Devajit Saikia on Trophy Controversy: महिला एशिया कप में रविवार रात भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम को 72 रन से हराया। शानदार जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमेन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। ऐसा दूसरी मर्तबा हुआ। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने 2025 में एशिया कप खिताब जीतने के बाद भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी।
भारतीय टीम के ट्रॉफी नहीं लेने के फैसला का बीसीसीआई सचिव (bcci secretary) देवजीत सैकिया ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा- कि पहलगाम हमले के बाद परिस्थितियां काफी बदल गई। देशवासियों का काफी दबाव था कि हम पाकिस्तान के साथ कोई ताल्लुक नहीं रखे। कोई क्रिकेट नहीं खेले। लेकिन भारत सरकार और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सहमति से फैसला लिया कि हम मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हर देश के साथ क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे।
Watch: On Indian women's cricket team did not accept the Women's Asia Cup trophy from ACC Chair Mohsin Naqvi, BCCI Secretary Devajit Saikia says, "Trophy is a controversial thing in the Asia Cup, Our men's team won the Asia Cup a year and a half ago. And our whole situation,… pic.twitter.com/2p5Q6bqS4L
लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलेंगे और हर शर्त को मान लेंगे। पाकिस्तान के साथ हमारे देश का संबंध पहले से खराब है, लेकिन अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद ये संबंध और खराब हो चुके हैं। ऐसे में मोहसिन नकवी जो पाकिस्तान के एक प्रमुख लीडर भी हैं। जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। हम उससे ट्रॉफी नहीं ले सकते। एशिया कप में मेन्स टीम ने ट्रॉफी नहीं ली थी और यही परंपरा विमेंस टीम ने भी जारी रखी। हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान को हर बार हराया है और एकतरफा तरीके से हराया है।
गौरतलब है मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमेन भी हैं। वह पाकिस्तान सरकार में अहम मंत्री भी हैं।
एशिया कप ट्रॉफी का क्या हुआ? भारतीय पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 2025 की ट्रॉफी आखिर कहा है? तो जवाब है कि एशिया कप 2025 की ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के दुबई ऑफिस में रखी हुई है। मोहसिन नकवी ACC के प्रमुख हैं। दोनों देशों के बीच विवाद का समाधान नहीं होने की वजह से टीम इंडिया को वो ट्रॉफी अभी तक नहीं दी गई है। इस बीच भारतीय बोर्ड ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय लौटाने को कहा था, लेकिन नकवी भी अड़े हुए हैं कि दुबई आकर ही ट्रॉफी लेनी पड़ेगी।