हैदराबाद के पास है ये अद्भुत गुफा, पत्थरों में छिपे हैं सात सुर और हजारों शिवलिंग
हैदराबाद से करीब 320 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश में मौजूद बेलम गुफाएं प्राकृतिक खूबसूरती और रहस्य का अनोखा संगम हैं. जमीन से करीब 65 फीट नीचे उतरते ही यहां एक अलग ही दुनिया नजर आती है. चूना पत्थरों से बनी इस गुफा में प्राकृतिक आकृतियां, हजारों शिवलिंग जैसी संरचनाएं और करीब 150 फीट नीचे बहने वाली भूमिगत जलधारा आकर्षण का केंद्र हैं. सबसे खास है म्यूजिकल चैंबर, जहां चट्टानों पर हल्की चोट करने से संगीतमय आवाजें सुनाई देती हैं. करीब 3.2 किलोमीटर लंबी बेलम गुफाओं में जैन और बौद्ध भिक्षुओं से जुड़े अवशेष भी मिले हैं. अक्टूबर से फरवरी तक यहां घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है.
चांदी ₹1,270 गिरकर ₹2.28 लाख किलो पर आई:इस महीने ₹10 हजार सस्ती हो चुकी, 10 ग्राम सोने का दाम आज ₹888 कम हुआ
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 1,270 रुपए कम होकर करीब 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 888 रुपए घटकर 1.51 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं 15 दिन में चांदी ₹10 हजार और सोना ₹5 हजार सस्ता हुआ है। 31 अगस्त सोने का दाम करीब 1.56 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए थी। इस साल सोना ₹18 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब करीब 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







