ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटर साइकिल बरामद, सस्ती कीमतों में बेच देते थे
ग्वालियर जिले की भितरवार थाना पुलिस को एक वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है इनमें से 3 नाबालिग हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल बरामद की है, पूछताछ में मालूम चला है कि गिरोह के सदस्य नई अथवा अच्छी कंडीशन वाली बाइक चोरी करते थे और फिर उसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते थे।
भितरवार थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह मावई ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने को कल सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बागबई की तरफ से चोरी की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल लेकर भितरवार की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद एक टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। टीम को कुछ देर बाद एक व्यक्ति काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से आते हुये दिखा जो पास आते ही पुलिस को देखकर बाइक वापस भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता जशनदीप समरा उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्र. 10 भितरवार बताया।
चोरी की बाइक पर आ रहा युवक गिरफ्तार
पुलिस ने जब उससे उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल एक बारे में पूछताछ की तो उसने उसे टेकनपुर गुरद्वारा से चोरी करना बताया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया , जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अन्य चोरियों की भी जानकारी दी, उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल उसने भितरवार हैलीपेड के पास झाड़ियों में छिपा रखी हैं जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरोह में 3 नाबालिग सदस्य भी
आरोपी ने 3 अन्य मोटरसाइकिल तीन अन्य लोगों एक पास होना बताया पुलिस जब उन आरोपियों एक पास पहुंची तो एव नाबालिग निकले पुलिस ने उनके पास मौजूद चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया, थाना प्रभारी के मुताबिक ये पूरा गिरोह योजनाबद्ध होकर काम करता था इनके निशाने पर नई या फिर अच्छी कंडीशन की गाड़ियां रहती थी फिर ये इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस ने ये 6 मोटर साइकिल बरामद की
- एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-एनआर-9656
- हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी07-एनडी-1097,
- प्लेटिना मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-एनएन-0160,
- हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी04-वायएम-9086,
- हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी07-जेडटी-4804,
- एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्र0 एमपी32-जेडए-8831
रफ्तार फिर बनी हादसे की वजह, कार की टक्कर से लोडिंग वाहन चालक की मौत, कार सवार भी गंभीर घायल
उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां त्रिपाल बांध रहे एक लोडिंग वाहन चालक की तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ये हादसा एमआईटी ब्रिज से आगे की तरफ देखने को मिला। इस हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल है।
हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 11 से 12 बजे के बीच लोडिंग वाहन चालक श्रीपाल कुमावत सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर त्रिपाल बांध रहे थे। उसी समय यह रफ़्तार से आ रही कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
मौके पर ही तोड़ा दम
जब कार चालक ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी तो श्रीपाल कुमावत नीचे गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक को इलाज के लिए देवास पहुंचाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है।
त्रिपाल बांधने उतरे थे
नरवर थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीपाल, ताजपुर से अपने लोडिंग वाहन में लहसुन भरकर इंदौर मंडी लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनके वाहन से लहसुन की एक कट्टी गिर गई। इस पर श्रीपाल ने सड़क के किनारे वाहन रोका और कट्टी वापस वाहन में चढ़ाकर त्रिपाल बांधने लगे। उसी समय हादसा हो गया।
जांच कर रही पुलिस
जैसे ही घटना की सूचना मिली नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








