हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्शन 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला
नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 38वें दिन ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरी ओर, रिलीज के 10वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹13.25 करोड़ कमाए। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ भी तीन दिनों में कमजोर साबित हुई। फिल्म ने पहले वीकेंड में ₹7.35 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। सिनेमाघरों में इस समय ‘हनुमान अंश’ की सबसे ज्यादा चर्चा है। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए फिल्म के शोज बढ़ाकर 8,902 कर दिए गए हैं। डेढ़ हफ्ते पुरानी ‘मिर्जापुर द मूवी’ के शोज घटकर 7,225 रह गए हैं। ‘हैवान’ को अब 4,374 शोज ही मिले हैं। हनुमान अंश के मेकर्स ने की नई फिल्म राम बोला की घोषणा फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद इसके डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया है। महावीर जैन फिल्म्स और लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की यह फिल्म महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी। इसमें तुलसीदास के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और उनसे जुड़े अनदेखे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश होगी। फिल्म हनुमान अंश का कुल कलेक्शन 220 करोड़ पार महज 2 करोड़ रुपए की लागत में बनी ‘हनुमान अंश’ रिलीज के समय 10-20 लाख रुपए ही कमा पा रही थी। इतना ही नहीं, आठवें दिन फिल्म को फ्लॉप भी करार दे दिया गया था। इसी समय आवारापन 2 और बंटवारा 1947 रिलीज होने से इसे सिनेमाघरों से उतारा जाने लगा। आगे टॉक्सिक रिलीज से फिल्म की गिनी-चुनी स्क्रीन्स ही बचीं, लेकिन 21वें दिन से तीनों फिल्मों के मुकाबले ये फिल्म बेहतरीन कमाई करने लगी। फिल्म अब विदेशों में भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने भारत में कुल ₹214.63 करोड़ कमाए हैं। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹268.05 करोड़ हो गया है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म मिर्जापुर ने भारत में अब तक ₹220.04 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसका नेट कलेक्शन ₹184.70 करोड़ पहुंच गया है।फिल्म का प्रोडक्शन बजट ₹80-₹90 करोड़ बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म फायदे में है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में प्रमोशन और बाकी खर्चों के साथ बजट ₹250 करोड़ बताया गया है। वीकेंड में दोनों फिल्मों की कमाई शुक्रवार- ‘हनुमान अंश’ ने ₹10.50 करोड़ की नेट कमाई की। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹9.50 करोड़ कमाए। शनिवार- ‘हनुमान अंश’ का नेट कलेक्शन ₹18.50 करोड़ रहा। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹13.50 करोड़ कमाए। रविवार- ‘हनुमान अंश’ ने ₹22.50 करोड़ की नेट कमाई की। ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नेट कलेक्शन ₹13.25 करोड़ रहा। ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इन दोनों फिल्मों के बीच रिलीज हुई ‘हैवान’ तीन दिनों में ही डिजास्टर साबित हो चुकी है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रविवार को ₹1.85 करोड़ की नेट कमाई की। शनिवार को फिल्म ने ₹2.50 करोड़ और शुक्रवार को पहले दिन ₹3.00 करोड़ कमाए थे। वीकेंड के बाद भी इसकी कमाई गिर गई है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस फिल्म के लिए आगे की कमाई बढ़ाना मुश्किल नजर आ रहा है। करीब ₹130 करोड़ के बजट में बनी ‘हैवान’ ने पहले वीकेंड में ₹8.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म का नेट बिजनेस ₹7.35 करोड़ रहा है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹11.55 करोड़ पहुंच गया है।
लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए। दर्शन के दौरान विद्युत ने आरती करने के साथ शंख और डमरू भी बजाया। इस दौरान वे पारंपरिक सफेद लिबास में नजर आए। लालबागचा राजा का इस साल 2026 में 93वां वर्ष है। इस बार बप्पा का दरबार महादेव-थीम वाले मंदिर के रूप में सजाया गया है। पहले भी कई मौकों पर शंख बजाया है हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विद्युत जामवाल ने शंख बजाया है। जून 2026 में एक योग कार्यक्रम के दौरान भी विद्युत ने शंखनाद किया था। महाकुंभ 2025 में भी विद्युत जामवाल को शंख बजाते हुए देखा गया था। वहीं, साल 2025 की शुरुआत में विद्युत ने शंख बजाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि शंख बजाने से शरीर और मन, दोनों पर सकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “इस नए साल में जो भी इस शंख की आवाज सुने, उसकी तरंगें उसके अंदर की बेहतरीन चीजों को बाहर लाएं। यह आवाज उस व्यक्ति के साथ शेयर करें, जो आपके हिसाब से और बेहतर करने की क्षमता रखता है।” विद्युत ने 2024 के ‘एक्शन हीरो फिटनेस अवॉर्ड्स’ के दौरान स्टेज पर भी शंख बजाने की यह प्रैक्टिस दिखाई थी। उन्होंने कहा था, “यह 99.99 फीसदी समस्याओं को दूर कर सकता है।” उन्होंने आगे बताया था कि शंख बजाना सीखना उनकी फिटनेस जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है। सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया गणेशोत्सव 2026 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा बप्पा को घर लेकर आईं। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी, धनश्री वर्मा, डेजी शाह और दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने घर में गणपति की स्थापना की। अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहना था। अंबानी परिवार ने भी भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लेकर दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी उनके साथ मौजूद रहे। टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली भी नजर आईं। देखिए सेलेब्स की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









