Responsive Scrollable Menu

iPhone 18 का क्रेज! एप्पल स्टोर के बाहर रात से लगी लंबी कतार, रात से डटे ग्राहक

iPhone 18 Series: दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल का एपल स्टोर एक अलग ही उत्साह का गवाह बन रहा है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही यहां एप्पल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा. नए मॉडल को सबसे पहले अपने हाथों में थामने की चाहत इतनी प्रबल थी कि कई ग्राहक पूरी रात स्टोर के बाहर कतार में खड़े रहे. सुबह होते-होते यह भीड़ और भी ज्यादा बढ़ गई, जो एप्पल के नए डिवाइस के प्रति लोगों के अटूट आकर्षण को दर्शाती है.

ग्राहकों का उत्साह और अपग्रेड की होड़

कतार में लगे लोगों के बीच इस नए फोन के फीचर्स को लेकर भारी उत्सुकता है. ऐसे ही एक ग्राहक अजय ने बताया कि वह खासतौर पर 18 प्रो मैक्स का एक टीबी वेरिएंट लेने पहुंचे हैं. अपना फोन पहले ही प्री-बुक कर चुके अजय फिलहाल आईफोन 17 प्रो का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब नए मॉडल के उन्नत फीचर्स का अनुभव करने के लिए बेताब हैं. लंबी कतार के बावजूद उनमें सबसे पहले फोन हासिल करने का जुनून साफ देखा जा सकता है. वहीं, एक टेक यूट्यूब चैनल चलाने वाले सूरज चौहान भी इस भीड़ का हिस्सा बने. सूरज भी अपने पुराने 17 प्रो को बदलकर नया 18 प्रो मैक्स लेने आए हैं. एक टेक समीक्षक होने के नाते उन्हें इस बार फोन की क्वालिटी और कैमरे में बड़े सुधार की उम्मीद है. इस दौरान सूरज ने कहा कि वह हर साल आईफोन के लेटेस्ट मॉडल खरीदते है, जिसके लिए वह सीरीज लॉन्च होने के लिए काफी इंतजार  करते हैं.

देश भर में आईफोन 18 का खुमार

केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य बड़े शहरों में भी आईफोन 18 सीरीज को लेकर ऐसा ही जुनून देखने को मिल रहा है. एपल स्टोर्स के बाहर लगी ये लंबी कतारें इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड का क्रेज समय के साथ कम होने के बजाय और भी बढ़ता जा रहा है. इस बार एप्पल के दीवानों को मुख्य रूप से फोन के कैमरे की गुणवत्ता, उसकी ओवरऑल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ में एक बड़े और शानदार अपग्रेड की उम्मीद है.

Continue reading on the app

UNSC में रूस-चीन ने ईरान से निभाई दोस्ती, अमेरिकी प्रतिबंध निगरानी प्रस्ताव पर लगाया वीटो

UNSC Veto Power: अमेरिका और ईरान में पिछले 6 महीनों से चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के लिए बड़ी राहत है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ईरान को रूस और चीन का साथ मिला. स्थायी सदस्य होने के नाते दोनों देशों ने अमेरिकी प्रतिबंध निगरानी प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया है. इससे निगरानी समिति का कार्यकाल खत्म हो गया.

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, रूस और चीन ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों की निगरानी से जुड़े अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो कर दिया. इस प्रस्ताव का मकसद ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों का कार्यकाल आगे बढ़ाना था. गुरुवार को हुए मतदान में प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी.

क्या था प्रस्ताव में?

इन प्रतिबंधों को पिछले साल पश्चिमी देशों ने दोबारा लागू किया था. पश्चिमी देशों ने ईरान पर 2015 के परमाणु समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. हालांकि, ईरान लगातार इन आरोपों को खारिज करता रहा है. तेहरान का कहना है कि वह न तो परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है और न ही परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है.

क्या बोला रूस?

मतदान के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने पश्चिमी देशों को ईरान के मुद्दे पर सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की मौजूदा कार्रवाइयां फारस की खाड़ी में तनाव बढ़ा सकती हैं और संकट के समाधान की कोशिशों को और मुश्किल बना सकती हैं. उन्होंने पश्चिमी सहयोगियों से ऐसी कार्रवाइयों को रोकने की अपील की.

 

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें

BCCI AGM 5 Big Points: बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई बड़े मुद्दो पर स्थिति स्पष्ट की. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सैकिया ने कहा कि अगले 15 दिनों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया और सुब्हदीप घोष को अस्थायी फील्डिं कोच नियुक्त करने की जानकारी दी. Fri, 18 Sep 2026 23:05:34 +0530

  Videos
See all

Lindsay Clancy holdout juror says he had 'no doubt' she deliberately killed her children. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:45:01+00:00

Is Russia planning to attack a Nato country? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers