Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। यह बढ़त के साथ 23,531 के स्तर पर दिख रहा था। यह घरेलू इक्विटी बाज़ार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अधिकांश एशियाई बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे

Continue reading on the app

राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह आज, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियर और एजेंसियां होंगी सम्मानित

अभियंता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा आज, मंगलवार को राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ की अवधारणा पर आयोजित इस समारोह में अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को ‘लोक निर्माण पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम से प्राप्त प्रस्तावों के विस्तृत परीक्षण के बाद पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट कार्यों का चयन किया गया है। समारोह में उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में ‘लोक निर्माण पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार और राजा भोज पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इन पुरस्कारों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य प्रदेश में श्रेष्ठ अभियांत्रिकी कार्यों को पहचान देने के साथ निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता, उत्तरदायित्व और नवाचार की संस्कृति को और सुदृढ़ करना है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 10:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए अहम चर्चा।
  • सुबह 11:10 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, राज्य स्तरीय ‘अभियंता दिवस समारोह’  में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:20 बजे: रवींद्र भवन, अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 01:45 बजे: मंत्रालय से वर्चुअली दमोह ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से जुड़ेंगे।
  • दोपहर 02:00 बजे: कैबिनेट ब्रीफिंग।
  • दोपहर 02:15 बजे:  राज्य कैबिनेट बैठक।
  • दोपहर 03:45 बजे: ‘कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट प्रमोशन’ (CCIP) की बैठक।
  • शाम 04:15 बजे: विभिन्न जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: 8 छक्के-9 चौकों के साथ कूटे 96 रन, संजू-अभिषेक ने मचाई तबाही, भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में रौंदकर जीती सीरीज

IND vs AFG 2nd T20I Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में भी 7 विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तूफानी पारियों से भारत को 160 रन का लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीता था. Tue, 15 Sep 2026 22:23:52 +0530

  Videos
See all

Gurugram Hit And Run Case: पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी चार्जशीट दाखिल करेगी-Siya के वकील #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T17:37:21+00:00

Gurugram Hit And Run Case: गिरफ्तार के बाद Kalyan Baisla ने R Bharat पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T17:35:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers