Asian Games Day-1 Schedule : एशियन गेम्स में पहले दिन भारत किन मैचों में लेगा हिस्सा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Asian Games 2026 Day-1 Schedule : एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर यानि आज से होने वाला है. भारतीय समयानुसार, दोपहर 2.30 बजे ओपनिंग सेरेमनी होने वाली है. हालांकि, इससे पहले ही कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के मैच भी शामिल रहे. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि अब आज यानि शनिवार को भारत के कौन-कौन से एथलीट किन गेमों में एक्शन में नजर आने वाले हैं.
कहां देख सकते हैं एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी?
शनिवार यानि 19 सितंबर को आइची-नागोया स्थित पालोमा मिजुहो स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी होने वाली है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर, जो दो बार के मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन हैं, उन्हें परेड ऑफ नेशंस के लिए भारत का ध्वजवाहक चुना गया है.
????????????????????????. ????????????????????????. ???????????????????? ???????????????????? ????????????????! ????✨
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 19, 2026
The grandest sporting spectacle in Asia is officially underway in Aichi-Nagoya, and Team India is ready to make history! ????
Tune in to catch the Opening Ceremony TODAY, 1:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/XrW5MEfEip
इस सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर देख सकेंगे. हिंदी भाषा में आप सोनी स्पोर्ट्स 3 पर, इंग्लिश भाषा में सोनी स्पोर्ट्स 1 पर देख सकते हैं. इसके अलावा, इस इवेंट से जुड़ी अपडेट्स आपको न्यूज नेशन पर मिलती रहेंगी.
मेडल पर होंगी भारत की नजरें
???????? The wait is almost over! The Asian Games 2026 action begins in Aichi-Nagoya! ????
— SAI Media (@Media_SAI) September 18, 2026
Team India is set to take centre stage in Aichi-Nagoya. Check out Saturday’s schedule, mark your timings and get ready to rally behind our champions as they begin their campaign! ????????#Cheer4Bharat… pic.twitter.com/DaFWjTW4lE
भारत का पदक अभियान पहले ही शुरू हो चुका है. भारत टेकबॉल में पदक की तलाश में है, जो आइची-नागोया 2026 में एशियन गेम्स में डेब्यू कर रहा है. क्विम्सी डिसूजा वूमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की सुमाया के खिलाफ मुकाबला करेंगी। यह मैच सुबह नागोया सिटी हिगाशी स्पोर्ट्स सेंटर में खेला जाएगा. यदि वह इस मैच को जीत लेती हैं, तो उनका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा. वहीं, यदि वह शनिवार को डिसूजा को हार मिलती है, तब भी उनकी पदक की उम्मीदें खत्म नहीं होंगी, क्योंकि इसके बाद वह रविवार को कांस्य पदक के मुकाबले में उतरेंगी.
इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स और मेन्स डबल्स के सेमीफाइनल मैच भी आज होंगे. मेन्स डबल्स में मोहम्मद अनस इमरान बेग / डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस हिस्सा लेंगे, तो वहीं मिक्स्ड डबल्स में मोहम्मद अनस इमरान बेग / क्विम्सी डिसूजा हिस्सा लेंगे.
| Time (IST) | Sport | Event | Indian Athlete(s) |
|---|---|---|---|
| 6:30 AM | Teqball | Women’s Singles — Semi-final | Quimcy Dsouza |
| 7:30 AM | Teqball | Mixed Doubles — Semi-final | Mohamed Anas Imran Beg / Quimcy Dsouza |
| 8:30 AM | Teqball | Men’s Doubles — Semi-final | Mohamed Anas Imran Beg / Declan Marshall Gonsalves |
6000 नॉटिकल मील की रेंज, 98 मीटर लंबा...कितना ताकतवर है भारतीय वॉरशिप को टक्कर मारने वाला PNS हुनैन?
15 सितंबर 2026 को उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के INS कोलकाता और पाकिस्तानी नौसेना के PNS हुनैन के बीच टक्कर हुई. जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना का यह जहाज चर्चा में है. गूगल पर लोग इसकी लंबाई, रफ्तार, रेंज, हथियार और क्षमता आदि को लेकर सर्च कर रहे है.
The post 6000 नॉटिकल मील की रेंज, 98 मीटर लंबा...कितना ताकतवर है भारतीय वॉरशिप को टक्कर मारने वाला PNS हुनैन? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











