Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: आसिफ खान ने उदिति सिंह के साथ की बदतमीजी, जानबूझकर छूने पर भड़कीं हसीना

Bigg Boss 20 Aasif Khan- Uditi Singh Fight: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को आए हुए एक हफ्ता हो गया है और पहला वीकेंड का वार भी खत्म हो चुका है. वीकेंड पर सलमान खान (Salman Khan) सबसे ज्यादा काजी तौकीर की तारीफ करते नजर आए. बिग बॉस के इस सीजन को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इसी के घर का पारा भी लगातार बढ़ रहा है. जहां एक तरफ काजी शो में अपने फैंस को एंटरनेट करते नजर आ रहे हैं तो बाकी के कंटेंस्टेंट्स लड़ाई झगड़े करते दिखाई दे रहे हैं. अभी हाल में आम्रपाली और माही विज के बीच बहस देखने को मिली थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया काफी चर्चा हुई. अब इसी की बीच बिग बॉस 20 का एक और नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उदिति सिंह और आसिफ खान के बीच गरमा-गरम बहस हो जाती है. उदिति उन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. 

आसिफ खान ने उदिति सिंह के साथ की बदतमीजी

पोमो में उदिति कहती हैं, 'थोड़ी सी बदतमीजी लगती है. आपने ये सब जानबूझकर किया है. कोई बिना बात के टच-वज करें ये मुझे पसंद नहीं है. इसलिए मैं किसी से फ्रेंडली नहीं होती हूं. आसिफ ने अपनी सफाई में कहा कि उनका ऐसा कोई इराद नहीं था. वो क्यों जानबूझकर ऐसा करेंगे. एक्ट्रेस की इन बातों को सुनकर आसिफ चौंके. उन्होंने फिर उदिति पर ताना मारना शुरू किया. जिसके बाद एक्ट्रेस बुरी तरह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि आप पर्सनल मत जाओ, मैने आपको पर्सनली कुछ नहीं बोला. आसिफ ने कहा-  तुम 3 पन्नों का भाषण दोगी तो मैं भी 6 पन्नों का दूंगा. जिसके जवाब में उदिति कहती हैं कि आपको मेरे मुंह लगने की कोई जरूर नहीं है, आप जाकर स्विंग करो और मुझसे बात मत करो क्योंकि हम दोनों के बीच कोई इ्वेशन नहीं है. इस पर आसिफ जोर से ताली मारते हैं.

उदिति और आसिफ के बीच किस बात को लेकर बढ़ा झगड़ा?

बता दें कि इससे पहले भी उदिति ने बताया था कि आसिफ खान का हाथ पकड़ना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. अब एक्टर ने जब फिर से ऐसा किया तो उदिति चुप नहीं रह पाईं. वीडियो में दिखाया गया है कि फन चल रहा था. तब आसिफ ने उदिति के पास आकर उन्हें ताली मारी. बाद में उन्हें मालूम पड़ा कि एक्ट्रेस के हाथ में चोट लगी हुई थी. वो पूल किनारे बैठी उदिति से माफी मांगने आए. तभी एक्ट्रेस का पारा हाई हो गया और दोनों के बीच इसी बात को बीच झगड़ा हो गया. 

यूजर्स ने दिया मिक्स्ड रिएक्शन

उदिति और आसिफ के बीच इस झगड़े को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं. जहां कुछ लोग आसिफ का सपोर्ट करते नजर आए तो कई लोगों ने उदिति का सपोर्ट किया. वहीं, लोगों का यह भी कहना है कि अगर अदिति को ताली नहीं मारनी थी, तो क्यों उन्होंने आसिफ की तरफ अपना हाथ बढ़ाया. वहीं उदिति के फैंस ने आसिफ को भला को भी बुरा कहा है. यूजर्स का कहना है कि जब उन्होंने मना कर दिया कि उन्हें पसंद नहीं है कि कोई उन्हें टच करें तो इस बात माफी मांगकर वहीं खत्म कर देना चाहिए था, हालांकि, अब देखना होगा कि अगले वीकेंड के वार पर सलमान खान इस मुद्दे पर कैसे रिएक्ट करते हैं. क्योंकि अब आसिफ और उदिति का ये मैटर पर्सनल हो चुका है.

ये भी पढ़ें: नोएडा की कंटेंट क्रिएटर ने लीक की एजाज खान की पर्सनल चैट, डीएम में लड़की से की इस चीज की डिमांड, यूजर्स बोले- 'ये तो ऐसा ही है'

Continue reading on the app

डीएससी घोटाले को लेकर जगन ने सीएम चंद्रबाबू पर फिर साधा निशाना, पूछा- क्या आप जिम्मेदारी लेंगे?

डीएससी घोटाले को लेकर जगन ने सीएम चंद्रबाबू पर फिर साधा निशाना, पूछा- क्या आप जिम्मेदारी लेंगे?

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है. Wed, 16 Sep 2026 00:09:51 +0530

  Videos
See all

गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंचे विक्की कैटरीना! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T23:00:32+00:00

Iran America War News: ईरान-अमेरिका में महायुद्ध, Trump-Mojtaba Khamenei आमने-सामने? Hormuz War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T23:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers