रफ्तार फिर बनी हादसे की वजह, कार की टक्कर से लोडिंग वाहन चालक की मौत, कार सवार भी गंभीर घायल
उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां त्रिपाल बांध रहे एक लोडिंग वाहन चालक की तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ये हादसा एमआईटी ब्रिज से आगे की तरफ देखने को मिला। इस हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल है।
हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 11 से 12 बजे के बीच लोडिंग वाहन चालक श्रीपाल कुमावत सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर त्रिपाल बांध रहे थे। उसी समय यह रफ़्तार से आ रही कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
मौके पर ही तोड़ा दम
जब कार चालक ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी तो श्रीपाल कुमावत नीचे गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक को इलाज के लिए देवास पहुंचाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है।
त्रिपाल बांधने उतरे थे
नरवर थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीपाल, ताजपुर से अपने लोडिंग वाहन में लहसुन भरकर इंदौर मंडी लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनके वाहन से लहसुन की एक कट्टी गिर गई। इस पर श्रीपाल ने सड़क के किनारे वाहन रोका और कट्टी वापस वाहन में चढ़ाकर त्रिपाल बांधने लगे। उसी समय हादसा हो गया।
जांच कर रही पुलिस
जैसे ही घटना की सूचना मिली नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर चार्ज की चर्चा को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, बोले “जनता से वसूली की तैयारी”
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगाए जाने की चर्चाओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अब डिजिटल पेमेंट करने वाली जनता पर भी आर्थिक बोझ डालने की तैयारी कर रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की योजना 2,000 से ज्यादा के हर यूपीआई भुगतान पर 0.5 प्रतिशत चार्ज लगाने की है। उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति 5,000 का भुगतान करता है तो उसे 25 रुपए और 10,000 के भुगतान पर 50 रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब यूपीआई के जरिए भुगतान को बढ़ावा दिया गया तब इसे आसान और बिना अतिरिक्त शुल्क वाली व्यवस्था के तौर पर पेश किया गया था।
जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
जीतू पटवारी ने सरकार कहा है कि पहले यूपीआई पेमेंट पूरी तरह फ्री था लेकिन अब यहां भी वसूली का खेल शुरू किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की सरकार नहीं है, ये चंद उद्योगपतियों की सरकार है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जीतू पटवारी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों पर लगातार बोझ बढ़ा रही है।
अभी लागू नहीं हुआ है शुल्क
हालांकि, इस पूरे मामले में ये साफ करना जरूरी है कि अभी तक 2,000 से ज्यादा के हर यूपीआई भुगतान पर 0.5 प्रतिशत शुल्क लागू नहीं हुआ है। 14 सितंबर को केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 2,000 तक के यूपीआई लेनदेन पर बैंक या भुगतान सेवा प्रदाताओं की ओर से शुल्क लगाने पर रोक स्पष्ट की गई है। वहीं, 2,000 से ज्यादा के लेनदेन के लिए शुल्क की संभावनाओं का रास्ता खुला है, लेकिन इसकी दर और पूरी व्यवस्था अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है।
यूपीआई पर शुल्क की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही है। इसका मुख्य कारण डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ उससे जुड़े बुनियादी ढांचे और भुगतान प्रणाली की लागत है। अभी सामान्य बैंक खाते से किए जाने वाले यूपीआई भुगतान पर ग्राहक से कोई एमडीआर यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट नहीं लिया जाता। सरकार ने यूपीआई को बढ़ावा देने के लिए इस व्यवस्था को शुल्क-मुक्त बनाए रखने पर जोर दिया है।
– मोदी सरकार जनता से वसूली का नया प्लान लाई है! अब ₹2,000 से ऊपर के #UPI पेमेंट पर सरकार वसूली करेगी!
– @BJP4India सरकार का क्लियर प्लान है कि ₹2,000 से ऊपर के हर UPI पेमेंट पर 0.5% चार्ज वसूला जाए, मतलब –
• अगर आपने ₹5,000 की खरीदारी की तो अब ₹25 का चार्ज लगेगा!
• अगर… pic.twitter.com/2PZWnP5fkx
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 15, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









