Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज:भारतीय शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल तूर थामेंगे तिरंगा; 4 अक्टूबर तक चलेगा टूर्नामेंट

जापान में आज 20वें एशियन गेम्स का आगाज होगा। आइची के नागोया में ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। इसमें भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ध्वजवाहक होंगे। एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। भारत ने 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में सेरेमनी होगी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया में होगी। लोकल टाइम के मुताबिक समारोह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था। भारत आज सिर्फ टेकबॉल में चुनौती पेश करेगा आज भारत टेकबॉल में अपनी चुनौती पेश करेगा। भारत की ओर से क्विंसी जोआकिम डिसूजा महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा। ऋषभ पंत की फैंस से अपील- खिलाड़ियों को सपोर्ट करें ऋषभ पंत ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वे गेम्स देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही पंत ने फैंस से अपील की है कि खिलाड़ियों के साथ खड़े रहें और उन्हें सपोर्ट करें। भारत ने पिछले गेम्स में 107 मेडल जीते थे भारत ने हांगझोउ पिछले एशियन गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 107 मेडल जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे। टीम को शूटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों में मेडल की उम्मीद रहेगी। पिछले एशियन गेम्स से छोटा भारतीय दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंस और 328 विमेंस थीं।

Continue reading on the app

DU छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आज:यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन, हाईकोर्ट की विक्ट्री जुलूस पर रोक

दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए DUSU चुनाव का रिजल्ट आज आएगा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। शुक्रवार को हुई वोटिंग में 40.46% मतदान हुआ। यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन है। ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ को उम्मीदवार बनाया है। इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी तरह के विक्ट्री जुलूस पर रोक लगा दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2 कैंपस, इनमें 91 कॉलेज, चुनाव 52 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं। साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं। दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं। DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं। अरुण जेटली समेत कई चर्चित नेता DUSU के प्रेसिडेंट रह चुके हैं अरुण जेटली: 1974 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में देश के वित्त एवं रक्षा मंत्री बने (BJP)। विजय गोयल: 1977 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने (BJP)। अजय माकन: 1985 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री बने (INC)। अलका लांबा: 1995 में DUSU अध्यक्ष रहीं और आगे चलकर दिल्ली विधानसभा में विधायक तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं (INC)। --------------------------------- ये खबर पढ़ें… DU छात्र संघ चुनाव-CJP प्रोटेस्ट के बाद पहला जेन-जी इलेक्शन लग्जरी गाड़ियों का काफिला नारेबाजी के साथ आता है। उसमें से उतरते ही नेताजी के गले में मालाओं का ढेर लग जाता है। बैकग्राउंड में पटाखे छूट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: उम्र सिर्फ 5 साल, हुनर ऐसा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, गीतिका ने किया एरियल हूप में कमाल

Geetika Jain Success Story: भीलवाड़ा की पांच वर्षीय बालिका गीतिका जैन ने एरियल हूप में खास उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. गीतिका ने एरियल हूप की लायरा पोजीशन में रोटेशन का रिकॉर्ड बनाया. रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक हाथ और एक पैर के सहारे शरीर का संतुलन बनाए रखा. इतनी कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन उनकी नियमित मेहनत और अभ्यास को दर्शाता है. गीतिका ने फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कार्यालय में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी उपलब्धि को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया. गीतिका पिछले दो वर्षों से अर्जुन डांस स्कूल में एरियल हूप का प्रशिक्षण ले रही हैं. माता-पिता आयुष और मीनाक्षी जैन के मुताबिक गीतिका नियमित अभ्यास के साथ कठिन तकनीक सीख रही हैं. Sat, 19 Sep 2026 09:08:33 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers