हनुमान अंश की प्रोड्यूसर के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड', 21 साल की उम्र में दुनियाभर में हो रही तारीफ
Hanuman Ansh Producer World Record: फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) इन दिनों दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म की हर ओर तारीफ हो रही है. इसकी रिलीज के बीच बॉलीवुड की हैवान और मिर्जुापुर समेत कई मूवी रिलीज हुईं लेकिन कमाई के मामले में इसने सबको पीछे छोड़ दिया है. लोग बड़ी संख्या में नीम करोली बाबा पर बेस्ड इस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए जा रहे हैं, जिससे इसकी कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है. नीम करोली बाबा के भक्त इस फिल्म को विशेष तौर पर देख रहे हैं और इसकी कहानी की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म को भारत ही नहीं दुनिया भर से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
हनुमान अंश की लगातार हो रही कमाई के बीच प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) के नाम बड़ी उपलल्धि दर्ज हुई है. दरअसल, उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (London Book Of World Records) में दर्ज हुआ है, उन्हें ये सम्मान भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर दिया गया है. उनकी उम्र इस समय 21 साल है. वह इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हैं, इसके मौके पर उनके करीबी और हनुमान अंश फिल्म को पसंद करने वाले उनको बधाई दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह की फिल्म बनाना भी अपने आप में एक टैलेंट है. उन्होंने वो काम कर दिखाया जो इस उम्र में शायद ही करने की सोचते होंगे.
सम्मान को बताया प्रेरणा
फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच रविवार को अनुप्रिया नैनीताल में प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची थी. यहां पर उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन किए. इस मौके पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अनुप्रिया ने कहा, 'यह सम्मान सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उत्तराखंड और देश के उन तमाम युवा फिल्म प्रोड्यसर के लिए भी बड़ी प्रेरणा है, जो फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अलग करने का सपना देखते हैं.' इस दौरान उन्होंने और उनके परिजनों ने नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से भी मुलाकात की और ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बारे में जानकारी साझा की.
नीम करोली बाबा से जुडे़ मंदिरों में जाएंगी दर्शन करने
जानकारी के मुताबिक, अनुप्रिया नागर नीम करोली बाबा से जुड़े अन्य मंदिरों में भी उनके दर्शन करने जाएंगी. इसके साथ ही लोग मान रहे हैं कि अगले पार्ट में इन पवित्र स्थलों और उनसे जुड़ी अनसुनी बातों को भी कहानी में जगह मिल सकती है. हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी ऑफिशियली तौर पर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
हनुमान अंश कलेक्शन का कलेक्शन
हनुमान अंश की कमाई को लेकर जैसा कि हमने आपको बताया कि ये फिल्म हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. आज इसे रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं और इसी के साथ इसने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. जहां नई रिलीज ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है, वहीं, हनुमान अंश ने 38वें दिन डबल डिजिट में कमाई की है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन भारत में करीब 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे एक दिन पहले यानी 37वें दिन फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी रविवार को फिल्म की कमाई में करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. वहीं, 39वें दिन के लाइव कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसने दो करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में समझा जा सकता है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ती जाएगी.
FATF की ग्रे लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान की चाल, मोस्ट वांटेड लिस्ट में अजहर का नाम किया शामिल
पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (FIA) ने 2026 के लिए सबसे अधिक वांछित (most wanted) आतंकवादियों की लिस्ट जारी की है. इस 'रेड बुक' में शामिल आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का प्रमुख मसूद अजहर भी है. अजहर पर इनाम की राशि 20 लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 70 लाख तक कर दी गई है. आतंकवादियों की लिस्ट में अजहर का नाम शामिल करने का यह कदम पाकिस्तान की ओर से केवल दिखावा लगता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले ले लिया गया है. इस तरह से पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में वापस जाने से बचाने की कोशिश मानी जा रही है.
70 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम
कार्रवाई से बचने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने को लेकर पाकिस्तान ने 2021 में यह दावा किया था कि अजहर अब उसकी जमीन पर नहीं है बल्कि अफगानिस्तान भाग गया है, जबकि उसी साल FIA ने शुरू में उस पर पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपय का इनाम रखा था. पांच साल बाद, इनाम की राशि को बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया है. अजहर भारत में पुलवामा हमले समेत कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से पाकिस्तान लगातार यह कहता आ रहा है कि अजहर अफ़गानिस्तान में छिपा हुआ है, मगर बीते छह माह में भारतीय खुफिया एजेंसियों के टेक्निकल एनालिसिस से जानकारी मिली है कि वह असल में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर में रह रहा है.
लिस्ट में 19 आतंकवादियों के नाम भी शामिल
FIA की नई अपडेटेड 'रेड बुक' में 26/11 मुंबई हमलों में शामिल उन 19 आतंकवादियों के नाम भी हैं, जिन्होंने हमलावरों की सहायता की थी. उन्हें पैसे दिए या उनके लिए नावों का इंतजाम किया था. सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 17 आतंकवादियों के नाम, उनकी तस्वीरें और 26/11 में उनकी खास भूमिकाओं का जिक्र है. मगर पाकिस्तान ने चुपके से दो आतंकवादियों की तस्वीरें, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से उनके संबंध और उनके ऑपरेशनल रोल की जानकारी हटा दी है और सिर्फ उनके नाम सामने रखे हैं.
जानकारी भी रिकॉर्ड से हटाई गई
खासतौर पर FIA ने अपनी अपडेटेड लिस्ट में तुरबत के मुहम्मद खान का नाम तो रखा है, जिसने हमलावरों को मुंबई ने जाने के लिए 'अल-हुसैनी' नाव मुहैया कराई थी. मगर उउसकी तस्वीर, LeT से संबंध और उसकी भूमिका की सूचना को हटा दिया है. इसी तरह, बहावलनगर के अब्दुल रहमान की तस्वीर और LeT से उसके संबंध की जानकारी भी रिकॉर्ड से हटाई गई है. इसमें बताया गया कि 2021 की FIA लिस्ट में इन दोनों लोगों की पूरी भूमिका और तस्वीरें शामिल थीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






