Responsive Scrollable Menu

IND VS AFG: कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा सीरीज का तीसरा T20 मैच? जानिए FREE में कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला और दूसरा मैच भारत ने जीता, नतीजन सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. तो वहीं, अफगानिस्तान की टीम आखिरी मैच को जीतकर सीरीज की विदाई जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में मैच का रोमांचक होना तय ही है. तो आइए आपको बताते हैं कि तीसरा टी-20 मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा? आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

IND VS AFG: कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा T20I मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 15 सितंबर मंगलवार के दिन खेला जाएगा. ये मैच भी पहले और दूसरे की ही तरह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 

IND VS AFG: कितने बजे शुरू होगा मैच?

तीसरा टी-20 मैच भी शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है और अब अफगान टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह दूसरे मैच में मजबूती से वापसी करे और जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाए. ताकि उनके पास सीरीज को अपने नाम करने का मौका हो.

कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी पहले और दूसरे मैच की ही तरह तीसरा टी-20 मैच को भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.

टी-20 सीरीज में भारत ने बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पहले मैच में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 14वें ओवर में हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं, दूसरे मैच में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य था, जिसमें 15वें ओवर में हासिल करके भारत ने फिर 7 विकेट से जीत दर्ज की. ऐसे में अब सीरीज के तीसरे व आखिरी टी-20 मैच में जीत दर्ज करके टीम इंडिया अफगानिस्तान को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

IND VS AFG: ऐसे हैं दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोती

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी

ये भी पढ़ें: 'मैं मशीन या हम रोबोट नहीं हूं...', संजू सैमसन ने आलोचकों पर साधा निशाना, तेजतर्रार जवाब से कराई बोलती बंद

Continue reading on the app

रश्मि देसाई ने 8 साल में क्यों ठुकराए दर्जनों ऑफर्स? अब किया खुलासा, नए शो को लेकर कही ये बात

Rashmi Desai: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस  रश्मि देसाई पिछले 8 साल से छोटे पर्दे से दूर हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘सयोनी' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. लेकिन एक्ट्रेस इतने सालों तक टीवी पर क्यों नहीं दिखीं, क्या उन्हें काम नहीं मिल रहा. तो बता दें कि ऐसा नहीं है, बल्कि रश्मि ने ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया. तो चलिए जानते हैं, क्या है इसकी वजह.

रश्मि देसाई ने क्यों ठुकराए ऑफर्स?

रश्मि देसाई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों उन्होंने टीवी शोज के ऑफर ठुकराए. एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरे लिए सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना ही काफी नहीं है. मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैंने उन्हें इसलिए मना कर दिया क्योंकि जो कहानियां और किरदार मेरे पास आ रहे थे, उनसे मैं खुद को जोड़ नहीं पा रही थी. हर कलाकार चाहता है कि उसे एक खूबसूरती से लिखा हुआ किरदार निभाने का मौका मिले.'

शो ‘सयोनी’को लेकर की बात

वहीं, अब रश्मि देसाई स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘सयोनी’ (Sayoneee) के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. अपने नए शो के बारे में उन्होंने बताया कि ‘सयोनी’ का कैरेक्टर उन्हें बहुत पसंद आया और इसमें उनके किरदार माया के साथ उनकी ये तलाश पूरी हुई. रश्मि देसाई ने कहा- 'किरदार माया को लेकर जो खास बात महसूस हुई, वही मुझे इस शो की ओर लेकर आई. माया कोई काल्पनिक या बनाई हुई शख्सियत नहीं, बल्कि एक बेहद प्रैक्टिकल और वास्तविक किरदार है.'

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटा गेम, यंग को दिया धोखा, शुरू हुआ नया ड्रामा

कमबैक पर क्या बोलीं?

अपने कमबैक पर रश्मि देसाई ने कहा- 'माया सिर्फ एक किरदार या कल्पना नहीं है. ‘सयोनी’ में मैं एक बहुत ही प्रैक्टिकल किरदार निभाने जा रही हूं. एक कलाकार के तौर पर मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैंने उन्हें इसलिए मना कर दिया क्योंकि जो कहानियां और किरदार मेरे पास आ रहे थे, उनसे मैं खुद को जोड़ नहीं पा रही थी.' रश्मि ने आगे कहा- 'सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना, काम करना और पैसे कमाना ही जरूरी नहीं है. आपको ऐसा कुछ करना चाहिए जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें और मैं भी अपने काम के लिए जानी जाती हूं.'

‘सयोनी’ की स्टार कास्ट 

स्टार प्लस के इस नए शो 'सयोनी' में रश्मि देसाई के अलावा जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग भी लीड रोल में नजर आएंगे.  शो का ऐलान पहले ही किया जा चुका है और इसका प्रोमो भी रिलीज हो गया है. वहीं, बता दें कि, ये शो 23 सितंबर से हर शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर देखा जा सकेगा, साथ ही ये शो डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.

रश्मि देसाई का करियर

रश्मि देसाई के करियर की बात करें तो उन्हें सीरीयल उतरन में 'तपस्या ठाकुर' के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी. इसके बाद वो टीवी की बड़ी स्टार बन गई थी और 'दिल से दिल तक' जैसे कई सीरियल से उन्हे पॉपुलैरिटी मिली. फिर रश्मि  र 'झलक दिखला जा' 'नच बलिए' और बिग बॉस 13 जैसे कई रिएलिटी शो में भी नजर आईं. वहीं अब करीब 8 साल के ब्रेक के बाद रश्मि 'सयोनी' सीरीयल से कमबैक करने जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games से चोट के कारण बाहर हुए Varun Chakravarthy, BCCI विपराज निगम को देगी मौका!

भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आने वाले एशियाई खेलों से बाहर कर दिया गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ पहले T20I मैच के दौरान उन्हें 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हो गई थी, जिसके कारण वे फ़िलहाल खेल से दूर रहेंगे। BCCI के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वरुण अनिश्चित काल के लिए बाहर हो गए हैं। लंबी लिस्ट में से विपराज निगम और कुलदीप यादव दो उपलब्ध विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ वनडे मैच खेलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं

उनकी जगह BCCI एशियाई खेलों की टीम में विपराज निगम को शामिल करने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के इस ऑलराउंडर ने 33 T20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 157.41 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं और खेल के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में 34 विकेट भी लिए हैं। IPL की बात करें तो, 22 साल के इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 176.40 है, जो T20 क्रिकेट में उनकी काबिलियत को साबित करता है। विपराज को अफ़गानिस्तान A और श्रीलंका A के ख़िलाफ़ ट्राई-सीरीज़ के लिए चुना गया था। इस दौरान, उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने बैटिंग और बॉलिंग, दोनों में ही ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। नौवें नंबर पर बैटिंग करते हुए उन्होंने श्रीलंका A के ख़िलाफ़ हाफ़-सेंचुरी लगाई, जबकि इस स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर ने सीरीज़ के दौरान सात विकेट भी लिए।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से Bangladesh टीम के हटने के लिए Asif Nazrul जिम्मेदार, जांच में खुलासा

टीम मैनेजमेंट उनके योगदान के लिए उन्हें इनाम दे सकता है और एशियन गेम्स की टीम में शामिल कर सकता है। चूँकि वह निचले क्रम में भी भरोसेमंद बल्लेबाज़ हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर देख सकता है। IPL में अपनी काबिलियत के मुताबिक खेलने के बावजूद, क्रुणाल पांड्या टीम में जगह नहीं बना पाए। चूँकि टीम मैनेजमेंट रिप्लेसमेंट के तौर पर एक ऑल-राउंडर की तलाश में था, इसलिए बड़ौदा के इस क्रिकेटर को शामिल करना एक बेहतरीन फ़ैसला हो सकता था, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका मकसद किसी युवा क्रिकेटर को टीम में लाकर उसे तैयार करना था।

Wed, 16 Sep 2026 14:49:00 +0530

  Videos
See all

Jauhar Trust Income Tax Raid: जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा | Azam Khan | ED Action | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T09:44:29+00:00

Viral Video | गहरे पानी में फंसा घोड़ा, रेस्क्यू टीम ने बचाया! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T09:46:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers