Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 610
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 610
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 604

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 604
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

सुनीता आहूजा अकेली गणपति घर लाईं:पिछले साल गोविंदा के साथ जमकर थिरकी थीं, राधिका मर्चेंट- अनंत अंबानी समेत कई सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह अकेली ही ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। सुनीता आहूजा के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल किया कि इस खास मौके पर गोविंदा और उनके बच्चे उनके साथ क्यों नजर नहीं आए। सुनीता आहूजा के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भी गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाया। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी और धनश्री वर्मा समेत कई सितारों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की और पूरे उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया। अंबानी परिवार ने भी किया बप्पा का स्वागत हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार ने भव्य तरीके से गणपति बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लिए हुए बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी साथ मौजूद रहे। देखिए गणेशोत्सव से सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज- गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी। पिछले साल गोविंदा के साथ जमकर थिरकी थीं सुनीता दरअसल, पिछले साल गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन और तलाक की चर्चाओं ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, गणेशोत्सव के दौरान दोनों साथ नजर आए थे। साथ आने और गणेश विसर्जन पर जमकर थिरकने पर तलाक की खबरों पर विराम लग गया था। ऐसे में इस बार गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान गोविंदा की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है। देखिए गोविंदा- सुनीता के पिछले साल के सेलिब्रेशन की झलक- बता दें कि बीते साल दिसंबर में सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में अर्जी डाली थी, हालांकि उन्होंने कुछ समय पहले ही वो अर्जी वापस ले ली है। ये फैसला तब सामने आया, जब गोविंदा लगातार मराठी एक्ट्रेस रानी स्वर्णकर के साथ स्पॉट हो रहे थे। गणेशोत्सव से इन सेलेब्स की भी तस्वीरें देखिए- सलमान के परिवार में हर साल गणपति उत्सव मनता है गौरतलब है कि सलमान खान समेत कई सेलेब्स के यहां गणपति बप्पा की स्थापना हर साल की जाती है। सलमान खान और उनका पूरा परिवार हर साल उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के मुंबई स्थित घर पर बप्पा का स्वागत करता है। गणेश चतुर्थी पर उनका पूरा परिवार बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचता है। पिछले साल भी सलमान खान ने अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ आरती की थी। इस मौके पर खान परिवार के कई सदस्य पूजा में शामिल होते हैं। भाई अरबाज और सोहेल खान, बहन अलवीरा और बच्चे भी उत्सव का हिस्सा बनते हैं। इसके अलावा सलमान के करीबी दोस्त रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पिछले साल गणपति उत्सव में शामिल हुए थे। सोनू सूद के घर हर साल गणपति बप्पा आते हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर में गणपति बप्पा की स्थापना होती है। पिछले साल गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की थी। उन्होंने पहली बार मुंबई के घर में गणेश जी को लाने का अनुभव शेयर करते हुए बताया था कि मैं अंधेरी स्टेशन से बाइक पर बप्पा को लेने गया था। उस समय बस यही प्रार्थना की थी कि जिस सफर में निकले, उसमें बप्पा का साथ कभी न छूटे। आज जब मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं, तो लगता है बप्पा से मांगी दुआ कबूल हुई। सोनू ने कहा था कि बप्पा विघ्नहर्ता हैं, जो हमेशा रास्ता दिखाते हैं और परेशानियां दूर कर देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें बप्पा से कोई सुपरपावर चाहिए तो वह क्या होगी, तो सोनू ने कहा, “मैं चाहता हूं बप्पा हर किसी को शक्ति दें जिससे देश-दुनिया की मुश्किलें खत्म हो सकें। पूरी खबर यहां पढ़ें… पलक मुछाल के घर बप्पा विराजे थे 2025 में मशहूर सिंगर पलक मुछाल के घर भी गणपति बप्पा विराजे थे। हर साल की तरह उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया था। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की थी। पलक ने बताया था कि उनके लिए गणपति उत्सव सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह उनके लिए आस्था और भावनाओं से जुड़ा खास समय है। उन्होंने कहा था कि उनके जीवन की खुशियां, सफलता और उपलब्धियां बप्पा की कृपा से मिली हैं। इसलिए गणेशोत्सव उनके लिए साल का सबसे पसंदीदा समय है। पलक ने कहा था कि बप्पा के आने से माहौल में उमंग और सकारात्मकता भर जाती है। उन्होंने बताया था कि इन दिनों वह काफी भावुक हो जाती हैं। हर साल बप्पा को धन्यवाद देने की उनकी वजहें और बढ़ जाती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

छतरपुर में चोर की अजीब पसंद, दुकान से कैश और सिगरेट उड़ाई, किराने का बाकी सामान नहीं छुआ

छतरपुर की सौरा रोड पर किराना दुकान में एक ऐसी चोरी हुई है कि दुकानदार भी ख़ुद हैरान है। चोर ने दुकान की शटर तोड़ने के बाद गल्ले से 25, हज़ार रुपये निकाले और बाक़ी का सामान छोड़कर सिर्फ़ सिगरेट का पैकेट ले गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में क़ैद हुई।

यह मामला इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि दुकान में ऐसे बहुत से अच्छे और महंगे सामान भी मौजूद थे, लेकिन चोर ने उन सामानों को हाथ तक नहीं लगाया। सुबह दुकान खोलने पहुँचे संचालक राहुल असाटी को जब वारदात का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

CCTV में क़ैद पूरी वारदात

दुकान और आसपास लगे कैमरों में चोर की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई है। आरोपी दुकान के अंदर जाता है और वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई देता है। पुलिस अब CCTV रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के हुलिये और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस आस पास लगे CCTV कैमरे की फ़ुटेज भी देख रही है जिससे की पता लगाया जा सके कि आरोपी अकेला था या उसके साथ और भी लोग शामिल थे।

सिर्फ सिगरेट ले जाने से उठे सवाल

छतरपुर की इस चोरी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि चोर नकदी के अलावा सिर्फ सिगरेट के पैकेट लेकर गया। दुकान में खाने-पीने का सामान और दूसरे किराने के सामान मौजूद होने के बावजूद उसने उन्हें नहीं छुआ। इससे पुलिस के लिए भी यह जानना जरूरी हो जाता है कि आरोपी का मकसद केवल नकदी चोरी करना था या वह सिगरेट को भी आसानी से बेचने या इस्तेमाल करने के लिए ले गया।

Continue reading on the app

  Sports

बिन बुमराह सब सून, टी-20 में टेंशन देने वाले आंकड़े, टीम इंडिया के लिए जस्सी है तो मुमकिन है

bumrah impact: 2025 से 2026 के बीच खेले गए टी20 मैचों में जसप्रीत बुमराह का इम्पैक्ट यह साफ करता है कि वह सिर्फ एक गेंदबाज नहीं, बल्कि भारतीय टीम की जीत की सबसे बड़ी गारंटी बन चुके हैं. जब बुमराह मैदान पर होते हैं, तो टीम इंडिया एक अजेय ताकत नजर आती है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति टीम के संतुलन को पूरी तरह बिगाड़ देती है Mon, 14 Sep 2026 16:58:40 +0530

  Videos
See all

चेन्नई में CM Vijay के ‘Ghilli’ लुक वाले गणपति, अनोखा अंदाज! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:43:17+00:00

होर्मुज से बलूचिस्तान तक खूनी ताडंव | Balochistan | Strait of Hormuz | Pakistan | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:41:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers