गोद में बच्चा, कंधे पर सांप! झरने पर परिवार के साथ हुआ खौफनाक वाकया
महाराष्ट्र के एक मशहूर झरने पर परिवार के साथ घूमना एक व्यक्ति के लिए अचानक डरावना अनुभव बन गया। बच्चे को गोद में लिए यह व्यक्ति आगे बढ़ रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आसपास मौजूद पर्यटक भी घबरा गए। इस चौंकाने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैटरीना कैफ के वजन का उड़ा मजाक तो भड़के पाकिस्तानी एक्टर अली जफर, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी
Ali Zafar Support Katrina Kaif: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और अपनी मदरहुड जर्नी एंजॉय कर रही हैं. कैटरीना को हाल ही में अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी पूजा में देखा गया था. इस दौरान एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया, उसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी से पहले की फोटोज के साथ अभी की फोटोज से कंपेयर भी करना शुरु कर दिया. ऐसे में अब पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया है.
कैटरीना कैफ के सपोर्ट में आए अली जफर
पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने कैटरीना कैफ के बढ़े वजह को लेकर ट्रोल कर रहे लोगों पर भड़ास निकाली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा- 'मैंने सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट और कमेंट देखे हैं, जिनमें किसी महिला के पहले और अब के लुक्स को कंपेयर किया जा रहा है. किसी के शरीर या चेहरे को इस तरह से आंकना सही नहीं है.' अली ने आगे कहा- 'हम सभी को अपने गिरेबान में झांकने की सख्त जरूरत है. खास तौर पर एक पुरुष होने के नाते अगर मैं यह बात कह रहा हूं, तो मुझे लगता है कि हमें खुद में सुधार करना ही होगा.'
'पुरुषों को सोच बदलने की जरूरत'
अली जफर ने कहा- ' गलतियां इंसान से ही होती हैं, कोई भी परफेक्ट नहीं है. लेकिन पुरुषों को अपने नजरिए के बारे में सोचना चाहिए. समाज में आदमियों को काफी छूट मिलती है और कई बार इसी वजह से महिलाएं किस तरह दिखेंगी, उनका शरीर कैसा होना चाहिए और उन्हें किस तरह जिंदगी जीनी चाहिए, इस पर भी लोग अपनी राय थोपने लगते हैं. अगर कोई महिला बनाए गए खूबसूरती के पैमाने पर फिट नहीं बैठती, तो उसे नीचा दिखाना शुरू कर दिया जाता है. ऐसी सोच को बदलने की जरूरत है.'
ये भी पढ़ें- PM Narendra Modi Birthday Special: 'उरी' से 'धुरंधर' तक, इन 5 फिल्मों-सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री की झलक
जीरो फिगर और सिक्स-पैक का किया जिक्र
अली ने जीरो फिगर और सिक्स-पैक का जिक्र करते हुए कहा- 'इतिहास उठाकर देखें तो समय के साथ सुंदरता की परिभाषाएं बदलती रही हैं. एक दौर आया जब महिलाओं के लिए जीरो फिगर का ट्रेंड चला, वहीं पुरुषों के लिए भी सिक्स-पैक एब्स का प्रेशर बना दिया गया जो कि न तो प्रैक्टिकल है और न ही सेहतमंद. हर वक्त दूसरों में कमियां निकालना बंद करना होगा, आखिरकार हम सब इंसान हैं और हमारे पास एक-दूसरे के साथ बेहतर बर्ताव करने का ऑप्शन हमेशा रहता है.'
अली जफर ने पुरुषों को दी खास नसीहत
अली जफर ने अपनी बात खत्म करते हुए आखिर मे कहा, 'हम सब का अपना एक अतीत होता है. अगर मैं किसी के रंग-रूप या लुक्स को लेकर उस पर तंज कसूं, तो मुझे खुद पर शर्म आएगी. हम मर्दों को अपने अंदर झांकना होगा और यह कसम खानी होगी कि हम ऐसी घटिया हरकत दोबारा न करें. हर औरत की अपनी जिंदगी है, उसका अपना बीता हुआ कल, आज और आने वाला कल है. उसे अपनी मर्जी से जीने दीजिए और आप अपनी जिंदगी में ध्यान दीजिए.'
ोतग
बता दें, पीछले साल नवंबर में कैटरीना कैफ ने बेटे विहान का स्वागत किया था. हाल ही में कैटरीना मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणपति उत्सव में नजर आई थीं, जिसमें उनका लुक काफी बदला नजर आया वहीं, एक्ट्रेस का बढ़ा वजन देख लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. वहीं, ये पहली बार नहीं है जब कैटरीना को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले अगस्त में जब वो फिल्ममेकर कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंची थीं, तब भी उन्हें बॉडी शेम किया गया था. वहीं, कैटरीना और अली की बात करे तो दोनों को मेरे ब्रदर की दुल्हन फिल्म में साथ देखा गया था.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की जंग में कौन आगे, कौन पीछे? जानें सभी फिल्मों का ताजा रिपोर्ट कार्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation








