Responsive Scrollable Menu

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर एक सप्ताह से चल रहा किसान संघर्ष मोर्चा का धरना बृहस्पतिवार को इस आश्वासन के बाद समाप्त हो गया कि पांच अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव स्तर की वार्ता होगी। किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग पर अड़े हैं और उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर छह अक्टूबर से फिर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), जिलाधिकारी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त के बीच करीब तीन घंटे वार्ता हुई।

किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि 21 सितंबर तक प्राधिकरण और किसान नेता 10 प्रतिशत आबादी भूखंड समेत अन्य मुद्दों पर आवश्यक तैयारी पूरी करेंगे। इसके बाद पांच अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव और औद्योगिक विकास आयुक्त स्तर पर वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि वार्ता सकारात्मक रहने पर मुख्यमंत्री स्तर पर अंतिम वार्ता कराने का प्रस्ताव है।

किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर छह अक्टूबर से फिर आंदोलन किया जाएगा।

Continue reading on the app

Rajasthani Besan Palak Recipe: पालक-पनीर भूल जाएंगे, एक बार खाएं राजस्थानी बेसन-पालक का ये देसी स्वाद

Besan Palak ki Sabzi recipe: मेहमानों के लिए इस बार पालक-पनीर से हटकर कुछ नया बनाना है, तो राजस्थानी बेसन-पालक की सब्जी जरूर ट्राई कर सकते हैं. ढाबा स्टाइल की यह सब्जी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बढ़िया है. इसे बनाने के लिए पालक को बारीक काटकर तैयार करें. वहीं, कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा, हींग और मसाले डालें. फिर बेसन को अच्छी तरह भूनकर इसमें पालक मिलाएं. जहां भुनी मूंगफली, चना दाल और देसी मसालों का तड़का इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. जहां थोड़ी देर पकाने के बाद गरमागरम सब्जी तैयार है. इसे रोटी, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ परोस कर खा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: 9 रन के अंदर चटकाए 8 विकेट, शादाब-मुकीम का कहर, फाइनल में एंटीगुआ फाल्कन्स

CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर मुकाबले में शादाब खान और सुफियान मुकीम की जोड़ी ने कहर बरपा दिया. इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर कुल 8 विकेट लिए और फाल्कन्स टीम को फाइनल में पहुंचाया. Fri, 18 Sep 2026 08:48:02 +0530

  Videos
See all

UP में तमंचा लहराते दो युवक, Video हुआ Viral! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T03:36:38+00:00

Pakistan Crisis News: पाकिस्तान में शटर डाउन, देश में हाहाकार | Shahbaz Sharif | Shutter Down #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T03:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers