Nandigram ByPoll : CM Suvendu के PA की मां को टिकट, Hasi Rani Rath की Nomination में शक्ति प्रदर्शन
हल्दिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम उपचुनाव के लिए हसी रानी रथ के नॉमिनेशन रैली में शामिल हुए। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार हसी रानी रथ, मारे गए चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट थे। #nandigram #nandigrambypoll #mamatabanerjee #hasiranirath #suvenduadhikari #bjp #westbengalpolitics #bengalpolitics #nandigramelection #bypoll2026 #bjpnews #tmcvsbjp #westbengalnews #electionnews #politicalnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Radhika Merchant Dance: अंबानी की छोटी बहू ने भरतनाट्यम कर जीता दिल, गणेश उत्सव में छाईं राधिका मर्चेंट, Video Viral
Radhika Merchant Dance: मुंबई में अंबानी परिवार के घर गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट ने भगवान गणेश को एक बेहद खूबसूरत अंदाज में श्रद्धांजलि दी। राधिका ने अंटीलिया में विशेष भरतनाट्यम परफॉर्मेंस देकर सभी का ध्यान खींच लिया।
उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भक्ति गीत ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर बेहद खूबसूरती अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
राधिका के भरतनाट्यम नृत्य ने खींचा ध्यान
गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच राधिका मर्चेंट ने पारंपरिक भरतनाट्यम के जरिए भगवान गणेश के सामने नमन किया। उनका क्लासिकल डांस इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राधिका के ग्रेसफुल मूव्स और चेहरे के भाव लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनकी प्रस्तुति को देखकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लाल लहंगा-साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं राधिका
इस खास मौके के लिए राधिका ने ट्रेडिशनल लुक चुना। वह खूबसूरत लाल लहंगा-साड़ी में नजर आईं, जिस पर शानदार कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने हैवी एंब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहना था।
अपने लुक को और खास बनाने के लिए राधिका ने बालों को बीच की मांग के साथ वेवी स्टाइल में रखा। माथे पर माथा पट्टी और बालों में गजरा उनके पारंपरिक लुक को पूरी तरह निखार रहा था।
उन्होंने अपने आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी भी पहनी, जिसमें खूबसूरत नेकलेस, झुमके और चूड़ियां शामिल थीं। उनका पूरा लुक गणेश चतुर्थी के मौके के लिए बेहद शाही और पारंपरिक नजर आया।
अंटीलिया में ‘एंटीलिया चा राजा’ का स्वागत
अंबानी परिवार ने 13 सितंबर की शाम अपने घर गणपति की स्थापना की। परिवार के गणपति को प्यार से ‘एंटीलिया चा राजा’ कहा जाता है।
गणपति के स्वागत के दौरान नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लिया। सामने आए वीडियो में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ढोल की धुन पर डांस करती भी दिखाई दीं। इस दौरान चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जा रही थीं।
बॉलीवुड सितारों ने भी लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी की रौनक अगले दिन भी जारी रही। 14 सितंबर को कई बॉलीवुड सितारे और नामी हस्तियां अंटीलिया पहुंचीं और गणपति बप्पा के दर्शन किए।
इस दौरान सलमान खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और काजोल समेत कई सितारे नजर आए। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पहुंचे।
जुलाई 2024 में हुई थी अनंत-राधिका की शादी
राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में अनंत अंबानी के साथ शादी की थी।
अनंत और राधिका की शादी देश की सबसे चर्चित शादियों में शामिल रही थी। इस भव्य समारोह में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। शादी से पहले और बाद में हुए कई समारोहों ने भी लंबे समय तक सुर्खियां बटोरी थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi







