Responsive Scrollable Menu

Saif Ali Khan: एक साल बाद भी नहीं भूल पाए सैफ अली खान वो खौफनाक रात, बोले- आज भी चाकू देखते ही सहम जाता हूं

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के साथ जनवरी 2025 में हुई चाकू से हमले की घटना का असर आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। एक्टर ने बताया कि वह काम पर लौट चुके हैं, लेकिन चाकू देखते ही उन्हें उस रात की घटना याद आ जाती है।

चाकू देखते ही हो जाता हूं अलर्ट
एक इंटरव्यू में सैफ ने हमले के बाद खुद को और परिवार को संभालने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि परिवार ने इस मुश्किल दौर से जल्दी बाहर आने की कोशिश की, लेकिन उनके लिए इसका असर अब भी बाकी है। सैफ ने बताया कि “अगर मुझे चाकू दिखता है तो मैं रिएक्ट कर जाता हूं।” उन्होंने माना कि वह अभी तक इस घटना से 100 प्रतिशत बाहर नहीं आ पाए हैं।

बोले- चाकू नहीं टूटता तो...
सैफ ने उस रात को याद करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जान बचने पर आज भी यकीन नहीं होता। उनके मुताबिक हमले के दौरान चाकू का टूट जाना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। एक्टर ने कहा कि अगर हमलावर के पास ज्यादा मजबूत चाकू होता तो शायद वह जिंदा नहीं बचते। उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं, लेकिन उनकी जान बच गई। सैफ ने खुद को बेहद खुशकिस्मत बताया।

मौत से ज्यादा लकवे का डर था
हमले के बाद अस्पताल में बिताए वक्त को याद करते हुए सैफ ने बताया कि उस समय उनके मन में जिंदगी को लेकर कई विचार आ रहे थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें मौत से उतना डर नहीं लगा। वह अपनी जिंदगी को याद कर रहे थे और सोच रहे थे कि उन्होंने काफी अच्छी जिंदगी जी है। अगर अंत आ भी जाता तो वह उसे स्वीकार कर सकते थे। लेकिन एक चीज ने उन्हें सबसे ज्यादा डराया। सैफ ने कहा कि उन्हें इस बात का डर था कि कहीं वह हमले में बच तो जाएं, लेकिन उन्हें लकवा न मार जाए।

घर में घुसकर किया था हमला
सैफ पर हमला 16 जनवरी 2025 की रात उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फायर एस्केप के रास्ते घर में दाखिल हुआ था। घर में उसने सबसे पहले जेह की देखभाल करने वाली नर्स एलियामा फिलिप का सामना किया। आरोप है कि आरोपी ने उससे पैसे मांगे और करीब 1 करोड़ रुपए की मांग की। नर्स के शोर मचाने के बाद सैफ और करीना कपूर खान वहां पहुंचे, जिसके बाद सैफ पर हमला हुआ।

6 जगह चाकू के घाव
हमले में सैफ को चाकू के छह घाव लगे थे। उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी और चाकू का करीब 2.5 इंच का हिस्सा उनकी रीढ़ में फंस गया था। सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई। हाथ और गर्दन पर लगी चोटों का भी इलाज किया गया। करीब पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

अब कोर्ट में चल रहा केस
इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। उस पर घर में घुसने, लूट और गंभीर चोट पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। मामला अब ट्रायल की ओर बढ़ चुका है। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने आरोपी को गुनाह कबूल करने की अनुमति नहीं दी है। कोर्ट ने सबूत दर्ज करने के लिए 24 सितंबर की तारीख तय की है। आरोपी ने पहले खुद को निर्दोष बताया था, लेकिन बाद में उसने गुनाह कबूल करने की इच्छा जताई। उसके वकील ने भी कहा था कि आरोपी अपने किए पर पछता रहा है।

यह भी पढ़े- सानिया मिर्जा-साइना नेहवाल पर Mary Kom को कमेंट करना पड़ा भारी, ट्रोलिंग के बाद टीम ने मांगी माफी

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ कर बोलीं- ‘कश्मीर को प्राउड कर रहे हैं’

सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 20  को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन शो के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में उनके गाने, मस्ती और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ नोकझोंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके गेम खेलने के अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे है। 

इस बीच, Bigg Boss 11 की फर्स्ट रनर-अप एक्ट्रेस हिना खान ने भी काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने उनके व्यवहार से जुड़ी एक बात पर अपनी असहमति भी जाहिर की।

हिना खान ने काजी तौकीर की जमकर की तारीफ 
एक्ट्रेस हिना खान ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर काजी की तारीफ करते हुए लिखा कि एक कश्मीरी होने के नाते उन्हें काजी को इतने सालों बाद दोबारा रॉकस्टार की तरह लोगों का दिल जीतते देखकर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। Hina ने कहा कि Qazi फिलहाल यह साबित कर रहे हैं कि दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए विवाद या बार-बार लड़ाई करना जरूरी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काजी इसी पॉजिटिव अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे और उस रास्ते पर बने रहेंगे, जिसने उन्हें इतना प्यार और सराहना दिलाई है।

काजी की इस बात से नाखुश है हिना 
काजी की तारीफ करने के साथ-साथ Hina Khan ने एक बात पर अपनी नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि मेंटल और फिजिकल बीमारी को कभी-कभी मनोरंजन के साधन की तरह पेश किया जाता है, जिससे वह सहमत नहीं हैं। Hina ने भरोसा जताया कि काजी आगे इन चीजों से बचेंगे। इसके अलावा उन्होंने Qazi के परफॉर्मेंस को शानदार बताया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी तरह चमकते रहें और कश्मीर को गौरवान्वित करते रहें।

Bigg Boss 20 में खूब लाइमलाइट बटोर रहे Qazi
Qazi Touqeer शो के शुरुआती दिनों में ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उनके व्यवहार को लेकर दर्शकों को कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की याद भी आ रही है। शो के लाइव फीड के एक वीडियो में Qazi कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ बैठे नजर आए, जहां उन्होंने बताया कि उन्होंने कश्मीर स्थित अपने घर में कॉफी के लिए एक खास “कॉफी टंकी” बनवाई है। उन्होंने इसे पानी की टंकी जैसा बताया और कहा कि वह कॉफी के बहुत बड़े शौकीन हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में Qazi ने खुद को कमांडो बताते हुए दावा किया कि वह पांच मिनट में 20 पुश-अप्स कर सकते हैं।

कौन है काजी तौकीर?  
काजी तौकीर कश्मीर के श्रीनगर से आते हैं। साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो Fame Gurukul जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी। उन्होंने यह शो Ruprekha Banerjee के साथ जीता था। उस समय Qazi भारतीय रियलिटी टेलीविजन के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए थे।

अब Bigg Boss 20 में उनकी एंट्री के बाद एक बार फिर Qazi की लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है। आने वाले एपिसोड्स में उनका सफर कितना आगे जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Continue reading on the app

  Sports

मैं मशीन नहीं हूं... दमदार फिफ्टी के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. संजू के लिए ये पारी काफी राहत भरी रही. क्योंकि इससे पहले संजू लगातार फेल हो रहे थे और टीम इंडिया में अपनी जगह खोने के कगार पर थे. इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद संजू कहा कि वह बाहरी शोर से परेशान होकर अपना Wi-Fi बंद कर देते थे. Wed, 16 Sep 2026 08:34:59 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers