रूस के नेपोम्नियाश्ची ने नंबर-1 कार्लसन को हराया:गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने ग्लोबल चेस लीग का खिताब जीता, एल्पाइन APL पाइपर्स को 7-5 से हराया
बेंगलुरु में रविवार को ग्लोबल चेस लीग के फाइनल में गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को 7-5 से हराया। इस जीत में इयान नेपोम्नियाश्ची ने मैग्नस कार्लसन को मात देकर अहम भूमिका निभाई। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लसन को लीग में दो दिन में दूसरी हार मिली। कार्लसन इससे एक दिन पहले अलीरेजा फिरोज्जा से हारे थे। इसके बाद फाइनल में उन्हें गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स के रूसी खिलाड़ी नेपोम्नियाश्ची ने हराया। एल्पाइन पिछली बार की चैंपियन थी एल्पाइन APL पाइपर्स पिछली बार की चैंपियन टीम थी। हालांकि, जब पिछली बार यह टूर्नामेंट मुंबई में हुआ था, तब कार्लसन इसमें नहीं खेले थे। टीम फाइनल के पहले सेट में कार्लसन ने काले मोहरों से नेपोम्नियाश्ची के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली। दूसरे सेट में कार्लसन सफेद मोहरों से खेल रहे थे और जीत की स्थिति में दिखाई दे रहे थे। नेपोम्नियाश्ची ने इसके बाद जाल बिछाया। काफी समय बचा होने के बावजूद कार्लसन उसमें फंस गए। नेपोम्नियाश्ची ने तुरंत बाजी पलट दी। उन्होंने बढ़त हासिल की और टीम के लिए अहम जीत दर्ज की। इस जीत से गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। लीग में मेंस-विमेंस प्लेयर्स क ही टीम का हिस्सा ग्लोबल चेस लीग एक टीम-बेस्ड शतरंज प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया के कई बड़े शतरंज खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं। इसमें मेंस और विमेंस खिलाड़ी एक ही टीम का हिस्सा होते हैं। लीग में रैपिड फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाते हैं और एक मैच में टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ बोर्ड पर उतरते हैं। इस लीग में विश्वनाथन आनंद, मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामुरा जैसे बड़े नाम भी खेल चुके हैं। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को 'चोर' कहकर भी चिढ़ाया। पूरी खबर…
वंदे मातरम से शुरू हुआ भारत-अफगान टी-20:अभिषेक ने 12वीं बार 25 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई; बुमराह के 350 विकेट
भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम गाया गया। टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने अफगान कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने टी-20 में 350 विकेट पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंद में 82 रन बनाए। अभिषेक ने12वीं बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई। मैच में बने 8 मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. पहली बार क्रिकेट में वंदे मातरम गाया गया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच से पहले वंदे मातरम गाया गया और उसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला। 28 जनवरी को गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया था कि अगर वंदे मातरम और जन गण मन दोनों गाए जाएं, तो पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान होना चाहिए। 2. टॉस के दौरान श्रेयस ने अफगान कप्तान को जर्सी दी टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी। इसी समय 3 मैचों की टी-20 सीरीज की ट्रॉफी और टॉस का सिक्का भी कैमरे पर दिखाया गया। इस सीरीज की खास बात यह है कि मैच भारत में होने के बावजूद अफगानिस्तान टीम होस्ट है। 3. बुमराह ने 350 टी-20 विकेट पूरे किए जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह टी-20 में 350 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार यह कारनामा कर चुके हैं। 4. उमरजई ने 64 रन बनाए, अफगान बैटर का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर अजमतुल्लाह उमरजई ने 64 रन की पारी खेली। उनका यह स्कोर भारत के खिलाफ किसी अफगान बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। इससे पहले इब्राहिम जादरान ने 2022 में भारत के खिलाफ 64 रन बनाए थे। उमरजई का यह स्कोर भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे आगे श्रीलंका के दसुन शनाका हैं, जिन्होंने 2022 में धर्मशाला में 74* रन बनाए थे। 5. अभिषेक ने 12वीं बार 25 या कम गेंद में फिफ्टी लगाई अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में 12वां अर्धशतक था। इस फिफ्टी के साथ अभिषेक के टी-20 इंटरनेशनल में 14, 50+ स्कोर हो गए। इनमें 12 बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंद में 50+ बनाया है। इस मामले में कोई दूसरा बल्लेबाज उनके बराबर नहीं है। सूर्यकुमार यादव 9 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 6. राशिद ने अभिषेक का शानदार कैच लपका अभिषेक 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हुए। लॉन्ग ऑन पर राशिद खान ने दौड़ते हुए शानदार कैच लिया और 82 रन की पारी खत्म की। 7. 38 गेंद बाकी रहते जीता भारत भारत 38 गेंद बाकी रहते जीत गया। 2017 में फुल मेंबर बनने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की यह सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते दूसरी बड़ी जीत है। भारत ने 2024 में इंदौर में 26 गेंद बाकी रहते अफगानिस्तान को हराया था। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका सबसे आगे है, जिसने 2024 में तारौबा में अफगानिस्तान को 67 गेंद बाकी रहते हराया था। 8. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की लगातार 9वीं हार अफगानिस्तान ने टी-20 में भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा हार के मामले में बांग्लादेश की बराबरी कर ली। यह अफगान टीम की लगातार 9वीं हार है। बांग्लादेश भी 2019 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 9 मैच हार चुका है। इस लिस्ट में जिम्बाब्वे और आयरलैंड 8-8 लगातार हार के साथ अगले नंबर पर हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









