Responsive Scrollable Menu

Health Tips : कीड़ों के काटने से फैल जाएगा संक्रमण, घास-झाड़ियों में छिपी ये घातक बीमारी, जानिए बचाव

Scrub Typhus Prevention : कई लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है. शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य बुखार जैसे दिखाई देते हैं. लोकल 18 से गाजियाबाद के डॉ. भावजीत बताते हैं कि संक्रमण बढ़ने पर मरीज को अत्यधिक नींद या सुस्ती, सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है. गंभीर मामलों में कई अंगों के एक साथ काम करना प्रभावित हो सकता है. डॉ. भावजीत के मुताबिक, यह रोग संक्रमित माइट्स के काटने से इंसानों में फैलता है. ये माइट्स झाड़ियों, घास और लकड़ी या प्राकृतिक वनस्पति वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं.

Continue reading on the app

ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटर साइकिल बरामद, सस्ती कीमतों में बेच देते थे

ग्वालियर जिले की भितरवार थाना पुलिस को एक वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है इनमें से 3 नाबालिग हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल बरामद की है, पूछताछ में मालूम चला है कि गिरोह के सदस्य नई अथवा अच्छी कंडीशन वाली बाइक चोरी करते थे और फिर उसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते थे।

भितरवार थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह मावई ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने को कल सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि  एक व्यक्ति बागबई की तरफ से चोरी की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल लेकर भितरवार की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद एक टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। टीम को कुछ देर बाद एक व्यक्ति काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से आते हुये दिखा जो पास आते ही पुलिस को देखकर बाइक वापस भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता जशनदीप समरा उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्र. 10 भितरवार बताया।

चोरी की बाइक पर आ रहा युवक गिरफ्तार 

पुलिस ने जब उससे उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल एक बारे में पूछताछ की तो उसने उसे टेकनपुर गुरद्वारा से चोरी करना बताया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया , जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अन्य चोरियों की भी जानकारी दी, उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल उसने भितरवार हैलीपेड के पास झाड़ियों में छिपा रखी हैं जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

गिरोह में 3 नाबालिग सदस्य भी 

आरोपी ने  3 अन्य मोटरसाइकिल तीन अन्य लोगों एक पास होना बताया पुलिस जब उन आरोपियों एक पास पहुंची तो एव नाबालिग निकले पुलिस ने उनके पास मौजूद चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया, थाना प्रभारी के मुताबिक ये पूरा गिरोह योजनाबद्ध होकर काम करता था इनके निशाने पर नई या फिर अच्छी कंडीशन की गाड़ियां रहती थी फिर ये इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

पुलिस ने ये 6 मोटर साइकिल बरामद की 

  • एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-एनआर-9656
  • हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी07-एनडी-1097,
  • प्लेटिना मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-एनएन-0160,
  • हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी04-वायएम-9086,
  • हीरो स्प्लेण्डर क्र. एमपी07-जेडटी-4804,
  • एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्र0 एमपी32-जेडए-8831

Continue reading on the app

  Sports

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ज़िम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर ने पुरुषों के वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में सबसे लंबे करियर का रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। टेलर का करियर अब 22 साल और 148 दिन का हो गया है, जो तेंदुलकर के 22 साल और 91 दिन के करियर से ज़्यादा है। यह उपलब्धि मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे मैच के दौरान हासिल हुई। इस लिस्ट में तेंदुलकर अब दूसरे स्थान पर हैं, और उनके बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का नंबर आता है, जिनका वनडे करियर 21 साल और 184 दिन का था।

इसे भी पढ़ें: IND vs AFG 1st T20I: जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया कैसे बदला अपना गेम प्लान

वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन (18,426) बनाने और सबसे ज़्यादा मैच (463) खेलने का रिकॉर्ड अभी भी तेंदुलकर के नाम है। 40 साल के टेलर ने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना वनडे डेब्यू किया था और वे ज़िम्बाब्वे के प्रमुख बल्लेबाज़ों में से एक बन गए थे। मंगलवार के मैच से पहले, उन्होंने 207 मैचों में 11 वनडे शतक (जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है) और कुल 6,704 रन बनाए थे। टेलर ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

जनवरी 2022 में, उन्होंने बताया कि 2019 में मैच-फ़िक्सर्स ने उनसे संपर्क किया था; उन्होंने कोकीन का लालच देकर उन्हें फंसाने की कोशिश की और फिर ब्लैकमेल किया। मैच-फ़िक्सिंग में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए, टेलर ने माना कि परिवार की सुरक्षा की चिंता के कारण उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस संपर्क के बारे में बताने में देरी की थी। नतीजतन, उन पर सभी तरह के क्रिकेट से साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

अपना सस्पेंशन पूरा करने के बाद, टेलर 2025 में रिटायरमेंट से वापस लौटे, जब ज़िम्बाब्वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा था; इस वर्ल्ड कप की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया करेंगे।

Tue, 15 Sep 2026 18:33:00 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Disha Murder Case में CM Fadnavis की एंट्री! | SSR | CBI Probe | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:09:05+00:00

Thar ड्राइवर की हरकत ने लोगों को किया हैरान, VIDEO वायरल | #Thar #RoadSafety #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:10:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers