Responsive Scrollable Menu

संजू को मिलेगा फिर मौका या अय्यर-गंभीर का होगा कोई और प्लान? जाने IND vs AFG दूसरे T20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को दिल्ली में ही खेला जाएगा. इस दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 1 या 2 छोटे बदलाव होने की पूरी संभावना है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने व पांचवें गेंदबाज की समस्या को सुलझाने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रोटेट कर सकते हैं. हालांकि, पहले मैच में संजू सैमसन फ्लॉप रहे थे, लेकिन 7 विकेट से मिली शानदार जीत के बाद मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बड़ा फेरबदल करने से बचेगा. 

विनिंग कॉम्बिनेशन पर भरोसा, बड़े फेरबदल से बचेगा मैनेजमेंट

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में किसी बड़े फेरबदल के मूड में नहीं होगा. आमतौर पर टीमें जीत के बाद अपने कोर कॉम्बिनेशन को नहीं छेड़ती हैं. हालांकि, पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बल्ले से फ्लॉप रहे थे, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें फॉर्म में लौटने का एक और मौका देना चाहेगा. सैमसन की काबिलियत को देखते हुए उन्हें इतनी जल्दी प्लेइंग 11 से बाहर करना जल्दबाजी होगी. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल होना मुश्किल है. उन्हें फिर बाहर बैठना पड़ सकता है.  

यह भी पढ़ें:  EXPLAINER: टीम इंडिया ने किया इनकार, तो अब ट्रॉफी किसके पास रहेगी? जानिए क्या कहता है नियम

भारत की पांचवें गेंदबाज की समस्या सुलझाने पर नजर

पहले टी20 में टीम इंडिया को पांचवें गेंदबाज की कमी थोड़ी खलती दिखी थी. कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर इस समस्या का परमानेंट इलाज ढूंढना चाहते हैं. ऐसे में बेंच पर बैठे किसी ऑलराउंडर या अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. यह बदलाव टीम को छठा गेंदबाजी विकल्प भी देगा, जिससे मैच के दौरान कप्तान के पास रणनीतिक बदलाव करने की आजादी होगी.

टीम इंडिया के पास है बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका

चूंकि भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और सीरीज का अगला मैच जीतकर इसे अपने नाम करना चाहती है, ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना भी कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर की रणनीति का हिस्सा हो सकता है. वर्कलोड मैनेजमेंट और भविष्य के दौरों को देखते हुए किसी मुख्य तेज गेंदबाज या स्पिनर को आराम देकर बेंच पर बैठे युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

टीम इंडिया को आगे खेलना है एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज T20 सीरीज

टीम इंडिया को अगले कुछ दिनों में एशियन गेम्स खेलना है और इसके बाद अक्टूबर में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसे देखते हुए टीम इंडिया कुछ अलग फैसला ले सकती है. जसप्रीत बुमराह को हो सकता है कि दूसरे या फिर तीसरे टी20 मैच में रेस्ट दिया जा सकता है, क्योंकि टीम इंडिया को अगले कुछ महीने अहम सीरीज खेलने हैं, जिसमें बुमराह की मौजूदगी अहम रहने वाली है.

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/ रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें:  मोहसिन नकवी की क्या शुरू हो चुकी है ACC अध्यक्ष पद की उल्टी गिनती? जानें कब छिन जाएगी कुर्सी

Continue reading on the app

टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने हैदराबाद संयंत्र से 400वां अपाचे हेलीकॉप्टर फ्यूजलेज किया डिलीवर

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बोइंग और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) ने एएच-64ई अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के लिए अपना 400वां फ्यूजलेज तैयार कर उसकी डिलीवरी कर दी है, जो भारत की बढ़ती एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

400वें फ्यूजलेज का निर्माण टीबीएएल की हैदराबाद स्थित निर्माण इकाई में किया गया। 52,000 वर्ग मीटर में फैली यह अत्याधुनिक सुविधा अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए महत्वपूर्ण संरचनात्मक हिस्सों का निर्माण करती है, जिनकी आपूर्ति दुनिया भर के रक्षा ग्राहकों को की जाती है।

इस उपलब्धि को भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी प्रमुखता से रेखांकित किया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 400 अपाचे फ्यूजलेज का निर्माण बोइंग और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की एक बड़ी उपलब्धि है और यह भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी की निरंतर मजबूती को दर्शाता है।

टीबीएएल की हैदराबाद इकाई एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर के मुख्य फ्यूजलेज ढांचे का निर्माण करती है। इसके बाद इन संरचनाओं को अंतिम रूप से हेलीकॉप्टर में एकीकृत कर दुनिया भर के ग्राहकों को आपूर्ति की जाती है। अपाचे हेलीकॉप्टर का उपयोग अमेरिकी सेना के अलावा 19 अन्य देशों की सैन्य सेनाएं भी करती हैं।

बोइंग ने कहा कि भारत में निर्मित इन फ्यूजलेज का उपयोग उन हेलीकॉप्टरों में किया जाता है जो दुनिया भर में ग्राहकों को दिए जाते हैं। इनमें अमेरिकी सेना को आपूर्ति किए गए हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ वर्ष 2025 में भारतीय सेना को दिए गए छह अपाचे हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। वहीं भारतीय वायुसेना के पास वर्तमान में 22 एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है।

दुनिया भर में अभी लगभग 1,300 अपाचे हेलीकॉप्टर 19 देशों में सेवा दे रहे हैं। ऐसे में यह उपलब्धि वैश्विक अपाचे आपूर्ति शृंखला में भारतीय विनिर्माण की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

वर्ष 2016 में स्थापित टीबीएएल ने हैदराबाद स्थित अपनी इकाई को उन्नत एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया है, जहां 750 से अधिक इंजीनियर और तकनीशियन कार्यरत हैं। यह संयंत्र रोबोटिक्स, स्वचालित उपकरणों और उन्नत एयरोस्पेस उत्पादन तकनीकों का उपयोग करके उच्च सटीकता वाले पुर्जों का निर्माण करता है।

कंपनी की उत्पादन गति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। टीबीएएल ने फरवरी 2025 में अपना 300वां अपाचे फ्यूजलेज तैयार किया था। इसके बाद केवल 18 महीनों में कंपनी ने अतिरिक्त 100 फ्यूजलेज का निर्माण कर 400 का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी विनिर्माण क्षमता और दक्षता में बढ़ोतरी को दर्शाता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ी श्रीलंकाई टीम, इंग्लैंड ने 119 रनों से जीता पहला टी20 मैच

हैरी ब्रूक की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टी20 में 119 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का ये पहला मैच साउथेम्प्टन में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. Wed, 16 Sep 2026 06:16:59 +0530

  Videos
See all

India-China News:भारत पर कोई नहीं डाल सकता दबाव! BRICS के बाद चीन भी करने लगा तारीफ | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:45:12+00:00

Government School Viral Video: सरकारी स्कूल में हंगामा, प्राचार्य पर बरसीं चप्पलें! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers