राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह आज, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियर और एजेंसियां होंगी सम्मानित
अभियंता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा आज, मंगलवार को राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ की अवधारणा पर आयोजित इस समारोह में अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को ‘लोक निर्माण पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम से प्राप्त प्रस्तावों के विस्तृत परीक्षण के बाद पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट कार्यों का चयन किया गया है। समारोह में उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में ‘लोक निर्माण पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार और राजा भोज पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इन पुरस्कारों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य प्रदेश में श्रेष्ठ अभियांत्रिकी कार्यों को पहचान देने के साथ निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता, उत्तरदायित्व और नवाचार की संस्कृति को और सुदृढ़ करना है।
सीएम डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए अहम चर्चा।
- सुबह 11:10 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, राज्य स्तरीय ‘अभियंता दिवस समारोह’ में शामिल होंगे।
- दोपहर 12:20 बजे: रवींद्र भवन, अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 01:45 बजे: मंत्रालय से वर्चुअली दमोह ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से जुड़ेंगे।
- दोपहर 02:00 बजे: कैबिनेट ब्रीफिंग।
- दोपहर 02:15 बजे: राज्य कैबिनेट बैठक।
- दोपहर 03:45 बजे: ‘कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट प्रमोशन’ (CCIP) की बैठक।
- शाम 04:15 बजे: विभिन्न जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का आयोजन
▶️उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’
????️ 15 सितम्बर 2026
????कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल@DrMohanYadav51 #JansamparkMP pic.twitter.com/2NRcZV0eLx— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 15, 2026
मेटा बच्चों के यौन शोषण के मामले रिपोर्ट करेगा:कानून लागू करने वाली एजेंसियों को जानकारी देने पर सहमति
सरकार के साथ बातचीत के बाद मेटा ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों, खासकर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज के मामलों की जानकारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने पर सहमति जताई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ लगातार बातचीत कर रही है, ताकि बच्चों से जुड़ी हानिकारक सामग्री की पहचान कर उसे हटाया जा सके। सरकार ने कहा है कि भारत में काम करने वाले किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा बुनियादी शर्त है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सरकार के मुताबिक, Meta की यह सहमति बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित बनाने की दिशा में पहला कदम है, लेकिन अभी और कदम उठाने की जरूरत है। सरकार दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी इस मुद्दे पर बातचीत कर रही है, ताकि वे ऐसे कंटेंट की पहचान और उसे हटाने के लिए खुद से जरूरी कदम उठाएं। सरकारी सूत्रों ने चेतावनी दी है कि जो प्लेटफॉर्म बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









