Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प बोले- होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा का पैसा दे दुनिया:कहा- अमेरिका ने तेल सप्लाई जारी रखी, दूसरे देशों ने कोई मदद नहीं की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को हॉर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा का खर्च दूसरे देशों से लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन देशों को अमेरिका को पैसा देना चाहिए, जिन्होंने ईरान के साथ जारी संघर्ष में अमेरिका की मदद नहीं की। ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई अभी भी जारी है। उनके मुताबिक, अमेरिका कई पीढ़ियों से अपने हितों की जगह दूसरे देशों के लिए ज्यादा काम करता रहा है। ट्रम्प ने कहा, दुनिया के जिन देशों ने हमारी बिल्कुल मदद नहीं की, उन्हें इस SCAM संकट के खत्म होने पर अमेरिका को भुगतान करना चाहिए और वे ऐसा करेंगे। ट्रम्प ने अमेरिका में महंगाई के लिए बाइडेन को जिम्मेदार बताया ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर अमेरिका में बढ़ती कीमतों और तेल के दाम के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई के लिए उनकी सरकार जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बाइडेन के कार्यकाल में तेल की कीमत अभी से ज्यादा थी। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया। ट्रम्प बोले- ईरान जल्द समझौता करना चाहता है ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहता है और जल्द समझौता करने की कोशिश कर रहा है। ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका ईरान से बातचीत करेगा या नहीं, इसका फैसला वही करेंगे। उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि हॉर्मुज से तेल की आवाजाही से जिन देशों को फायदा हो रहा है, उन्हें इसकी सुरक्षा का खर्च भी उठाना चाहिए। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

BB20: प्लॉटिंग करते रह गए कंटेस्टेंट्स, 'बिग बॉस' ने बिगाड़ दिया पूरा खेल, नॉमिनेशन में किया बड़ा उलट-फेर

‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट एपिसोड मनोरंजन से भरपूर है. पिछले एपिसोड में घर में नॉमिनेशन होने थे लेकिन कंटेस्टेंट्स की एक गलती ने बिग बॉस को नाराज कर दिया. बिग बॉस ने अपनी नाराजगी में गेम पलट कर रख दिया. चलिए आपको यहां बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की पूरी अपडेट बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एंटीलिया पहुंची तेंदुलकर फैमिली, गणेश चतुर्थी में सज धजकर सामने आए सचिन-अंजलि, सारा-अर्जुन और सानिया

पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है. खास तौर पर मुंबई में लोग इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटियों तक गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. ऐसा ही कुछ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली में देखने को मिला. पूरी तेंदुलकर फैमिली इस खास मौके पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंची. Tue, 15 Sep 2026 10:32:16 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav Results: अपने ही गढ़ में हारी BJP! | Congress | Jaipur | AAP | Jaipur | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:31:24+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर | Hormuz Attack | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers