Responsive Scrollable Menu

गणपति बप्पा के स्वागत में लड़की ने बनाया शानदार ट्रांजिशन वीडियो, मराठी लुक ने जीते लाखों दिल, वायरल वीडियो

Ganesh Utsav Viral Video : गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों के बीच एक लड़की का शानदार ट्रांजिशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कुछ ही सेकंड में सिंपल लुक से खूबसूरत मराठी लुक में बदल जाती हैं. साड़ी, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और उनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें..

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi Wishes: बप्पा के नाम से करें दिन की शुरुआत, अपनों को भेजें सुख-समृद्धि से भरे ये संदेश

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग घर और पंडालों में गणपति की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि व जीवन की परेशानियां दूर होने की प्रार्थना करते हैं। त्योहार की खुशी को अपनों के साथ बांटने के लिए लोग WhatsApp, Facebook और Instagram पर शुभकामना संदेश शेयर करते हैं।

बप्पा के भक्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
1. भगवान गणेश आपके जीवन से हर परेशानी दूर करें और आपके घर में सुख, शांति और खुशियां हमेशा बनी रहें। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. गणपति बप्पा आपके हर नए कदम को सफलता दें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं।

3. बप्पा का आशीर्वाद आपके जीवन में नई उम्मीद, नई खुशियां और सफलता लेकर आए। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

4. भगवान गणेश आपके घर को खुशियों से भर दें और जीवन के हर मुश्किल रास्ते को आसान बनाएं। हैप्पी गणेश चतुर्थी!

5. जहां बप्पा का आशीर्वाद होता है, वहां उम्मीद और हौसला हमेशा बना रहता है। आपके जीवन में भी खुशियों की रोशनी बनी रहे। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

परिवार और दोस्तों के लिए भेजें ये मैसेज
6. गणपति बप्पा आपके परिवार में सुख-शांति, प्यार और समृद्धि लेकर आएं। इस पावन पर्व पर आपको और आपके अपनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

7. बप्पा आपके हर काम में सफलता दें, हर मुश्किल को आसान करें और आपके चेहरे की मुस्कान हमेशा कायम रखें। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. इस गणेश चतुर्थी आपके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो। भगवान गणेश का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर हमेशा बना रहे।

9. गणपति बप्पा आपके घर में सुख, शांति और बरकत लाएं। आपके सभी सपने पूरे हों और जीवन खुशियों से भरा रहे। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

WhatsApp Status के लिए छोटे और प्यारे Quotes

  • गणपति बप्पा मोरया, खुशियों से भरा हो हर दिन हमारा।
  • बप्पा आए हैं, खुशियों की सौगात लाए हैं।
  • हर शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद से खूबसूरत बने।
  • विघ्नहर्ता का आशीर्वाद मिले, जीवन में हर खुशी खिले।
  • बप्पा की भक्ति में मन रम जाए, हर मुश्किल खुद-ब-खुद दूर हो जाए।
  • गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया!

इस गणेश चतुर्थी भगवान गणेश आपके जीवन में खुशियां, शांति और सफलता लेकर आएं। आपके परिवार पर बप्पा की कृपा हमेशा बनी रहे और जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाए। गणपति बप्पा मोरया!

यह भी पढ़ें: ‘जय गणेश देवा’ गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें बप्पा की आरती, यहां देखें पूरी Lyrics

Continue reading on the app

  Sports

Asia cup trophy: 'मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ले सकते'... महिला टीम के फैसले पर BCCI सचिव सैकिया का दो टूक जवाब

Devajit Saikia on Trophy Controversy: महिला एशिया कप में रविवार रात भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम को 72 रन से हराया। शानदार जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमेन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। ऐसा दूसरी मर्तबा हुआ। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने 2025 में एशिया कप खिताब जीतने के बाद भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी।   

भारतीय टीम के ट्रॉफी नहीं लेने के फैसला का बीसीसीआई सचिव (bcci secretary) देवजीत सैकिया ने स्वागत किया है। 

उन्होंने कहा- कि पहलगाम हमले के बाद परिस्थितियां काफी बदल गई। देशवासियों का काफी दबाव था कि हम पाकिस्तान के साथ कोई ताल्लुक नहीं रखे। कोई क्रिकेट नहीं खेले। लेकिन भारत सरकार और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सहमति से फैसला लिया कि हम मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हर देश के साथ क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे। 

लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलेंगे और हर शर्त को मान लेंगे। पाकिस्तान के साथ हमारे देश का संबंध पहले से खराब है, लेकिन अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद ये संबंध और खराब हो चुके हैं। ऐसे में मोहसिन नकवी जो पाकिस्तान के एक प्रमुख लीडर भी हैं। जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। हम उससे ट्रॉफी नहीं ले सकते। एशिया कप में मेन्स टीम ने ट्रॉफी नहीं ली थी और यही परंपरा विमेंस टीम ने भी जारी रखी। हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान को हर बार हराया है और एकतरफा तरीके से हराया है। 

गौरतलब है मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमेन भी हैं। वह पाकिस्तान सरकार में अहम मंत्री भी हैं। 

एशिया कप ट्रॉफी का क्या हुआ? 
भारतीय पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 2025 की ट्रॉफी आखिर कहा है? तो जवाब है कि एशिया कप 2025 की ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के दुबई ऑफिस में रखी हुई है। मोहसिन नकवी ACC के प्रमुख हैं। दोनों देशों के बीच विवाद का समाधान नहीं होने की वजह से टीम इंडिया को वो ट्रॉफी अभी तक नहीं दी गई है। इस बीच भारतीय बोर्ड ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय लौटाने को कहा था, लेकिन नकवी भी अड़े हुए हैं कि दुबई आकर ही ट्रॉफी लेनी पड़ेगी। 

Mon, 14 Sep 2026 17:15:04 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav Result Live Update: राजस्थान रिजल्ट से UP में बड़ा खेला? |Vote Counting |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T12:11:44+00:00

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | 14 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T12:16:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers