Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: 'इतनी हिम्मत है तो धनबाद आकर दिखाए', गिरफ्तार होने के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान पर भड़का सगा भाई

Dhanbad Gangster Prince Khan Brother Arrested: झारखंड के धनबाद जिले में दहशत का दूसरा नाम बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह को पुलिस ने तगड़ा झटका दिया है. लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे प्रिंस खान के सगे भाई बंटी खान को आखिरकार कानून के लंबे हाथों ने पकड़ लिया है. बंटी खान फर्जी दस्तावेजों और जाली पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर विदेश भागने की पूरी तैयारी में था. इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे कोलकाता एयरपोर्ट से दबोच लिया. बंटी की इस गिरफ्तारी को धनबाद पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

गिरफ्तारी के बाद छलका बंटी का गुस्सा

पुलिस की गिरफ्त में आते ही बंटी खान का सारा अकड़ ढीला पड़ गया और उसने अपने सगे भाई प्रिंस खान के खिलाफ ही बोलना शुरू कर दिया. पूछताछ के दौरान उसने जो बातें कहीं, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. बंटी ने साफ तौर पर कहा कि प्रिंस खान ने पूरे परिवार की जिंदगी तबाह करके रख दी है. उसने आरोप लगाया कि प्रिंस खुद तो अपनी बीवी और बच्चों को लेकर सुरक्षित जगह पर भाग गया, लेकिन अपने पीछे पूरे खानदान को मरने और परेशान होने के लिए छोड़ दिया. बंटी के चेहरे पर अपने भाई की हरकतों को लेकर गहरा गुस्सा और हताशा साफ देखी जा सकती थी.

परिवार को लावारिस छोड़कर भागा प्रिंस

बंटी ने बयान देते हुए कहा कि प्रिंस खान केवल नाम का गैंगस्टर बनता फिरता है. हकीकत यह है कि उसने अपने बूढ़े मां बाप और पूरे परिवार की कभी फिक्र नहीं की. घर वालों ने उसे कई बार सही रास्ते पर आने की सलाह दी और अपराध की दुनिया छोड़ने को कहा, लेकिन उसने कभी किसी की बात नहीं मानी. बंटी ने आरोप लगाया कि प्रिंस केवल अपनी अय्याशी और मनमर्जी की जिंदगी जीता रहा. वह एक नंबर का चरित्रहीन इंसान है, जिसने अपनी हरकतों से पूरे परिवार को बदनाम कर दिया. अब जब पुलिस का शिकंजा कस रहा है, तो वह खुद बिल में छिपकर बैठ गया है और घर के बाकी लोगों को कानून के डंडे का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: झारखंड में कैंसर इलाज को मिलेगी नई रफ्तार, 6 जगहों पर बनेंगे रेडिएशन सेंटर

Continue reading on the app

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इस शानदार ट्रेन को लेकर 35 साल का बड़ा समझौता, सामने आई डिटेल्स

BHEL और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स के बड़े मेंटीनेंस के लिए 50:50 ज्वाइंट वेंचर बनाने का समझौता किया है। नई कंपनी 35 साल तक इन ट्रेनसेट्स की ऑपरेशनल रेडीनेस, सेफ्टी और रियलेबिलिटी सुनिश्चित करेगी। JV की शुरुआती पेड-अप शेयर कैपिटल ₹50 लाख होगी। 

Continue reading on the app

  Sports

10 जीत… भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, अफगानिस्तान के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ सालों से चला आ रहा विजय रथ अभी भी जारी है. भारत ने इस टीम के खिलाफ अब बिना कोई मैच हारे 10 जीत दर्ज कर ली हैं. Tue, 15 Sep 2026 23:25:02 +0530

  Videos
See all

कोलकाता के Maharashtra Mandal में CM Suvendu Adhikari,'भाषा के नाम पर बांटने वालों को जनता ने तोड़ा' #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T18:07:51+00:00

Lucknow EMI Recovery Crime: 2000 की किस्त के बदले 'खून चूस लिया'! #shorts #mobileemi #uppolice #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T18:10:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers