Responsive Scrollable Menu

Amaal Mallik: गाना किया कंपोज पर नहीं दिया क्रेडिट... सलमान खान की टीम पर भड़के अमाल मलिक! जानिए पूरा मामला

Amaal Mallik: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं एनिवर्सरी से जुड़ा है।

प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। अमाल को इस पोस्ट में फिल्म के एक चर्चित गाने के क्रिएटर्स को क्रेडिट नहीं दिया जाना नागवार गुजरा और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी।

‘गाने के क्रिएटर्स का सम्मान करना सीखिए’
सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट पर कमेंट करते हुए अमाल ने पेज संभालने वाली टीम को घेरे में लिया।

उन्होंने कहा- "जो कोई भी सलमान खान फिल्म्स का पेज या सोशल मीडिया संभाल रहा है, गाने के कंपोजर और गीतकार का नाम न लिखकर आपने जो हिम्मत दिखाई है, वह मुझे बहुत पसंद आई, हाहा! यह अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को एक म्यूज़िक कंपोज़र और गीतकार ने अपने दर्द, खून, पसीने और आंसुओं से बनाया हो, उसे बनाने वालों का सम्मान किए बिना या उनका जिक्र किए बिना ही उसका जश्न मनाया जाए।"

 

Amaal Mallik Instagram comment

उन्होंने आगे कहा, "बेसिक चीज़ें करना सीखो, वरना यह पेज डिलीट कर दो। मेरा कमेंट डिलीट मत करना, इसे सलमान सर को भी देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ की है।"

‘हीरो’ के गाने को लेकर है पूरा विवाद
यह मामला फिल्म ‘हीरो’ के लोकप्रिय गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ से जुड़ा है। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था और इसमें सूरज पंचोली तथा अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अमाल मलिक ने संभाली थी, जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे थे। इस गाने को अमाल के भाई अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी थी। सलमान खान ने भी इस गाने का एक अलग वर्जन रिकॉर्ड किया था।

अमाल मलिक के करियर में कई हिट गाने
अमाल मलिक ने बॉलीवुड में रोमांटिक और मेलोडी बेस्ड गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘जय हो’, ‘रॉय’, ‘हीरो’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘कपूर एंड संस’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘बागी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत दिया है।

फिल्मी संगीत के अलावा उनके कई स्वतंत्र गाने भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। इनमें ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘चल वहां जाते हैं’ और ‘जिंदगी आ रहा हूं मैं’ जैसे गाने शामिल हैं।

इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का भी किया था ऐलान
अमाल मलिक पिछले कुछ समय से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले दावा किया था कि इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोगों की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया और उनके मुताबिक वह 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स गंवा चुके हैं।

कुछ दिन पहले ही अमाल ने फिल्म म्यूजिक से ब्रेक लेने की घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा था कि फिलहाल वह अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, शरीर और रिकवरी पर ध्यान देना चाहते हैं।

Continue reading on the app

Paneer Butter Masala: ढाबे जैसा पनीर बटर मसाला अब घर पर बनाएं, इस आसान ट्रिक से ग्रेवी बनेगी एकदम रिच

Paneer Butter Masala: पनीर की कोई ऐसी डिश, जिसे देखते ही खाने का मन कर जाए, तो पनीर बटर मसाला का नाम जरूर आता है। मलाईदार ग्रेवी, मुलायम पनीर और मसालों का बेहतरीन स्वाद इसे खास बनाता है। रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

अगर आप घर पर पनीर बटर मसाला बनाते हैं लेकिन रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं आता, तो ग्रेवी तैयार करने के तरीके पर ध्यान दें। टमाटर, काजू और मक्खन से तैयार की गई ग्रेवी को अच्छी तरह पकाने और अंत में थोड़ी फ्रेश क्रीम डालने से इसका स्वाद काफी रिच हो जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 3 बड़े टमाटर
  • 1 प्याज
  • 10-12 काजू
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 1/2 चम्मच चीनी
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा हरा धनिया

बटर पनीर मसाला बनाने का तरीका

सबसे पहले तैयार करें ग्रेवी
एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके प्याज, कटे टमाटर और काजू डालें। इन्हें कुछ मिनट तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं। गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा करें और फिर मिक्सर में बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।

अब एक कड़ाही में मक्खन और थोड़ा तेल डालें। इसमें जीरा डालकर चटकने दें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें। अब तैयार टमाटर-काजू की ग्रेवी डाल दें।

मसालों को अच्छी तरह पकाएं
ग्रेवी में हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक और थोड़ी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक ग्रेवी से तेल या मक्खन अलग दिखाई देने लगे।

यही स्टेप पनीर बटर मसाला का स्वाद बढ़ाने में काफी अहम है। ग्रेवी को जल्दबाजी में पकाने के बजाय मसालों के साथ अच्छी तरह पकाएं।

अब डालें पनीर और क्रीम
ग्रेवी में जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर कंसिस्टेंसी ठीक करें। अब पनीर के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकाएं। पनीर को बहुत देर तक उबालने से वह सख्त हो सकता है।

अब गरम मसाला और कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर डालें। आखिर में फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने की ट्रिक
पनीर को ग्रेवी में डालने से पहले हल्का सा मक्खन लगाकर तवे पर सेंक सकते हैं। इससे पनीर में हल्का स्वाद आएगा। वहीं कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर डालने से उसकी खुशबू ज्यादा अच्छी तरह ग्रेवी में घुलती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Eyes Care Tips: मोबाइल की स्क्रीन से आंखों में जलन और दर्द? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

Suji Upma Recipe: नाश्ते में परोसें सूजी से तैयार उपमा, बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे पसंद, जानें रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में महा-किचन... 80 शेफ और 450 व्यंजन, एक दिन में खप रहे 60 हजार केले और 2 टन चिकन

एशियन गेम्स 2026 की आज से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. शनिवार को एशियाई खेलों के लिए ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इस इवेंट में खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ समेत 17000 से ज्यादा लोग जापान पहुंचे हैं. ऐसे में हर दिन उनके लिए भारी मात्रा में खाने की जरूरत भी होगी, जिसे 80 शेफ मिलकर तैयार कर रहे हैं. Sat, 19 Sep 2026 08:28:22 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers