छतरपुर में चोर की अजीब पसंद, दुकान से कैश और सिगरेट उड़ाई, किराने का बाकी सामान नहीं छुआ
छतरपुर की सौरा रोड पर किराना दुकान में एक ऐसी चोरी हुई है कि दुकानदार भी ख़ुद हैरान है। चोर ने दुकान की शटर तोड़ने के बाद गल्ले से 25, हज़ार रुपये निकाले और बाक़ी का सामान छोड़कर सिर्फ़ सिगरेट का पैकेट ले गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में क़ैद हुई।
यह मामला इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि दुकान में ऐसे बहुत से अच्छे और महंगे सामान भी मौजूद थे, लेकिन चोर ने उन सामानों को हाथ तक नहीं लगाया। सुबह दुकान खोलने पहुँचे संचालक राहुल असाटी को जब वारदात का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
CCTV में क़ैद पूरी वारदात
दुकान और आसपास लगे कैमरों में चोर की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई है। आरोपी दुकान के अंदर जाता है और वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई देता है। पुलिस अब CCTV रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के हुलिये और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस आस पास लगे CCTV कैमरे की फ़ुटेज भी देख रही है जिससे की पता लगाया जा सके कि आरोपी अकेला था या उसके साथ और भी लोग शामिल थे।
सिर्फ सिगरेट ले जाने से उठे सवाल
छतरपुर की इस चोरी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि चोर नकदी के अलावा सिर्फ सिगरेट के पैकेट लेकर गया। दुकान में खाने-पीने का सामान और दूसरे किराने के सामान मौजूद होने के बावजूद उसने उन्हें नहीं छुआ। इससे पुलिस के लिए भी यह जानना जरूरी हो जाता है कि आरोपी का मकसद केवल नकदी चोरी करना था या वह सिगरेट को भी आसानी से बेचने या इस्तेमाल करने के लिए ले गया।
Bhopal Metro: अब शाम 5 बजे के बाद हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, 15 सितंबर से नई व्यवस्था लागू, देखें नया शेड्यूल
भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमपीएमआरसीएल) ने राजधानी की मेट्रो ट्रेन की सेवा समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है, जो मंगलवार, 15 सितंबर से लागू होगी।
नई व्यवस्था के तहत, सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सेवा का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा। रविवार और सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों में भोपाल मेट्रो सेवा सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मिलेगी। नई व्यवस्था में सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो मिलेगी, जबकि शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इस बदलाव से शाम के समय मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, उन्हें ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि इससे पहले अगस्त 2026 में बदलाव किया गया था। इसके तहत यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन उपलब्ध कराने का फैसला किया गया था। सोमवार से शनिवार तक दोनों दिशाओं में 62 फेरे तय किए गए थे, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो को एक घंटे ज्यादा चलाने का निर्णय लिया गया था। अब 15 सितंबर से एक बार फिर पीक अवर्स में आंशिक संशोधन होने जा रहा है। हालांकि सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन अलग-अलग समय में ट्रेनों के बीच अंतराल तय किया गया है।
Bhopal Metro Train New Timetable:
सोमवार से शनिवार (कुल 62 फेरे)
- समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
- पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
- अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 7:00 बजे और एम्स (AIIMS) से शाम 7:30 बजे
रविवार और सार्वजनिक अवकाश (कुल 70 फेरे)
- समय: सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
- पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, एम्स (AIIMS) से दोपहर 1:00 बजे (11: 30 से 1:00 बजे तक, हर 30 मिनट में)
- अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से रात 8:00 बजे, एम्स (AIIMS) से रात 8:30 बजे (1:00 बजे से रात 8:30 बजे तक, हर 15 मिनट में)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






