अमेरिका के साथ मिलकर क्या कुछ बड़ा प्लान कर रहा भारत? अचानक पाक बॉर्डर के पास उतरे 600 US सोलर्जस
भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच सालाना होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्धभ्यास 2026 शुरू हो गया है। यह इस अभ्यास का 22वां संस्करण है। इस बार अभ्यास का खास जोर पहाड़ी और अर्ध पहाड़ी इलाकों में युद्ध की तैयारी ड्रोन और स्वायर प्रणालियों के इस्तेमाल इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप यानी आईबीजी और आधुनिक हथियार प्रणालियों पर है। इस सैन अभ्यास की शुरुआत कल उत्तराखंड के ओली फॉरेन ट्रेनिंग नोट में उद्घाटन समारोह के साथ हुई। समारोह में भारतीय सेना की 14 इनफेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरीश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबन डिवीजन के फर्स्ट इनफेंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमन ने दोनों देशों के सैनिकों को संबोधित किया। इस अभ्यास में भारत और अमेरिका के करीब 1200 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें दोनों देशों 600 सैनिक शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: जब-जब मर्चेंट फीस लगी, बोझ ग्राहकों पर ही पड़ा, 5 उदाहरण से समझें, UPI पेमेंट पर हर सवाल का जवाब यहां मिल सकता
खास बात यह है कि अभ्यास सिर्फ ओली तक सीमित नहीं है बल्कि राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भी समानांतर रूप से चल रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक युद्ध अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं की इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स को पहाड़ी और अर्ध पहाड़ी इलाकों में संयुक्त रूप से इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ाना है। इसमें खासतौर पर पैदल सेना पर आधारित अभियानों की ट्रेनिंग दी जा रही है। सरल भाषा में समझे तो दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के साथ मिलकर योजना बनाने, ऑपरेशन को अंजाम देने और अलग-अलग परिस्थितियों में तालमेल से काम करने का अभ्यास कर रहे हैं और इस दौरान दोनों सेनाएं अपनी रणनीति, तकनीक और युद्ध की प्रक्रिया को साझा करेंगी।
इसे भी पढ़ें: गाज़ा पर जंग अब म्यूजिक स्टेज तक! Ed Sheeran के US टूर से बाहर हुए Macklemore, सपोर्टिंग आर्टिस्ट्स ने भी छोड़ा शो
भारतीय सेना में आईबीजी एक नई तरह की संयुक्त सैन्य संरचना है। इसमें करीब 3000 से 4000 सैनिक हो सकते हैं और इसमें पैदल सेना के साथ टैंक, तोपखाना, एयर डिफेंस इंजीनियर, सिग्नल और दूसरी सहायता इकाइयां शामिल होती हैं। यानी जरूरत पड़ने पर अलग-अलग सैन्य क्षमताओं को एक ही फॉरमेशन के तहत तेजी से इस्तेमाल करने की व्यवस्था है। भारतीय सेना ने इस साल अपनी पहली आईबीजी संरचनाओं को ऑपरेशनल किया है। युद्ध अभ्यास 2026 की सबसे अहम बातों में से एक नई सैन्य तकनीक का इस्तेमाल है। अभ्यास के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम इस्तेमाल किए जाएंगे। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार सिस्टम्स का प्रदर्शन किया जाएगा। दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञ उभरती तकनीकों और मल्टी डोमेन वॉरफेयर पर अपने अनुभव साझा करेंगे। मल्टीडोमेन वॉरफेयर का मतलब है कि आधुनिक सैन्य अभियान में जमीन, हवा, समुद्र, अंतरिक्ष, साइबर और दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी क्षमताओं को आपस में जोड़कर इस्तेमाल करना। इस बार अभ्यास में अमेरिकी सेना की थर्ड मल्टीडोमेन टास्क फोर्स भी शामिल है। इसके जरिए लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाले सिस्टम्स और आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को अभ्यास के ढांचे में शामिल किया जा रहा है।
RPSC SI PET Result 2026: राजस्थान SI-प्लाटून कमांडर PET का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
RPSC SI PET Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है।
PET में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आयोग की ओर से इंटरव्यू की तारीख अभी जारी नहीं की गई है।
4019 उम्मीदवार PET में सफल
RPSC की ओर से 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026 के बीच सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 4019 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इंटरव्यू की तारीख और इससे जुड़े अन्य अपडेट के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
RPSC SI PET Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर News and Events सेक्शन में जाएं।
- यहां RPSC SI Platoon Commander PET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
1015 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1015 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें सब-इंस्पेक्टर के 951 पद और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं।
अब PET में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर इसकी जानकारी मिलेगी।
इंटरव्यू डेट अभी नहीं हुई जारी
RPSC ने PET रिजल्ट जारी कर दिया है, लेकिन इंटरव्यू की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। ऐसे में सफल उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें और आयोग की वेबसाइट पर आने वाले अगले अपडेट पर नजर बनाए रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi








