यूपी के 70 जिलों में बारिश का अलर्ट:केदारनाथ में लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई; बिहार में 8 नदियां उफान पर, 44 लाख लोग प्रभावित
यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 70 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई जिलों में रविवार को रुक-रुककर बारिश हुई। केदारनाथ मार्ग पर चीरबासा में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11:15 बजे हुआ, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड से केदारनाथ जाने और लौटने वाले यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
आज से गणेश उत्सव की शुरुआत:शिव की थीम पर सजा लालबाग के राजा का मंदिर, इंदौर में 3 टन मिट्टी से बने बप्पा
आज से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस साल मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा का पंडाल और बप्पा का स्वरूप महादेव (शिव) की थीम पर आधारित है, जिसके केंद्र में एक विशाल त्रिशूल भी सजाया गया है। मंडल के अनुसार यह उसका 93वां गणेशोत्सव है। इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा विराजित की गई है। प्रतिमा और पूरे पंडाल को प्रकृति-पशु कल्याण का संदेश देने के रूप में सजाया गया है। जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव और जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है, जहां सुबह 5 बजे से रात 11:40 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। पटना में इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमा बैठाई जाएगी, जो साढ़े 5 फीट ऊंची है। देश के अन्य शहरों से गणेश महोत्सव की तस्वीरें... देशभर में गणेशोत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





