गांगुली, युवराज, चामिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे वर्ल्ड क्लास दिग्गजों से सजी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बदलेगी DC की किस्मत?
Delhi Capitals: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. फ्रेंचाइजी अपने पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़कर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से पूरे कोर को रीस्ट्रक्चर कर रही है. इस बार बदलाव सिर्फ मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि डगआउट में बैठने वाले कोचिंग स्टाफ और बैकएंड मैनेजमेंट में भी हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा टीम को नए बॉलिंग कोच बनने जा रही हैं, जिसमें वास पहली बार आईपीएल में कोचिंग करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही दिग्गज युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे और यह पूरी स्टार-स्टडेड टीम भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की देखरेख में काम करेगी, जो दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे.
DC के टीम मैनेजमेंट में बदलाव, JSW स्पोर्ट्स के हाथों में आई कमान
दिल्ली कैपिटल्स में हुए इस बड़े बदलाव की असली वजह टीम के दो मालिकों, जीएमआर (GMR) ग्रुप और जेएसडब्ल्यू (JSW) स्पोर्ट्स, के बीच का एक पुराना और अनोखा समझौता है. इस एग्रीमेंट के तहत दोनों ही मालिक बारी-बारी से दो-दो साल के लिए टीम का पूरा कामकाज संभालते हैं. पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में टीम को चलाने की जिम्मेदारी GMR ग्रुप के पास थी, जिन्होंने हेमांग बदानी को हेड कोच और वेणुगोपाल राव को क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया था. अब नियमों के मुताबिक अगले दो सालों (2027 और 2028) के लिए मैनेजमेंट की यह कमान JSW स्पोर्ट्स के हाथों में आ गई है. JSW ने आते ही उन्होंने पुराने स्टाफ की जगह सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को शामिल कर एक नया और धमाकेदार 'सुपरस्टार कोचिंग पैनल' तैयार कर दिया है.
DC ने युवराज सिंह को बनाया बल्लेबाजी कोच
भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के नए बैटिंग या असिस्टेंट कोच के तौर पर गांगुली का साथ निभाएंगे. युवाओं को मेंटर करने की उनकी कला दिल्ली के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करेगी.
Delhi Capitals are set to start a new chapter ????
— Cricinfo (@cricinfo) September 14, 2026
???? https://t.co/TrPPXUATjC pic.twitter.com/GgUeFNN1OO
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास बने दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. वास पहली बार आईपीएल में कोचिंग की भूमिका में दिखेंगे. चमिंडा वास इतिहास के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 761 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 355, वनडे में 400 और टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट चटकाए हैं. वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस लीग का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने साल 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया था. 52 साल के वास के पास इंटरनेशनल स्तर पर कोचिंग का एक लंबा और बेहतरीन अनुभव है, और वे अलग-अलग दौर में श्रीलंका की सीनियर मेंस टीम के मुख्य तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं.
अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच
आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब भारतीय लेग स्पिनरों में से एक अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है. दिल्ली की टीम के लिए पहले खेल चुके अमित मिश्रा पहली बार आईपीएल में कोचिंग की भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले, उन्होंने एक शानदार खिलाड़ी के रूप में इस टूर्नामेंट में चार अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं.
ग्वालियर पुलिस ने 4 शातिर चोर पकड़े, सूने घरों को बनाते थे निशाना, तीन चोरियों का खुलासा
ग्वालियर पुलिस ने जिले में हो चुकी चोरियों में शामिल चोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है, पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली है, जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस पूछताछ में तीन चोरियों का खुलासा हुआ है और चोरों के कब्जे से चोरी किएय सोने चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर मुरार, थाटीपुर और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, आईफोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुरार पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
मुरार थाना पुलिस को 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि 25-26 अगस्त की रात फरियादी शिवचरण यादव के सूने मकान में हुई चोरी की घटना के आरोपी नदी संतर के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल के पास बैठे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सोनू उर्फ सोना जाटव और सूरज जाटव बताया । आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी बंटू के साथ चोरी करनाकरना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने बंटू की तलाश में उसके घर दबिश लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चूड़ियां, चेन, टॉप्स, अंगूठियां और अन्य आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई गई है।
थाटीपुर पुलिस ने चोरी किया आईफोन बरामद किया
थाटीपुर थाना पुलिस ने एक चोर अजय उर्फ चेला रजक को गिरफ्तार किया है उसने पूछताछ में नेहरू कॉलोनी स्थित सुमन प्रकाश के सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर खलीफा कॉलोनी स्थित किराये के मकान से एक जोड़ी सोने की झुमकी और आईफोन बरामद किये गए। इसके अलावा एक अन्य चोरी के मामले में थाटीपुर पुलिस ने चोरी गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP07-ZT-3341 भी बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
विश्वविद्यालय पुलिस ने ससुराल से आरोपी को दबोचा
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने महलगांव निवासी भूदेव शर्मा के सूने मकान से हुई चोरी के मामले में राहुल उर्फ हड्डी को मेहरा कॉलोनी स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान से सोने जैसे आभूषण बरामद किए गए। इनमें मांग टीका, झाले, टॉप्स, लेडीज अंगूठी और अन्य आभूषण शामिल हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News










