Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ कर बोलीं- ‘कश्मीर को प्राउड कर रहे हैं’

सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 20  को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन शो के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में उनके गाने, मस्ती और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ नोकझोंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके गेम खेलने के अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे है। 

इस बीच, Bigg Boss 11 की फर्स्ट रनर-अप एक्ट्रेस हिना खान ने भी काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने उनके व्यवहार से जुड़ी एक बात पर अपनी असहमति भी जाहिर की।

हिना खान ने काजी तौकीर की जमकर की तारीफ 
एक्ट्रेस हिना खान ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर काजी की तारीफ करते हुए लिखा कि एक कश्मीरी होने के नाते उन्हें काजी को इतने सालों बाद दोबारा रॉकस्टार की तरह लोगों का दिल जीतते देखकर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। Hina ने कहा कि Qazi फिलहाल यह साबित कर रहे हैं कि दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए विवाद या बार-बार लड़ाई करना जरूरी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काजी इसी पॉजिटिव अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे और उस रास्ते पर बने रहेंगे, जिसने उन्हें इतना प्यार और सराहना दिलाई है।

काजी की इस बात से नाखुश है हिना 
काजी की तारीफ करने के साथ-साथ Hina Khan ने एक बात पर अपनी नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि मेंटल और फिजिकल बीमारी को कभी-कभी मनोरंजन के साधन की तरह पेश किया जाता है, जिससे वह सहमत नहीं हैं। Hina ने भरोसा जताया कि काजी आगे इन चीजों से बचेंगे। इसके अलावा उन्होंने Qazi के परफॉर्मेंस को शानदार बताया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी तरह चमकते रहें और कश्मीर को गौरवान्वित करते रहें।

Bigg Boss 20 में खूब लाइमलाइट बटोर रहे Qazi
Qazi Touqeer शो के शुरुआती दिनों में ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उनके व्यवहार को लेकर दर्शकों को कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की याद भी आ रही है। शो के लाइव फीड के एक वीडियो में Qazi कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ बैठे नजर आए, जहां उन्होंने बताया कि उन्होंने कश्मीर स्थित अपने घर में कॉफी के लिए एक खास “कॉफी टंकी” बनवाई है। उन्होंने इसे पानी की टंकी जैसा बताया और कहा कि वह कॉफी के बहुत बड़े शौकीन हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में Qazi ने खुद को कमांडो बताते हुए दावा किया कि वह पांच मिनट में 20 पुश-अप्स कर सकते हैं।

कौन है काजी तौकीर?  
काजी तौकीर कश्मीर के श्रीनगर से आते हैं। साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो Fame Gurukul जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी। उन्होंने यह शो Ruprekha Banerjee के साथ जीता था। उस समय Qazi भारतीय रियलिटी टेलीविजन के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए थे।

अब Bigg Boss 20 में उनकी एंट्री के बाद एक बार फिर Qazi की लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है। आने वाले एपिसोड्स में उनका सफर कितना आगे जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: सानिया मिर्जा-साइना नेहवाल पर Mary Kom को कमेंट करना पड़ा भारी, ट्रोलिंग के बाद टीम ने मांगी माफी

Mary Kom Bigg Boss 20 Controversy: Bigg Boss 20 में बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। शो में वह अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर कर रही हैं। इसी बीच दूसरे महिला खिलाड़ियों का जिक्र होने पर मैरी कॉम ने अपनी उपलब्धियों को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिस पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। बढ़ते विवाद के बाद अब उनकी टीम ने सफाई देते हुए माफी मांगी है।

सानिया-साइना का हो रहा था जिक्र
Bigg Boss 20 के एक एपिसोड में मैरी कॉम और काजी तौकीर बातचीत कर रहे थे। काजी भारत की उन महिला खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने खेल की दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। काजी ने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का नाम लेते हुए उनकी उपलब्धियों की तारीफ की। इसी दौरान मैरी कॉम ने उनकी बात बीच में रोकते हुए कहा, “लेकिन मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया।” इसके बाद मैरी ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए खुद को छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बताया।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
मैरी कॉम की यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। कई लोगों ने उनके बयान को दूसरी महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों से तुलना के तौर पर देखा। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और कुछ यूजर्स ने उन्हें घमंडी तक कह दिया। हालांकि, मैरी कॉम की टीम ने अब साफ किया है कि उनके बयान का मकसद किसी दूसरे खिलाड़ी को कमतर दिखाना नहीं था।

टीम ने मांगी माफी

मैरी कॉम की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनके बयान को लेकर सफाई दी। टीम ने कहा कि अगर मैरी के शब्दों को गलत तरीके से समझा गया है, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। टीम के मुताबिक, मैरी का इरादा कभी भी किसी दूसरे एथलीट के सफर या उपलब्धियों को कम आंकना नहीं था। वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं और खेल के लिए उनकी मेहनत को भी महत्व देती हैं। टीम ने आगे कहा कि हर खिलाड़ी का सफर अलग होता है और हर उपलब्धि खास होती है। देश के लिए जीता गया हर मेडल गर्व की बात है।

पहले भी विवादों में रहीं
मैरी कॉम इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। इसी साल उन्होंने अपने एक्स हसबैंड को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक रुपया भी नहीं कमाया और उनकी कमाई पर निर्भर रहे। इस बयान के बाद भी मैरी कॉम को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया।

यह भी पढ़े- POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल ने तोड़ी चुप्पी, ‘सैराब’ को अलविदा कहते हुए लिखा खास संदेश

Continue reading on the app

  Sports

मैं मशीन नहीं हूं... दमदार फिफ्टी के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. संजू के लिए ये पारी काफी राहत भरी रही. क्योंकि इससे पहले संजू लगातार फेल हो रहे थे और टीम इंडिया में अपनी जगह खोने के कगार पर थे. इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद संजू कहा कि वह बाहरी शोर से परेशान होकर अपना Wi-Fi बंद कर देते थे. Wed, 16 Sep 2026 08:34:59 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers