रश्मि देसाई ने 8 साल में क्यों ठुकराए दर्जनों ऑफर्स? अब किया खुलासा, नए शो को लेकर कही ये बात
Rashmi Desai: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई पिछले 8 साल से छोटे पर्दे से दूर हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘सयोनी' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. लेकिन एक्ट्रेस इतने सालों तक टीवी पर क्यों नहीं दिखीं, क्या उन्हें काम नहीं मिल रहा. तो बता दें कि ऐसा नहीं है, बल्कि रश्मि ने ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया. तो चलिए जानते हैं, क्या है इसकी वजह.
रश्मि देसाई ने क्यों ठुकराए ऑफर्स?
रश्मि देसाई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों उन्होंने टीवी शोज के ऑफर ठुकराए. एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरे लिए सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना ही काफी नहीं है. मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैंने उन्हें इसलिए मना कर दिया क्योंकि जो कहानियां और किरदार मेरे पास आ रहे थे, उनसे मैं खुद को जोड़ नहीं पा रही थी. हर कलाकार चाहता है कि उसे एक खूबसूरती से लिखा हुआ किरदार निभाने का मौका मिले.'
शो ‘सयोनी’को लेकर की बात
वहीं, अब रश्मि देसाई स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘सयोनी’ (Sayoneee) के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. अपने नए शो के बारे में उन्होंने बताया कि ‘सयोनी’ का कैरेक्टर उन्हें बहुत पसंद आया और इसमें उनके किरदार माया के साथ उनकी ये तलाश पूरी हुई. रश्मि देसाई ने कहा- 'किरदार माया को लेकर जो खास बात महसूस हुई, वही मुझे इस शो की ओर लेकर आई. माया कोई काल्पनिक या बनाई हुई शख्सियत नहीं, बल्कि एक बेहद प्रैक्टिकल और वास्तविक किरदार है.'
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटा गेम, यंग को दिया धोखा, शुरू हुआ नया ड्रामा
कमबैक पर क्या बोलीं?
अपने कमबैक पर रश्मि देसाई ने कहा- 'माया सिर्फ एक किरदार या कल्पना नहीं है. ‘सयोनी’ में मैं एक बहुत ही प्रैक्टिकल किरदार निभाने जा रही हूं. एक कलाकार के तौर पर मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैंने उन्हें इसलिए मना कर दिया क्योंकि जो कहानियां और किरदार मेरे पास आ रहे थे, उनसे मैं खुद को जोड़ नहीं पा रही थी.' रश्मि ने आगे कहा- 'सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना, काम करना और पैसे कमाना ही जरूरी नहीं है. आपको ऐसा कुछ करना चाहिए जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें और मैं भी अपने काम के लिए जानी जाती हूं.'
‘सयोनी’ की स्टार कास्ट
स्टार प्लस के इस नए शो 'सयोनी' में रश्मि देसाई के अलावा जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग भी लीड रोल में नजर आएंगे. शो का ऐलान पहले ही किया जा चुका है और इसका प्रोमो भी रिलीज हो गया है. वहीं, बता दें कि, ये शो 23 सितंबर से हर शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर देखा जा सकेगा, साथ ही ये शो डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.
रश्मि देसाई का करियर
रश्मि देसाई के करियर की बात करें तो उन्हें सीरीयल उतरन में 'तपस्या ठाकुर' के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी. इसके बाद वो टीवी की बड़ी स्टार बन गई थी और 'दिल से दिल तक' जैसे कई सीरियल से उन्हे पॉपुलैरिटी मिली. फिर रश्मि र 'झलक दिखला जा' 'नच बलिए' और बिग बॉस 13 जैसे कई रिएलिटी शो में भी नजर आईं. वहीं अब करीब 8 साल के ब्रेक के बाद रश्मि 'सयोनी' सीरीयल से कमबैक करने जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला
महिला ने कार से 7 लोगों को मारी टक्कर, गिरफ्तार:3 बच्चे भी शामिल; नशे में गाड़ी चलाने का शक, नागपुर का मामला
नागपुर के गोरेवाड़ा इलाके में मंगलवार रात एक महिला ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले एक एसयूवी को टक्कर मारी। एसयूवी का ड्राइवर बालू कुलमथे अपनी बेटी के साथ बाहर निकल रहा था, तभी उसे भी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस को शक है कि महिला नशे में गाड़ी चला रही थी। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद होगी। कार ने 3 बच्चों समेत 5 लोगों को टक्कर मारी इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क पर जा रहे 3 बच्चों और 2 अन्य लोगों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान हरीश रामभाऊ रेवतकर और आशीष नखाते के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। DCP अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि महिला पुलिस हिरासत में है और उसकी मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस हादसे की CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








