Responsive Scrollable Menu

PCB में बड़े बदलाव की तैयारी:आकिब-वहाब हट सकते हैं, हेसन को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी मिल सकती है

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) राष्ट्रीय चयन समिति में बदलाव कर सकता है। सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद को पद से हटाए जाने की संभावना है। राष्ट्रीय महिला टीम के मेंटॉर वहाब रियाज को भी कोचिंग स्टाफ के साथ हटाया जा सकता है। वहाब पर फैसला जापान में होने वाले एशियन गेम्स के बाद लिया जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी इन बदलावों को लेकर अपने सहयोगियों और PCB गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद चयन समिति और कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर अंतिम फैसला होगा। आकिब पर विवादित फैसलों की जिम्मेदारी पिछले दो साल में पाकिस्तान क्रिकेट में लिए गए कई बड़े फैसलों के पीछे आकिब जावेद की अहम भूमिका मानी जाती है। इनमें टीम के चयन से लेकर कप्तानी और कोचिंग स्टाफ में बदलाव तक के फैसले शामिल हैं। हालांकि, इन फैसलों का असर पाकिस्तान के प्रदर्शन पर सकारात्मक नहीं दिखा और टीम लगातार अस्थिरता से जूझती रही। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान टीम और कोचिंग स्टाफ में अचानक बड़े पैमाने पर बदलाव करने का फैसला भी आकिब के कार्यकाल में हुआ था। सीरीज के बीच में लिए गए इस फैसले से टीम के कॉम्बिनेशन और तैयारियों पर सवाल उठे। क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने भी अचानक बदलावों की आलोचना की थी। आकिब पर कप्तानी और कोचिंग स्टाफ में बार-बार बदलाव करने के लिए भी सवाल उठते रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि लगातार बदलावों से टीम को स्थिरता नहीं मिल सकी। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को लंबे समय तक काम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला, जिसका असर मैदान पर प्रदर्शन में दिखाई दिया। माइक हेसन संभाल सकते हैं टेस्ट टीम व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन ने टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने में भी रुचि दिखाई है। हालांकि, वे रेड-बॉल क्रिकेट में सुधार के लिए पर्याप्त समय चाहते हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने फैसलों में बाहरी दखल नहीं होने की शर्त रखी है। विदेशी कोचों से भी बातचीत सूत्रों के अनुसार, PCB वहाब रियाज और मौजूदा कोचिंग स्टाफ की जगह कुछ विदेशी कोचों से भी बातचीत कर रहा है। बोर्ड सपोर्ट स्टाफ को ज्यादा पेशेवर बनाने की दिशा में काम करना चाहता है। इंग्लैंड में 3-0 की हार से बढ़ा दबाव पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली थी। इसके बाद इंग्लैंड ने उसे 3-0 से क्लीन स्वीप किया। बड़े अंतर से मिली इन हार के बाद PCB की क्रिकेट नीतियों और उन्हें लागू करने वाले अधिकारियों की आलोचना तेज हो गई। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर

Continue reading on the app

राहुल गांधी के इंदौर दौरे की तैयारियां तेज, 5 एकड़ में तैयार हो रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

राहुल गांधी के इंदौर दौरे की तैयारियां तेज, 5 एकड़ में तैयार हो रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की गेंदों पर बना दिए 101 रन, गजब धुनाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा की टक्कर राशिद खान से होगी. Tue, 15 Sep 2026 15:27:56 +0530

  Videos
See all

पेरिस की सड़कों पर घुसपैठियों का कब्ज़ा | Paris Street Conditions | Immigration | France #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:15:06+00:00

Kisau Project: 6 राज्यों के बीच किशाऊ जल परियोजना, यमुना को नया जीवन | Amit Shah | MoU #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers