Responsive Scrollable Menu

Pakistan Court ने KP सीएम सोहेल अफरीदी और 24 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का दिया आदेश

इस्लामाबाद की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने राजधानी में दर्ज एक मामले के सिलसिले में खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 24 अन्य सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश अबुल हसनात मुहम्मद जुल्करनैन ने सोमवार को पुलिस के अनुरोध को मंजूरी देते हुए संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को अगले आदेश तक संबंधित लोगों के पासपोर्ट ब्लॉक रखने का निर्देश दिया। इस आदेश के दायरे में पीटीआई के वरिष्ठ नेता और नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष असद कैसर के अलावा शहराम खान तारकई, शाह अहमद, शेर अली अरबाब, मुहम्मद इकबाल अफरीदी, डॉ. अमजद अली, जुनैद अकबर, शाहिद खट्टक, जुबैर वजीर, अरशद उमरजई, जर आलम, मियां उमर और अख्तर खान समेत अन्य नेता शामिल हैं।

अदालत के अनुसार, उपलब्ध रिकॉर्ड से पता चलता है कि इन लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया है। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि आरोपी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए देश से फरार हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें सरकारी संस्थानों पर हमले और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप शामिल हैं।

अदालत ने कहा कि आरोपी उसके समक्ष पेश नहीं हुए हैं और जिन लोगों ने अंतरिम जमानत हासिल की है, उन्होंने भी अब तक जांच में शामिल होकर अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। इसके बाद अदालत ने पुलिस के अनुरोध को मंजूरी देते हुए एफआईए को अगले आदेश तक संबंधित लोगों के पासपोर्ट ब्लॉक रखने का निर्देश दिया। यह आदेश ऐसे समय आया है जब पीटीआई ने 27 सितंबर को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है और पार्टी के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

अफरीदी फिलहाल प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने उन्हें अगवा करने की कोशिश की और बाद में उनके साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने के बाद उन्हें सड़क किनारे छोड़ दिया। अफरीदी ने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस को इस कार्रवाई का जवाब देना होगा।

यह कोई मजाक नहीं है।’’ उन्होंने एक प्रांत के मुख्यमंत्री के साथ दूसरे प्रांत की पुलिस द्वारा कथित तौर पर इस तरह का व्यवहार किए जाने को ‘‘अस्वीकार्य’’ बताया।

Continue reading on the app

डीजल के दाम एक झटके में 40% बढ़े तो सीरिया में हो गया बवाल

Petrol Diesel Price: सीरिया में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। सीरिया की सरकार ने शनिवार को डीजल की कीमत 40% बढ़ाकर 175 सीरियाई पाउंड प्रति लीटर कर दी। यह करीब 1.32 डॉलर यानी लगभग ₹127 प्रति लीटर बैठता है।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: कभी चैंपियंस को व्हीलचेयर से देखती थीं, अब उन्हीं को शूटिंग में हराकर मोना अमेरिका में लहराएंगी तिरंगा

Shooter Mona Agarwal Success Story: मोना अग्रवाल की कहानी संघर्ष, जुनून और सफलता की मिसाल है. जयपुर की रहने वाली मोना ने शूटिंग से पहले वॉलीबॉल खेला, लेकिन टोक्यो पैरालिंपिक में अवनी लेखरा की सफलता देखकर उन्होंने निशानेबाजी को अपना लक्ष्य बना लिया. जयपुर की एकलव्य शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण शुरू करने वाली मोना के पास शुरुआती दिनों में उच्च स्तर के शूटिंग उपकरण भी नहीं थे. इसके बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया. सर्बिया के नोवी सैड में डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप और पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप-2023 में कांस्य पदक जीतने के बाद उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक में इंडिविजुअल ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. अब चांगवोन में रजत पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिल्स पैरालिंपिक के लिए क्वालिफाई किया है. मोना अपनी सफलता का श्रेय कोच योगेश शेखावत को भी देती हैं. Tue, 15 Sep 2026 12:50:57 +0530

  Videos
See all

Gurugram Hit-and-Run Case | Victim Sia का बड़ा बयान.. आरोपी के दावे पर उठाए सवाल, रखी ये मांग ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T07:40:23+00:00

PM मोदी ने किए बप्पा के दर्शन! पीयूष गोयल के घर पहुंचे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T07:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers