बॉलीवुड सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत:राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी ने किए दर्शन, अमिताभ बच्चन के पहनावे में दिखी आस्था, सोनू सूद ने की आरती
अंबानी परिवार, सुनीता आहूजा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाया। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी और धनश्री वर्मा समेत कई सितारों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की। अमिताभ बच्चन भी हर रविवार की तरह इस बार भी फैंस से मिलने जलसा के बाहर आए। इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ गणपति बप्पा मोरेया लिखा हुआ पटका पहना था। अंबानी परिवार ने भी किया बप्पा का स्वागत हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार ने भव्य तरीके से गणपति बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लिए हुए बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी साथ मौजूद रहे। देखिए गणेशोत्सव से सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज- गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी। गणेशोत्सव से इन सेलेब्स की भी तस्वीरें देखिए- सलमान के परिवार में हर साल गणपति उत्सव मनता है गौरतलब है कि सलमान खान समेत कई सेलेब्स के यहां गणपति बप्पा की स्थापना हर साल की जाती है। सलमान खान और उनका पूरा परिवार हर साल उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के मुंबई स्थित घर पर बप्पा का स्वागत करता है। गणेश चतुर्थी पर उनका पूरा परिवार बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचता है। पिछले साल भी सलमान खान ने अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ आरती की थी। इस मौके पर खान परिवार के कई सदस्य पूजा में शामिल होते हैं। भाई अरबाज और सोहेल खान, बहन अलवीरा और बच्चे भी उत्सव का हिस्सा बनते हैं। इसके अलावा सलमान के करीबी दोस्त रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पिछले साल गणपति उत्सव में शामिल हुए थे। सोनू सूद के घर हर साल गणपति बप्पा आते हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर में गणपति बप्पा की स्थापना होती है। पिछले साल गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की थी। उन्होंने पहली बार मुंबई के घर में गणेश जी को लाने का अनुभव शेयर करते हुए बताया था कि मैं अंधेरी स्टेशन से बाइक पर बप्पा को लेने गया था। उस समय बस यही प्रार्थना की थी कि जिस सफर में निकले, उसमें बप्पा का साथ कभी न छूटे। आज जब मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं, तो लगता है बप्पा से मांगी दुआ कबूल हुई। सोनू ने कहा था कि बप्पा विघ्नहर्ता हैं, जो हमेशा रास्ता दिखाते हैं और परेशानियां दूर कर देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें बप्पा से कोई सुपरपावर चाहिए तो वह क्या होगी, तो सोनू ने कहा, “मैं चाहता हूं बप्पा हर किसी को शक्ति दें जिससे देश-दुनिया की मुश्किलें खत्म हो सकें। पूरी खबर यहां पढ़ें… पलक मुछाल के घर बप्पा विराजे थे 2025 में मशहूर सिंगर पलक मुछाल के घर भी गणपति बप्पा विराजे थे। हर साल की तरह उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया था। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की थी। पलक ने बताया था कि उनके लिए गणपति उत्सव सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह उनके लिए आस्था और भावनाओं से जुड़ा खास समय है। उन्होंने कहा था कि उनके जीवन की खुशियां, सफलता और उपलब्धियां बप्पा की कृपा से मिली हैं। इसलिए गणेशोत्सव उनके लिए साल का सबसे पसंदीदा समय है। पलक ने कहा था कि बप्पा के आने से माहौल में उमंग और सकारात्मकता भर जाती है। उन्होंने बताया था कि इन दिनों वह काफी भावुक हो जाती हैं। हर साल बप्पा को धन्यवाद देने की उनकी वजहें और बढ़ जाती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्शन 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला
नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 38वें दिन ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरी ओर, रिलीज के 10वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹13.25 करोड़ कमाए। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ भी तीन दिनों में कमजोर साबित हुई। फिल्म ने पहले वीकेंड में ₹7.35 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। सिनेमाघरों में इस समय ‘हनुमान अंश’ की सबसे ज्यादा चर्चा है। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए फिल्म के शोज बढ़ाकर 8,902 कर दिए गए हैं। डेढ़ हफ्ते पुरानी ‘मिर्जापुर द मूवी’ के शोज घटकर 7,225 रह गए हैं। ‘हैवान’ को अब 4,374 शोज ही मिले हैं। हनुमान अंश के मेकर्स ने की नई फिल्म राम बोला की घोषणा फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद इसके डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया है। महावीर जैन फिल्म्स और लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की यह फिल्म महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी। इसमें तुलसीदास के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और उनसे जुड़े अनदेखे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश होगी। फिल्म हनुमान अंश का कुल कलेक्शन 220 करोड़ पार महज 2 करोड़ रुपए की लागत में बनी ‘हनुमान अंश’ रिलीज के समय 10-20 लाख रुपए ही कमा पा रही थी। इतना ही नहीं, आठवें दिन फिल्म को फ्लॉप भी करार दे दिया गया था। इसी समय आवारापन 2 और बंटवारा 1947 रिलीज होने से इसे सिनेमाघरों से उतारा जाने लगा। आगे टॉक्सिक रिलीज से फिल्म की गिनी-चुनी स्क्रीन्स ही बचीं, लेकिन 21वें दिन से तीनों फिल्मों के मुकाबले ये फिल्म बेहतरीन कमाई करने लगी। फिल्म अब विदेशों में भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने भारत में कुल ₹214.63 करोड़ कमाए हैं। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹268.05 करोड़ हो गया है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म मिर्जापुर ने भारत में अब तक ₹220.04 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसका नेट कलेक्शन ₹184.70 करोड़ पहुंच गया है।फिल्म का प्रोडक्शन बजट ₹80-₹90 करोड़ बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म फायदे में है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में प्रमोशन और बाकी खर्चों के साथ बजट ₹250 करोड़ बताया गया है। वीकेंड में दोनों फिल्मों की कमाई शुक्रवार- ‘हनुमान अंश’ ने ₹10.50 करोड़ की नेट कमाई की। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹9.50 करोड़ कमाए। शनिवार- ‘हनुमान अंश’ का नेट कलेक्शन ₹18.50 करोड़ रहा। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹13.50 करोड़ कमाए। रविवार- ‘हनुमान अंश’ ने ₹22.50 करोड़ की नेट कमाई की। ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नेट कलेक्शन ₹13.25 करोड़ रहा। ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इन दोनों फिल्मों के बीच रिलीज हुई ‘हैवान’ तीन दिनों में ही डिजास्टर साबित हो चुकी है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रविवार को ₹1.85 करोड़ की नेट कमाई की। शनिवार को फिल्म ने ₹2.50 करोड़ और शुक्रवार को पहले दिन ₹3.00 करोड़ कमाए थे। वीकेंड के बाद भी इसकी कमाई गिर गई है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस फिल्म के लिए आगे की कमाई बढ़ाना मुश्किल नजर आ रहा है। करीब ₹130 करोड़ के बजट में बनी ‘हैवान’ ने पहले वीकेंड में ₹8.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म का नेट बिजनेस ₹7.35 करोड़ रहा है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹11.55 करोड़ पहुंच गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








