Responsive Scrollable Menu

टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने हैदराबाद संयंत्र से 400वां अपाचे हेलीकॉप्टर फ्यूजलेज किया डिलीवर

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बोइंग और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) ने एएच-64ई अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के लिए अपना 400वां फ्यूजलेज तैयार कर उसकी डिलीवरी कर दी है, जो भारत की बढ़ती एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

400वें फ्यूजलेज का निर्माण टीबीएएल की हैदराबाद स्थित निर्माण इकाई में किया गया। 52,000 वर्ग मीटर में फैली यह अत्याधुनिक सुविधा अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए महत्वपूर्ण संरचनात्मक हिस्सों का निर्माण करती है, जिनकी आपूर्ति दुनिया भर के रक्षा ग्राहकों को की जाती है।

इस उपलब्धि को भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी प्रमुखता से रेखांकित किया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 400 अपाचे फ्यूजलेज का निर्माण बोइंग और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की एक बड़ी उपलब्धि है और यह भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी की निरंतर मजबूती को दर्शाता है।

टीबीएएल की हैदराबाद इकाई एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर के मुख्य फ्यूजलेज ढांचे का निर्माण करती है। इसके बाद इन संरचनाओं को अंतिम रूप से हेलीकॉप्टर में एकीकृत कर दुनिया भर के ग्राहकों को आपूर्ति की जाती है। अपाचे हेलीकॉप्टर का उपयोग अमेरिकी सेना के अलावा 19 अन्य देशों की सैन्य सेनाएं भी करती हैं।

बोइंग ने कहा कि भारत में निर्मित इन फ्यूजलेज का उपयोग उन हेलीकॉप्टरों में किया जाता है जो दुनिया भर में ग्राहकों को दिए जाते हैं। इनमें अमेरिकी सेना को आपूर्ति किए गए हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ वर्ष 2025 में भारतीय सेना को दिए गए छह अपाचे हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। वहीं भारतीय वायुसेना के पास वर्तमान में 22 एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है।

दुनिया भर में अभी लगभग 1,300 अपाचे हेलीकॉप्टर 19 देशों में सेवा दे रहे हैं। ऐसे में यह उपलब्धि वैश्विक अपाचे आपूर्ति शृंखला में भारतीय विनिर्माण की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

वर्ष 2016 में स्थापित टीबीएएल ने हैदराबाद स्थित अपनी इकाई को उन्नत एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया है, जहां 750 से अधिक इंजीनियर और तकनीशियन कार्यरत हैं। यह संयंत्र रोबोटिक्स, स्वचालित उपकरणों और उन्नत एयरोस्पेस उत्पादन तकनीकों का उपयोग करके उच्च सटीकता वाले पुर्जों का निर्माण करता है।

कंपनी की उत्पादन गति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। टीबीएएल ने फरवरी 2025 में अपना 300वां अपाचे फ्यूजलेज तैयार किया था। इसके बाद केवल 18 महीनों में कंपनी ने अतिरिक्त 100 फ्यूजलेज का निर्माण कर 400 का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी विनिर्माण क्षमता और दक्षता में बढ़ोतरी को दर्शाता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

OTT Release This Week: इस वीक ओटीटी पर होगा धमाका, 'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, रिलीज होंगी ये 7 नई फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: नए जमाने की रिलेशनशिप कहानियों से लेकर क्राइम, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर फिल्मों और सीरीज तक, इस हफ्ते ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए काफी कुछ खास आने वाला है. सितंबर के इस नए हफ्ते में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप घर बैठे अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. अगर आप भी सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार करते हैं तो ये हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. तो चलिए जानते हैं कि 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 के बीच कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं.

लस्ट स्टोरीज 3

ओटीटी की चर्चित एंथोलॉजी सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. इस सीजन में चार अलग-अलग फिल्ममेकर्स चार अलग-अलग कहानियां लेकर आएंगे. सीरीज में मॉडर्न रिश्तों, प्यार, इंटीमेसी और बदलती रिलेशनशिप्स को अलग-अलग नजरिए से दिखाया जाएगा. ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

वेटिंग है सीजन 1

अगर आपको कॉमेडी के साथ क्राइम और थ्रिलर का तड़का पसंद है, तो ‘वेटिंग है’ आपके लिए एक दिलचस्प सीरीज हो सकती है. ये कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर भारत में रेलवे टिकट से जुड़े एक बड़े घोटाले की कहानी पर आधारित है. कहानी में पुलिस और इन्वेस्टिगेटर्स एक ऐसे डिजिटल ब्लैक मार्केट के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, जिसने रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री का पूरा नेटवर्क खड़ा कर रखा है. सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा और हर्षिता गौर समेत कई कलाकार नजर आएंगे. ‘वेटिंग है’ का प्रीमियर 16 सितंबर से प्राइम वीडियो पर होगा.

थुडक्कम

मलयालम सिनेमा की थ्रिलर फिल्म ‘थुडक्कम’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में विस्मया मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. उनके अलावा आशीष जो एंटनी, साई कुमार, चिप्पी रंजीत, मनोज के. जयन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. एक्टर मोहनलाल भी फिल्म में एक खास भूमिका में दिखाई देंगे. ‘थुडक्कम’ 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. खास बात ये है कि फिल्म को मलयालम के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी देखा जा सकेगा.

इरुमुडी

साउथ स्टार रवि तेजा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ को लेकर भी ओटीटी दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है. शिवा निर्वाणा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक नेटफ्लिक्स या फिल्म के मेकर्स की तरफ से इसकी ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में दर्शकों को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा. फिल्म में रवि तेजा का एक्शन अवतार देखने को मिलता है और सिनेमाघरों के बाद अब दर्शक इसे ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.

द स्कैंडल

अगर आपको कोरियन ड्रामा और पीरियड रोमांस पसंद है, तो ‘द स्कैंडल’ इस हफ्ते आपके लिए खास रिलीज हो सकती है. ये साउथ कोरियाई पीरियड रोमांस ड्रामा जोसियन राजवंश के दौर की कहानी पर आधारित है. सीरीज में प्यार, इच्छा, महत्वाकांक्षा और हेरफेर के बीच उलझे तीन किरदारों की कहानी दिखाई जाएगी. ये तीनों अपने दौर के सामाजिक नियमों और परंपराओं को चुनौती देते नजर आएंगे. जंग जी-वू के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोन ये-जिन, जी चांग-वूक और नाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘द स्कैंडल’ का प्रीमियर 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा.

मैंगो पाचा

क्राइम और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘मैंगो पाचा’ भी इस हफ्ते की एक खास रिलीज है. ये कन्नड़ क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिससे संचित संजीव ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. फिल्म की कहानी क्राइम और उससे जुड़े घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है. अगर आपको साउथ की क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है. ‘मैंगो पाचा’ 14 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

नीग्ली

इस हफ्ते की एक और दिलचस्प रिलीज ‘नीग्ली’ है. ये कहानी शिकागो की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फ्रांसिस नीग्ली नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. मारिया स्टेन इस किरदार में नजर आएंगी. फ्रांसिस पहले सेना में काम कर चुकी हैं और अब प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर के तौर पर अपनी जिंदगी जी रही हैं. कहानी में उस समय नया मोड़ आता है, जब उन्हें पता चलता है कि सेना में उनके साथ काम कर चुके उनके एक करीबी दोस्त की मौत हो गई है. इसके बाद फ्रांसिस अपने दोस्त की मौत की सच्चाई सामने लाने और उसे न्याय दिलाने के लिए एक खतरनाक मुहिम शुरू करती हैं. इस दौरान कहानी में कई रहस्य और रोमांचक मोड़ देखने को मिलते हैं. ‘नीग्ली’ को 16 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: Explainer: क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर में होता है जमीन आसमान का अंतर, यहां समझिए दोनों में क्या है फर्क?

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: हैरी ब्रूक का सबसे तेज शतक, इंग्लैंड ने T20I में किया टीम इंडिया वाला कमाल, श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत

England vs Sri Lanka 1st T20I: इंग्लैंड ने साउथैम्प्टन में खेले पहले T20I में श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया. श्रीलंका पर इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत के हीरो उसके कप्तान हैरी ब्रूक रहे. Wed, 16 Sep 2026 06:48:31 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Accident News: फेसबुक लाइव के दौरान भयानक सड़क हादसा | Breaking News | Facebook Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:39:13+00:00

Super Fast 100 News LIVE: आज की ताजा खबरें | Disha-SSR Case | Headlines | Trump | Modi |16 September #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:39:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers