उज्जैन पुलिस ने किया चोरी के 2 मामलों का खुलासा, सोने के हार सहित वाहन जब्त
उज्जैन पुलिस लगातार चोरों पर शिकंजा कसते दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा किया गया। एक मामले में युवक को सोने के हार के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य युवक को वाहन चोरी के मामले में पकड़ा गया है।
पुलिस लंबे समय से एक सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करने की कोशिश में लगी थी। आखिरकार अब फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी किया गया हाथ और दूसरे मामले में चोरी किए गए वाहन भी जब्त कर लिए हैं।
वाहन सहित चोर गिरफ्तार
पहला मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय मयंक कौशल को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से हीरो स्प्लेंडर और होंडा एक्टिवा भी बरामद की गई है। युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां मिले आदेश के अनुसार उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। जिसे हिरासत में लेने के बाद किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
???? महाकाल थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उज्जैन में वाहन चोरी की 2 वारदातों का खुलासा करते हुए आरोपी विशाल उर्फ मयंक को गिरफ्तार किया गया।
???? चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल MP09AM5169
???? होंडा एक्टिवा MP13ET5577
???? कुल कीमत करीब ₹1.50 लाख के वाहन बरामद#VehicleTheft #PoliceAction pic.twitter.com/jau0W6eBXt— SP UJJAIN (@sp_ujjain) September 13, 2026
सोने के हार सहित बदमाश गिरफ्तार
दूसरा मामला पंवासा थाना क्षेत्र का है। यहां एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने पहले ही चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण बरामद कर लिए थे। लेकिन गज्जू उर्फ गजा लोहार फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को गरोठ ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। युवक से जब पूछताछ की गई तो एक ओर सोने के हार की चोरी की जानकारी सामने आई। युवक ने बताया कि कार्तिक बैडवाल नाम के व्यक्ति ने उसे 11 पत्तियों वाला सोने का हार बेचने के लिए दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ये हार उसके घर से बरामद कर लिया।
बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह को लॉन्च करेंगे सलमान खान? सूरज पंचोली संग 'टार्जन' में आएंगे नजर
लंबे समय से सलमान खान के बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा का बेटा अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं. शेरा के बेटे अबीर सिंह जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं. पिछले साल से अबीर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पिछले कई सालों से चर्चा चल रही है. अब खबर है कि वह ‘टार्जन’ नाम की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18






