Responsive Scrollable Menu

UPPCS Mains Result 2025: मेंस में 10,284 अभ्यर्थियों में से 2297 ने मारी बाजी, 812 पदों पर अब इंटरव्यू

UPPCS Results: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPCS Mains 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. यह चयन 812 पदों के लिए किया जाएगा.

The post UPPCS Mains Result 2025: मेंस में 10,284 अभ्यर्थियों में से 2297 ने मारी बाजी, 812 पदों पर अब इंटरव्यू appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Viral Video: रिकॉर्ड बचाने के लिए बंदे ने खा लिए 30 मिनट में 28 लड्डू…शख्स ने रचा इतिहास

गुजरात के प्रसिद्ध तरणेतर मेले में लड्डू खाने की अनोखी कंपटीशन ने खूब सुर्खियां बटोरीं. 28 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में बलवंतभाई राघवानी ने 30 मिनट में 28 लड्डू खाकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज:भारतीय शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल तूर थामेंगे तिरंगा; 4 अक्टूबर तक चलेगा टूर्नामेंट

जापान में आज 20वें एशियन गेम्स का आगाज होगा। आइची के नागोया में ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। इसमें भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ध्वजवाहक होंगे। एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। भारत ने 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में सेरेमनी होगी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया में होगी। लोकल टाइम के मुताबिक समारोह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था। भारत आज सिर्फ टेकबॉल में चुनौती पेश करेगा आज भारत टेकबॉल में अपनी चुनौती पेश करेगा। भारत की ओर से क्विंसी जोआकिम डिसूजा महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा। ऋषभ पंत की फैंस से अपील- खिलाड़ियों को सपोर्ट करें ऋषभ पंत ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वे गेम्स देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही पंत ने फैंस से अपील की है कि खिलाड़ियों के साथ खड़े रहें और उन्हें सपोर्ट करें। भारत ने पिछले गेम्स में 107 मेडल जीते थे भारत ने हांगझोउ पिछले एशियन गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 107 मेडल जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे। टीम को शूटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों में मेडल की उम्मीद रहेगी। पिछले एशियन गेम्स से छोटा भारतीय दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंस और 328 विमेंस थीं। Fri, 18 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

हेमकुंड साहिब में पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं को दिखा स्वर्ग जैसा दृश्य! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:30+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers