Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर पुलिस ने 4 शातिर चोर पकड़े, सूने घरों को बनाते थे निशाना, तीन चोरियों का खुलासा

ग्वालियर पुलिस ने जिले में हो चुकी चोरियों में शामिल चोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है, पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली है, जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस पूछताछ में तीन चोरियों का खुलासा हुआ है और चोरों के कब्जे से चोरी किएय सोने चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर मुरार, थाटीपुर और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, आईफोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

मुरार पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

मुरार थाना पुलिस को 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि 25-26 अगस्त की रात फरियादी शिवचरण यादव के सूने मकान में हुई चोरी की घटना के आरोपी  नदी संतर के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल के पास बैठे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सोनू उर्फ सोना जाटव और सूरज जाटव बताया । आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी बंटू के साथ चोरी करनाकरना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने बंटू की तलाश में उसके घर दबिश लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चूड़ियां, चेन, टॉप्स, अंगूठियां और अन्य आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई गई है।

थाटीपुर पुलिस ने चोरी किया आईफोन बरामद किया

थाटीपुर थाना पुलिस ने एक चोर अजय उर्फ चेला रजक को गिरफ्तार किया है उसने पूछताछ में नेहरू कॉलोनी स्थित सुमन प्रकाश के सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर खलीफा कॉलोनी स्थित किराये के मकान से एक जोड़ी सोने की झुमकी और आईफोन बरामद किये गए। इसके अलावा एक अन्य चोरी के मामले में थाटीपुर पुलिस ने चोरी गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP07-ZT-3341 भी बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

विश्वविद्यालय पुलिस ने ससुराल से आरोपी को दबोचा

विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने महलगांव निवासी भूदेव शर्मा के सूने मकान से हुई चोरी के मामले में राहुल उर्फ हड्डी को मेहरा कॉलोनी स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान से सोने जैसे आभूषण बरामद किए गए। इनमें मांग टीका, झाले, टॉप्स, लेडीज अंगूठी और अन्य आभूषण शामिल हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

Continue reading on the app

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने की दूसरी शादी:पूर्व PAK प्रधानमंत्री से तलाक के 22 साल बाद आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति को जीवनसाथी बनाया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने 52 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। जेमिमा ने 62 साल के आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति कैमरन ओ'राइली से शादी की है। दोनों की शादी इमरान खान से तलाक के 22 साल बाद हुई है। इमरान और जेमिमा का तलाक 2004 में हुआ था। हालांकि, जेमिमा और कैमरन ने खुद अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। जेमिमा की भाभी जेमिमा जोन्स ने इसकी जानकारी दी। जोन्स, जेमिमा के भाई बेन गोल्डस्मिथ की पत्नी हैं। उन्होंने 13 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: हैरी ब्रूक का सबसे तेज शतक, इंग्लैंड ने T20I में किया टीम इंडिया वाला कमाल, श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत

England vs Sri Lanka 1st T20I: इंग्लैंड ने साउथैम्प्टन में खेले पहले T20I में श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया. श्रीलंका पर इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत के हीरो उसके कप्तान हैरी ब्रूक रहे. Wed, 16 Sep 2026 06:48:31 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Accident News: फेसबुक लाइव के दौरान भयानक सड़क हादसा | Breaking News | Facebook Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:39:13+00:00

Super Fast 100 News LIVE: आज की ताजा खबरें | Disha-SSR Case | Headlines | Trump | Modi |16 September #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:39:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers