हो गया पक्का! आज टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए इस चोटिल खिलाड़ी की जगह किसे मिलेगा मौका?
IND vs AFG 2nd T20 : भारत और अफगानिस्तान के बीच आज यानी 15 सितंबर (मंगलवार) को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ले. वहीं इब्राहिम जादरान की टीम भी इस मैच मों जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.
आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे ठीक आधे घंटे पहले टॉस होगा. इस समय पता चल जाएगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में इस मैच के लिए बदलाव होना लगभग तय है.
???????????????????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????????? ???????????????????? ???????????? ????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 15, 2026
Friendship Cup zaroor hai, par muqabla 100% jaari hai ????????
Watch #AFGvIND 2nd T20I TODAY, 6:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork pic.twitter.com/VAmAITp6AA
भारत और अफगानिस्तान के दूसरे टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में 1 बदलाव होना लगभग पक्का है. ये बदलाव किस खिलाड़ी के रूप में होगा और कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग-11 में शामिल होगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच से भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बाहर होना पड़ सकता है. वहीं उनकी जगह पर एक स्पिन गेंदबाज को ही टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को जगह मिल सकती है. वरुण चक्रवर्ती पहले टी20 मैच में खेले थे लेकिन वो चोटिल हो गए हैं और अब दूसरे टी20 से बाहर हो सकते हैं.
Varun Chakaravarthy cleans up the stumps to join the wicket-taking party! ????
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
Afghanistan 58/5 after 11 overs ????
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND | @chakaravarthy29 pic.twitter.com/8oVtfF6XOh
वरुण चक्रवर्ती को फिर से लगी चोट
भारत के मिस्ट्री वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके मेडिकल एमआरआई (MRI) स्कैन में इस खिंचाव की पुष्टि हुई है. ऐसे में उनकी जगह पर अब दूसरे टी20 में रवि बिश्नोई को जगह दी जाएगी.
वरुण चक्रवर्ती अब अपनी रिकवरी के लिए फिर से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे. ऐसे में डॉक्टरों की टीम उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स की गहन जांच करेगी, जिसके बाद ही एशियन गेम्स में उनके खेलने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. ऐसे में एशियन गेम्स की टीम में भी किसी अन्य बॉलर को जगह दी जा सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
One win down, now it’s time for another ????
— FanCode (@FanCode) September 14, 2026
India return for the 2nd T20I against Afghanistan on 15th September, aiming for back-to-back wins ????????
Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode ????#AFGvIND #IndiaCricket #T20I #ShreyasIyer #SirfJeetKaboolHai pic.twitter.com/WYzQQFI7sy
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान.
ये भी पढ़ें : 'उस व्यक्ति से झगड़ा..' ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बयान वायरल, जानिए मोहसिन नकवी पर ऐसा क्या बोला?
चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास: 147 दिनों में अब तक 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Char Dham Yatra: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. बेहतर व्यवस्थाओं, कुशल प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों का असर यात्रा में साफ दिखाई दे रहा है. गंगोत्री धाम में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. वहीं, यमुनोत्री धाम में भी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है. चारधाम यात्रा के 147 दिनों में अब तक 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 50,28,497 श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं. पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 45,09,324 थी. यानी इस बार पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. खास बात यह है कि यात्रा के लिए अभी करीब दो महीने का समय बाकी है. ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड
गंगोत्री धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया इतिहास बनाया है. अब तक 7,84,321 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए गंगोत्री पहुंच चुके हैं. इससे पहले गंगोत्री में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड वर्ष 2022 में बना था. उस साल 7,81,961 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे. इसके बाद वर्ष 2023 में 7,12,749 और वर्ष 2025 में 7,58,249 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे थे. इस वर्ष अब तक 7.84 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही पुराने सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं. यह आंकड़ा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते आकर्षण को भी दिखाता है.
यमुनोत्री में भी सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु
गंगोत्री की तरह यमुनोत्री धाम में भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. अब तक 7,03,302 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं. पिछले वर्ष पूरे यात्रा सीजन में यहां 6,44,637 श्रद्धालु पहुंचे थे. इस तरह इस बार यात्रा अभी जारी रहने के दौरान ही पिछले साल का आंकड़ा पीछे छूट गया है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सड़कों से हटेंगे गड्ढे और सुधरेंगे अस्पताल, सचिवालय में सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
बद्रीनाथ धाम में भी बढ़ा उत्साह
चारधाम यात्रा के प्रमुख धामों में शामिल बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक 17,28,578 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं. पिछले वर्ष इसी अवधि में यहां 13,82,845 श्रद्धालु पहुंचे थे. इस तरह बद्रीनाथ धाम में भी इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सिखों के प्रमुख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां अब तक 3,19,135 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी उत्साहजनक है.
सुरक्षित और सुगम यात्रा पर सरकार का जोर
उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने पर लगातार जोर दे रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है और दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रा मार्गों और धामों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. साथ ही, यात्रा से जुड़े सभी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.
धार्मिक पर्यटन के लिए भी सकारात्मक संकेत
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन के लिए भी सकारात्मक संकेत है. गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटे रिकॉर्ड, बद्रीनाथ में बढ़ती संख्या और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं का उत्साह यह बताता है कि इस वर्ष उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या नया मुकाम हासिल कर सकती है. बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षित यात्रा के प्रयासों के साथ चारधाम यात्रा अब एक और बड़े रिकॉर्ड की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है.
यह भी पढ़ें: आग से लेकर भूस्खलन तक हर संकट से लड़ेंगे फायर अफसर, 21 प्रशिक्षु अधिकारियों ने समझा उत्तराखंड का आपदा तंत्र
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










