PM मोदी के जन्मदिन पर सुरेश पचौरी ने बताया क्यों हैं वे ‘कर्मयोगी’, किसान से महिला सशक्तिकरण तक गिनाईं उपलब्धियां
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने उनके राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। ‘कर्मयोगी नरेन्द्र मोदी: संकल्प से सिद्धि तक राष्ट्रसेवा की यात्रा’ शीर्षक से लिखे लेख में पचौरी ने मोदी सरकार के पिछले वर्षों के कामकाज का जिक्र करते हुए गरीब कल्याण, किसान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े फैसलों और योजनाओं को प्रमुखता से रखा है।
सुरेश पचौरी ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘कर्मयोगी’ बताते हुए लिखा कि उन्होंने अपना जीवन ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के भाव के साथ राष्ट्र को समर्पित किया है। उनके मुताबिक ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प और रिफॉर्म, परफॉर्म एवं ट्रांसफॉर्म की नीति के साथ केंद्र सरकार ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को अपने कामकाज के केंद्र में रखा है।
स्वच्छ भारत से जन-धन तक का किया जिक्र
पचौरी ने 2 अक्टूबर 2014 को शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए इसे जन आंदोलन बताया। इसके साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना को भी केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया।
किसानों को लेकर क्या बोले सुरेश पचौरी?
पचौरी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि खेती केवल आजीविका का साधन न रहे, बल्कि किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बने। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6 हजार रुपए की सहायता के साथ MSP में बढ़ोतरी, पीएम फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और परंपरागत कृषि विकास योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने देश में रेल नेटवर्क के विस्तार को भी मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल किया।
महिलाओं के लिए 33% आरक्षण से लखपति दीदी तक
सुरेश पचौरी ने महिला सशक्तिकरण को मोदी सरकार के विकास एजेंडे का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने मातृवंदन योजना, नारी शक्ति वंदन, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य का जिक्र किया। इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और तीन तलाक से जुड़े कानून को भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा की दिशा में उठाए गए कदमों के रूप में रखा।
रामलला से महाकाल लोक तक विरासत का जिक्र
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पचौरी ने देश में 2 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर और कोरोना काल में स्वदेशी वैक्सीन का जिक्र किया। वहीं सांस्कृतिक विरासत को लेकर उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन के महाकाल लोक, केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ क्षेत्र के विकास, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, हेमकुंड साहिब और गिरनार में रोपवे तथा नमामि गंगे योजना जैसे काम गिनाए।
‘विकास से वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा भारत’
सुरेश पचौरी ने अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी चिंतन देश के आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास का आधार बन रहा है। उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के विजन को निवेश के मॉडल से जोड़ते हुए ब्रिक्स 2026 शिखर सम्मेलन का भी उल्लेख किया। पचौरी के मुताबिक आज देश जिस बढ़ते भारत को देख रहा है, वह ‘संकल्प से सिद्धि’ का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रसेवा यात्रा को विकास से वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ते भारत की यात्रा बताया।
'उस व्यक्ति से झगड़ा..' ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बयान वायरल, जानिए मोहसिन नकवी पर ऐसा क्या बोला?
India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रॉफी विवाद अब बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. इससे पहले पुरुष एशिया कप 2025 भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. अब एक बार फिर से ऐसा होने के बाद ये मामला विवादों में आ गया है.
ऐसे में भारतीय फैंस और क्रिकेट जानकार मोहसिन नकवी को इंडियन क्रिकेट टीम की 2 ट्रॉफी लेकर बैठने वाला बता रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में भारत के नकवी से ट्रॉफी न लेने को राजनीतिक एंगल दिया जा रहा है. पाकिस्तान में कहा जा रहा है कि, ये खेल की हार है. इससे खेल भावना धीरे-धीरे खत्म हो रही है.
Mohsin Naqvi crossed all limits of shamelessness. He knew that Devajit Saikia and Rajiv Shukla were talking to Team India about not accepting the trophy from him, yet he still went and stood on the podium and shamelessly kept looking at the Indian team.???????????? pic.twitter.com/ec8sQvvCXw
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी पर दिया बयान
अब इस सबके बीच बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी पर बड़ा बयान दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट के ACC प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप ट्रॉफी लेने से मना करने पर उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
राजीव शुक्ला ने कहा कि, 'हम एशिया कप चैंपियन बने, हमारी महिलाओं ने एक बार फिर हमें गर्व महसूस कराया है. हम आगे भी जीतते रहेंगे. टीम अब जापान जा रही है और हमें पूरा भरोसा है कि हम वहां भी जीत हासिल करेंगे. हमारी महिला खिलाड़ी जोश से भरी हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी'.
राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि, 'हमने इस मामले पर बात की थी और पहले ही तय कर लिया था कि हम उस खास व्यक्ति से इसे (ट्रॉफी) नहीं लेंगे. उन्होंने बस ट्रॉफी उसे दे दी, जिसे लेने के लिए चुना गया था, उसे दे दी और चले गए. कोई झगड़ा नहीं हुआ और कोई टकराव नहीं हुआ'.
#WATCH | Delhi: BCCI Vice President Rajeev Shukla says, "We became Asia Cup champions; our women have once again made us proud, and we will continue to win in the future. The team is now heading to Japan, and we are fully confident that we will secure a victory there as well. Our… pic.twitter.com/YVsRppxlJ2
— ANI (@ANI) September 14, 2026
आपको बता दें कि, बीते रविवार यानी 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने टॉस जाती और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 59 और शेफाली वर्मा ने 68 रनों की पारी खेली.
Pure joy and unfiltered emotions ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 14, 2026
???? Catch #TeamIndia's heartwarming ???????????? ???????????????????????????????????? moments after sealing the #WomensAsiaCup triumph ????????????#INDvSL pic.twitter.com/e4zYfBAvSE
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई और खिताबी मुकाबले को 72 रनों से हार गई. श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी कप्तान चमारी अथापट्टू ने खेली. वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट श्री चरणी ने लिए और 3 विकेट दीप्ति शर्मा को मिले थे.
ये भी पढ़ें : Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया में क्यों होगी उथल-पुथल? 1 या 2 नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी होंगे स्क्वाड से बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation






