Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी:रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा; भारत के लिए बढ़ा संकट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब भारत पर 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रम्प ने इस बिल पर साइन कर दिया है और यह कानून बन चुका है। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया था। पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े थे। सीनेट अगस्त में इसे 86-11 वोट से पास कर चुकी है। इसे आधिकारिक तौर पर लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 नाम दिया गया है। रूस से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले 5 देशों की अमेरिकी लिस्ट में चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं। भारत अपनी जरूरत का 40% से ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीद रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हर 180 दिन में इस लिस्ट का आकलन करेंगे। अमेरिका की तरफ से 100% टैरिफ पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देश के हितों से समझौता नहीं करेंगे। बीते 2 साल में भारत का रूस से तेल आयात यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना तेजी से बढ़ाया। 2022-23 में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया। युद्ध से पहले भारत रूस से बहुत कम तेल खरीदता था, लेकिन बाद में यह बढ़कर रोजाना करीब 16 से 20 लाख बैरल तक पहुंच गया। अब भारत अपनी जरूरत के 40% से ज्यादा कच्चे तेल का आयात रूस से कर रहा है। इससे भारत रूस से तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गया है। रूस के अलावा भारत के लिए 9 विकल्प रूस के अलावा, भारत मुख्य रूप से इराक, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और कतर से तेल खरीदता है। इसके अलावा, नाइजीरिया, अंगोला, ब्राजील और अमेरिका से भी कच्चा तेल आयात करता है। कानून का भारत पर असर पहली स्थिति: भारत रूस से तेल खरीदता रहे अमेरिका के 100% टैरिफ का सीधा असर भारत के निर्यात बिल पर पड़ सकता है। इससे भारतीय सामान अमेरिका में महंगा हो जाएगा। अमेरिकी खरीदार सस्ता विकल्प ढूंढेंगे, जैसे बांग्लादेश, वियतनाम, मैक्सिको, चीन। नतीजतन भारत के टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, लेदर, समुद्री उत्पाद, केमिकल्स समेत कई चीजों के ऑर्डर घट जाएंगे। दूसरी स्थिति: भारत रूस को छोड़कर दूसरे देशों से तेल खरीदे तो… रूस से आने वाले तेल पर प्रतिबंध या टैरिफ का दबाव बढ़ता है तो भारत को दूसरे देशों से तेल खरीदना पड़ेगा। यह महंगा पड़ सकता है, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। रूस के रक्षा क्षेत्रों पर भी प्रतिबंध लगेगा बिल का नाम ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ है। इस बिल में रूस के तेल और रक्षा से जुड़े कारोबार पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। साथ ही रूस के उन टैंकरों पर भी कार्रवाई हो सकती है, जो मौजूदा प्रतिबंधों से बचते हुए दूसरे देशों तक रूसी तेल पहुंचाते हैं। इन टैंकरों के नेटवर्क को रूस का ‘शैडो फ्लीट’ कहा जाता है। अमेरिका पहले भी रूस पर ऐसे प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुका है। लेकिन ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल की सप्लाई पर असर पड़ा और दुनिया में तेल की कमी का डर बढ़ गया। इसके बाद अमेरिकी सरकार को रूस के तेल की बिक्री पर कुछ समय के लिए लगी पाबंदियों में छूट देनी पड़ी थी। ईरान के साथ ट्रेड करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध बढ़ेगा बिल के कानून बनने के बाद 1996 का ‘ईरान प्रतिबंध कानून’ भी 2031 तक बढ़ जाएगा। यह कानून उन गैर-अमेरिकी कंपनियों पर पाबंदी लगाता है, जो ईरान के साथ व्यापार करती हैं। यह कानून इसी साल खत्म होने वाला था। इस बिल से अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार भी मिलेगा कि वे अमेरिका में आने वाले रूसी सामान पर 500% तक टैरिफ लगा सकें। राष्ट्रपति का यह अधिकार 5 साल तक लागू रहेगा। यूरोपीय देशों को टैरिफ में राहत देगा अमेरिका रूस से प्राकृतिक गैस खरीदने वाले चीन, फ्रांस, जापान, हंगरी और बेल्जियम को भी इसके दायरे में रखा गया है। हालांकि, जो देश रूस की कुल गैस निर्यात का 15% से कम आयात करते हैं और अपनी निर्भरता घटाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं, उन्हें छूट मिल सकती है। सीनेट में पेश बिल के तहत 15 यूरोपीय देशों को प्रस्तावित 100% टैरिफ से छूट दी गई है। इन देशों को राहत इसलिए दी गई है, क्योंकि ये रूस से 15% से कम प्राकृतिक गैस खरीदते हैं और धीरे-धीरे उस पर अपनी निर्भरता भी कम कर रहे हैं। डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि यह बिल यूरोपीय सहयोगियों के खिलाफ नहीं है। इसका निशाना सिर्फ वे देश हैं, जो अब भी रूस के तेल कारोबार को सबसे ज्यादा आर्थिक सहारा दे रहे हैं। बिल में रूस के ऊर्जा उद्योग, वित्तीय संस्थानों, रक्षा औद्योगिक ढांचे, कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका से पैसा निकालने लगे दुनिया के बड़े निवेशक: 40 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज से बढ़ी चिंता, सोना खरीद रहे, चीन में निवेश बढ़ा रहे अमेरिका पर 40 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। इसके साथ ब्याज दरें, टैरिफ और दूसरे देशों पर लगाए जा रहे आर्थिक प्रतिबंध भी बढ़ रहे हैं। इससे दुनिया के कुछ निवेशक अब सोच रहे हैं कि अपना पैसा अमेरिका के अलावा कहां लगाया जाए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

ऑस्कर की रेस से क्यों बाहर हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर'? जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताई वजह- 'सिर्फ 4 वोट मिले थे'

भारत ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए फिल्म 'गोंधल' को चुना. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भी दावेदारी पेश की थी, मगर वह टॉप 3 में भी जगह नहीं बना पाई. 'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' के जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि 'धुरंधर' को सिर्फ चार वोट मिले थे.

Continue reading on the app

  Sports

Mark Wood: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज ने कहा क्रिकेट को अलविदा, 11 साल के करियर में जीते 2 वर्ल्ड कप

Mark Wood Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 साल की उम्र में लिए गए इस फैसले के साथ उनके 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। अपनी तेज रफ्तार, आक्रामक गेंदबाजी और मुश्किल समय में टीम के काम आने के लिए पहचाने जाने वाले वुड ने इंग्लैंड के साथ दो वर्ल्ड कप और चार एशेज सीरीज जीतीं।

मार्क वुड ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए। वहीं, 70 वनडे में उनके नाम 80 विकेट और 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 54 विकेट दर्ज हैं। वह इंग्लैंड के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

वुड के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2019 का वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। इंग्लैंड की घरेलू सरजमीं पर मिली इस ऐतिहासिक जीत में उन्होंने 18 विकेट लिए थे। टूर्नामेंट के दौरान वह लगातार 95 मील प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में साइड स्ट्रेन के बावजूद उन्होंने गेंदबाजी की। इंग्लैंड ने रोमांचक सुपर ओवर में जीत हासिल कर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके बाद 2022 में वुड ने इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टूर्नामेंट के चार मैचों में 9 विकेट चटकाए।

वुड ने चार एशेज सीरीज में भी हिस्सा लिया। 2015 में उनकी गेंद पर मिला विकेट इंग्लैंड की सीरीज जीत पक्की करने वाला साबित हुआ। 2023 में हेडिंग्ले टेस्ट में उनकी तूफानी गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी में मदद की। सीरीज आखिरकार 2-2 से ड्रॉ रही। हालांकि, लगातार चोटों ने उनकी उपलब्धता पर असर डाला। उन्होंने पिछले साल नवंबर में पर्थ में एशेज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच खेला था। इसके बाद एक और चोट के कारण वह मैदान से बाहर हो गए।

वुड ने कहा- मेडिकल सलाह के मुताबिक टेस्ट और 50 ओवर के क्रिकेट में वापसी संभव नहीं है। उन्होंने कहा- मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस बार मैं चोट के खिलाफ लड़ाई हार गया।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलना अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सपना बताया। इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी वुड के योगदान की सराहना की और कहा कि एशेज सीरीज और वर्ल्ड कप में उनका प्रभाव हमेशा याद रखा जाएगा।

Tue, 22 Sep 2026 15:11:11 +0530

  Videos
See all

Bihar Encounter: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मारी गोली, सभी सातों आरोपी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:15:06+00:00

चोरी की शिकायत की तो गांव ने कर दिया बहिष्कार! Bemetara से हैरान करने वाला मामला | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers