Responsive Scrollable Menu

EXPLAINER: कब, कहां और कैसे हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत? भारत के प्रदर्शन सहित जानिए सब-कुछ

EXPLAINER: एशियन गेम्स 2026 के आगाज की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच ये इवेंट खेला जाएगा, जिसमें भारत का कुल दल 768 सदस्यीय है, जिसमें 269 पुरुष और 234 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, 246 सहायक कर्मचारी और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं. भारत 36 स्पर्धाओं में शामिल होगा. देखने वाली बात होगी कि इस बार भारतीय एथलीट्स कितने मेडल जीतकर घर लौटते हैं. खास बात ये है कि इस बार भी क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत की मेन्स और वुमेन्स दोनों ही टीमें फिर से गोल्ड मेडल पर कब्जा करना चाहेंगी. तो आइए एशियन गेम्स शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि इतिहास क्या है... कब इसकी शुरुआत हुई...

1951 में हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत

एशियन गेम्स एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन है. इसकी शुरुआत 1951 में नई दिल्ली में हुई थी, जहां करीब 490 खिलाड़ियों ने छह खेलों में हिस्सा लिया था. इसके पीछे भारतीय खेल प्रशासक गुरु दत्त सोंधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 1948 में लंदन ओलंपिक के दौरान एशियाई देशों के प्रतिनिधियों ने एशियन गेम्स आयोजित करने का विचार आगे बढ़ाया और 1949 में एशियन गेम्स फेडरेशन की स्थापना हुई. शुरुआत में इन खेलों का आयोजन हर चार साल में होना तय हुआ. बाद में 1982 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) का गठन हुआ, जिसने एशियन गेम्स की जिम्मेदारी संभाली.

भारत ने एशियन गेम्स में अब तक कितने पदक जीते?

भारत ने 1951 में नई दिल्ली में हुए पहले एशियन गेम्स से लेकर 2022 एशियन गेम्स (आयोजन 2023 में) तक कुल 779 पदक जीते हैं. इनमें 183 गोल्ड, 239 सिल्वर और 357 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन हांगझोउ एशियन गेम्स में रहा, जहां भारतीय दल ने रिकॉर्ड 107 पदक अपने नाम किए. इसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल थे.

हांगझोउ में भारत पहली बार एशियन गेम्स के किसी एक संस्करण में 100 से ज्यादा पदक जीतने में सफल रहा. इससे पहले भारत का बेस्ट प्रदर्शन 2018 जकार्ता-पालेमबांग में था, जहां 70 पदक मिले थे. 2026 के आइची-नागोया एशियन गेम्स में अब भारत की नजर अपने 107 पदकों के रिकॉर्ड को बेहतर करने पर है.

भारत के लिए पहला मेडल किसने जीता?

एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए पहला पदक कांति शाह ने जीता था. 1951 में नई दिल्ली में आयोजित हुए पहले एशियन गेम्स में उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी में सिल्वर मेडल हासिल किया. इसके बाद भारत को उसका पहला गोल्ड मेडल सचिन नाग ने दिलाया. उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीता. सचिन नाग ने 8 मार्च 1951 को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और वह एशियन गेम्स में भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट बने.

एशियन गेम्स 2026 में शामिल भारत के बड़े नाम

एशियन गेम्स 2026 में भारत का 503 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है. भारत की पदक उम्मीदों में मनु भाकर शूटिंग, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन बैडमिंटन, ज्योति सुरेखा वेन्नम तीरंदाजी और मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में प्रमुख नाम हैं.

वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत की मेन्स क्रिकेट टीम और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी और फिर गोल्ड की प्रबल दावेदारी पेश करेगी. क्रिकेट के अलावा, शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती और तीरंदाजी में भारत से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है.

पिछले एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन

कोरोना महामारी के कारण हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 का आयोजन 2023 में हुआ था. इस प्रतियोगिता में भारत ने अपने एशियन गेम्स इतिहास का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते. भारतीय एथलीट्स ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज अपने नाम किए और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.

भारत ने पहली बार एशियन गेम्स के किसी एक संस्करण में 100 से ज्यादा पदक हासिल किए. इससे पहले भारत का बेस्ट प्रदर्शन 2018 जकार्ता-पालेमबांग में था, जहां 70 पदक मिले थे. एथलेटिक्स, शूटिंग, तीरंदाजी, कुश्ती, बॉक्सिंग और टीम स्पोर्ट्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने 2026 एशियन गेम्स से उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अब भारत इस बार कितने मेडल्स जीतने में कामयाब होते हैं.

एशियन गेम्स में भारत की महिला और पुरुष टीम का क्रिकेट शेड्यूल

तारीख मुकाबला राउंड समय (IST)
18 सितंबर 2026 ???????? भारत vs ???????? जापान क्वार्टर फाइनल 10:30 AM
20 सितंबर 2026 भारत vs सेमीफाइनलिस्ट सेमीफाइनल* 10:30 AM / 5:30 AM
22 सितंबर 2026 भारत vs — गोल्ड/ब्रॉन्ज मेडल मैच* 10:30 AM / 5:30 AM
तारीख मुकाबला राउंड समय (IST)
28 सितंबर 2026 ???????? भारत vs ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम क्वार्टर फाइनल सुबह 10:00 बजे
1 अक्टूबर 2026 भारत vs — सेमीफाइनल सुबह 10:00 बजे
3 अक्टूबर 2026 भारत vs — गोल्ड मेडल मैच सुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: अब खैर नहीं! चल गया टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का बल्ला तो आज अफगानिस्तान का हराना पक्का, देखें खतरनाक आंकड़े

Continue reading on the app

ना बड़ी SUV, ना लग्जरी कार, छोटी सी जीप में ऊपर से नीचे तक लोग सवार, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा!

सोशल मीडिया पर छोटी सी जीप में ढेर सारी सवारियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जीप के अंदर से लेकर ऊपर और किनारों तक लोग नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो ने कई लोगों को अपने गांव और पुराने देसी सफर की याद दिला दी है.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की गेंदों पर बना दिए 101 रन, गजब धुनाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा की टक्कर राशिद खान से होगी. Tue, 15 Sep 2026 15:27:56 +0530

  Videos
See all

पेरिस की सड़कों पर घुसपैठियों का कब्ज़ा | Paris Street Conditions | Immigration | France #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:15:06+00:00

Kisau Project: 6 राज्यों के बीच किशाऊ जल परियोजना, यमुना को नया जीवन | Amit Shah | MoU #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers