेशिया की टीम केवल एक गोल कर सकी।
क्रेग फुल्टन की अगुआई वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका से होगा।
Elavenil Valarivan, Sonam Maskar and Vidarsa Vinod open India’s medal account with a Silver in the women’s 10m air rifle team event! ????✨
तैराकी: ऋषभ दास फाइनल में छठे स्थान पर भारतीय तैराक ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में छठे पायदान पर रहे। इस स्पर्धा में चीन के जियायु शू ने स्वर्ण पदक जीता। जापान के हिदेकाजु ताकेहारा को सिल्वर, जबकि दक्षिण कोरिया के जुहो ली ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
टेबल टेनिस: भारत ने सिंगापुर को 3-2 से हराया भारतीय टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की। यशस्विनी घोरपड़े ने लोय मिंग को पांच गेम तक चले मुकाबले में 5-11, 11-8, 12-10, 4-11, 11-9 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। इससे पहले यशस्विनी ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहीं, श्रीजा अकुला ने भी अपना दूसरा मैच जीतकर भारतीय टीम की वापसी की उम्मीद कायम रखी।
मेडल टैली में भारत 10वें स्थान पर एशियन गेम्स की पदक तालिका में भारत फिलहाल 10वें स्थान पर है। चीन 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। मेजबान जापान 6 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है।