Responsive Scrollable Menu

Motivational Shayri: 'हार से डरने वाले..' मोटिवेशनल मैसेज के साथ करें दिन की शुरुआत

डर के पीछे रहने वालों की कभी भी जीत नहीं होती, जीत उसी को मिलती है जो हर मुसीबत को चुनौती मान उसका पीछा करते हैं। ऐसी ही कुछ मोटिवेशनल लाइन को पढ़ें और जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। ये मोटिवेशनल लाइन इस काम में मदद करेंगी।

Continue reading on the app

MP High Court ने नए राज्यपाल की नियुक्ति वाली याचिका की खारिज

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राज्यपाल का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति का अनुरोध किया गया था। न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति बी.पी. शर्मा की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 156 (3) में राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उत्तराधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने तक पद पर बने रहने का प्रावधान है। पीठ ने कहा कि इसलिए राज्यपाल के पद के लिए कोई संवैधानिक रिक्ति नहीं है।

जबलपुर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एम. ए. खान की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया था कि मौजूदा राज्यपाल का पांच साल का कार्यकाल इस साल सात जुलाई को समाप्त हो गया था। इसमें मांग की गई थी कि कार्यकाल खत्म होने के मद्देनजर केंद्र को मध्यप्रदेश में नया राज्यपाल नियुक्त करना चाहिए। याचिका में कहा गया था कि राज्यपाल एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद है और वह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति और राज्य सरकार द्वारा पारित आदेशों के लिए एक अपीलीय प्राधिकारी भी हैं।

खान ने अपनी याचिका में यह भी अनुरोध किया कि नए राज्यपाल की नियुक्ति तक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल के कार्यालय का प्रभार दिया जाए। पीठ ने कृष्णा बल्लभ सहाय बनाम जांच आयोग और अन्य मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अनुच्छेद 156 (3) राज्यपाल को तब तक पद पर बने रहने की अनुमति देता है जब तक कि उत्तराधिकारी कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेता। इसमें कहा गया है कि संविधान में ऐसी स्थिति की परिकल्पना नहीं की गई है जिसमें राज्यपाल का पद खाली रहे।

पीठ ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय नियम, 2008 के अध्याय 10, नियम 27 के तहत आवश्यक एक जन-उत्साही नागरिक के रूप में अपनी साख का खुलासा नहीं किया था। पीठ ने कहा कि राज्यपाल की नियुक्ति में देरी से यह निष्कर्ष निकल सकता है कि संविधान के अनुसार कार्य करने में केंद्र विफल रहा है। हालांकि उसने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसमें दम नहीं है।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु और उप महाधिवक्ता अभिजीत अवस्थी पेश हुए।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का 'सिक्सर'... लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज कर एशियन गेम्स के लिए कसी कमर

Shreyas Iyer 6th consecutive t20i wins: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. जिम्बाब्वे को 3-0 और फिर अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर टीम इंडिया ने लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अय्यर के शांत संयम, सटीक फैसलों और खिलाड़ियों पर दिखाए भरोसे ने भारतीय क्रिकेट में जीत की नई नींव रखी है. लगातार दो क्लीन स्वीप के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम का अगला बड़ा लक्ष्य एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है. Fri, 18 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

LIVE : Middle East Conflict जंग में बेकाबू हुआ Houthi? | Mecca Under Attack | Houthis | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:36:31+00:00

Saas Damad Love Viral Shorts : सास को दामाद से हुआ इश्क ! | Viral Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers